10 नागरिक शास्त्र

लोकतंत्र के परिणाम

Extra Questions Answers

प्रश्न 1:लोकतंत्र का सबसे अहम परिणाम क्या हुआ है?

उत्तर: उत्तरदायी, जिम्मेवार और वैध शासन

प्रश्न 2:लोकतंत्र में अक्सर अहम फैसले लेने में देर होती है। क्यों?

उत्तर: लेकिन लोकतांत्रिक सरकार में आम सहमति बनाने की जरूरत पड़ती है इसलिए अहम फैसले लेने में देर होती है।

प्रश्न 3:लोकतंत्र में आम सहमति से जो फैसले लिये जाते हैं उनका क्या लाभ होता है?

उत्तर: लोकतंत्र में कोई भी फैसला आम सहमति से लिया जाता है। ऐसे फैसले वैध होते हैं क्योंकि वे जनता को मंजूर होते हैं। ऐसे फैसले वास्तव में लोगों की समस्या का समाधान करते हैं।

प्रश्न 4:लोकतांत्रिक सरकार किस तरह से पारदर्शी होती है?

उतर: लोकतांत्रिक सरकार अधिक पारदर्शी होती है। जनता के पास यह जानने का अधिकार होता है किस फैसले किन तरीकों से लिये गये या सरकार ने कोई कार्य कैसे किया।

प्रश्न 5:आप कैसे कह सकते हैं कि लोकतांत्रिक सरकार वैध होती है?

उत्तर: लोकतांत्रिक सरकार को लोगों द्वारा चुना जाता है इसलिए ऐसी सरकार वैध होती है।

प्रश्न 6:आर्थिक असमानता मिटाने में लोकतंत्र कहाँ तक सफल हो पाया है?

उत्तर: लोकतंत्र अधिकांश देशों में आर्थिक असमानता मिटाने में असफल ही रहा है।

प्रश्न 7:महिलाओं को समान अधिकार दिलवाने में लोकतंत्र की क्या भूमिका रही है?

उत्तर: लोकतंत्र के कारण ही यह संभव हो पाया है कि महिलाएँ समान अधिकारों के लिये संघर्ष कर पाईं। आज अधिकांश लोकतांत्रिक देशों की महिलाओं को समाज में बराबर का दर्जा मिला हुआ है। तानशाह देशों में आज भी महिलाओं को समान अधिकार नहीं प्राप्त हैं।