10 भूगोल

जल संसाधन

Extra Questions Answers

प्रश्न:1जल की दुर्लभता के मुख्य कारण क्या हैं?

उत्तर: जल का अत्यधिक दोहन, अत्यधिक इस्तेमाल और विभिन्न सामाजिक समूहों में असमान वितरण।

प्रश्न:2आज अधिकांश नदियों और तालाबों का पानी प्रदूषित क्यों हो गया है?

उत्तर: नाले का पानी अक्सर बिना सुचारु उपचार किये ही नदियों और तालाबों में बहा दिया जाता है। इससे नदियों और तालाबों का पानी प्रदूषित हो चुका है।

प्रश्न:3बहुद्देशीय बांध परियोजनाओं से क्या लाभ हैं?

उत्तर: इस तरह की परियोजनाएँ कई जरूरतों को पूरा करती हैं। ये पानी के बहाव को काबू में करती हैं और बाढ़ की रोकथाम करती हैं। इन बांधों के पानी को नहरों के तंत्र के द्वारा दूर दराज के गांवों में भेजा जाता है ताकि वहाँ खेतों की सिंचाई हो सके। इनसे पीने के पानी की आपूर्ति भी की जाती है।

प्रश्न:4बहुद्देशीय बांध परियोजनाओं से क्या हानि है?

उत्तर: बड़े बांध बनाने के लिये कई एकड़ जमीन खाली करानी पड़ती है। बांध के बहाव क्षेत्र में आने वाली जमीन का एक बडा हिस्सा डूब जाता है। ऐसे क्षेत्र के लोगों को अपने जमीन से बेदखल होने को बाध्य होना पड़ता है। जमीन के जलमग्न होने से पर्यावरण पर भीषण समस्या आ जाती है।

प्रश्न:5वर्षाजल संग्रहण से जमा हुए जल से क्या किया जा सकता है?

उत्तर: वर्षाजल संग्रहण से जमा हुए जल को भविष्य में इस्तेमाल किया जा सकता है। इसे भूमिगत जल को रिचार्ज करने में भी इस्तेमाल किया जा सकता है।