10 भूगोल

जल संसाधन

NCERT Solution

बहुवैकल्पिक प्रश्न

प्रश्न:1नीचे दी गई सूचना के आधार पर स्थितियों को ‘जल की कमी से प्रभावित’ या ‘जल की कमी से अप्रभावित’ में वर्गीकृत कीजिए।

प्रश्न:a)अधिक वर्षा वाले क्षेत्र

उत्तर: जल की कमी से अप्रभावित

प्रश्न:b)अधिक वर्षा और अधिक जनसंख्या वाले क्षेत्र

उत्तर:जल की कमी से अप्रभावित

प्रश्न:c)अधिक वर्षा वाले परंतु अत्यधिक प्रदूषित जल क्षेत्र

उत्तर: जल की कमी से प्रभावित

प्रश्न:d)कम वर्षा और कम जनसंख्या वाले क्षेत्र

उत्तर: जल की कमी से प्रभावित

प्रश्न:2निम्नलिखित में से कौन सा वक्तव्य बहुउद्देशीय नदी परियोजनाओं के पक्ष में दिया गया तर्क नहीं है?

उत्तर:बहुउद्देशीय परियोजनाओं से बृहत स्तर पर विस्थापन होता है और आजीविका खत्म होती है।

प्रश्न:3यहाँ कुछ गलत वक्तव्य दिए गए हैं। इसमें गलती पहचानें और दोबारा लिखें।

प्रश्न:a)शहरों की बढ़ती संख्या, उनकी विशालता और सघन जनसंख्या तथा शहरी जीवन शैली ने जल संसाधनों के सही उपयोग में मदद की है।

उत्तर: शहरों की बढ़ती संख्या, उनकी विशालता और सघन जनसंख्या तथा शहरी जीवन शैली ने जल संसाधनों का दोहन किया है।

प्रश्न:b)नदियों पर बाँध बनाने और उनको नियंत्रित करने से उनका प्राकृतिक बहाव और तलछ्ट बहाव प्रभावित नहीं होता।

उत्तर:नदियों पर बांध बनाने और उनको नियंत्रित करने से उनका प्राकृतिक बहाव और तलछट बहाव बुरे तरीके से प्रभावित होता है।

प्रश्न:c)गुजरात में साबरमती बेसिन में सूखे के दौरान शहरी क्षेत्रों में अधिक जल आपूर्ति करने पर भी किसान नहीं भड़के।

उत्तर: गुजरात में साबरमती बेसिन में सूखे के दौरान शहरी क्षेत्रों में अधिक जल आपूर्ति करने पर किसान भड़क गये।

प्रश्न:d)आज राजस्थान में इंदिरा गांधी नहर से उपलब्ध पेयजल के बावजूद छत वर्षा जल संग्रहण लोकप्रिय हो रहा है।

उत्तर:आज राजस्थान में इंदिरा गांधी नहर से उपलब्ध पेयजल के कारण छत वर्षा जल संग्रहण की लोकप्रियता घट रही है।

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लगभग 30 शब्दों में दीजिए।

प्रश्न:1व्याख्या करें कि जल किस प्रकार नवीकरण योग्य संसाधन है?

उत्तर:जल अपने तीन रूपों; ठोस, द्रव और गैस; में बदलता रहता है। इसलिए जो जल भाप बनकर उड़ जाता है वही फिर वर्षा के रूप में वापस आ जाता है। इस प्रकार से जल एक नवीकरण योग्य संसाधन है।

प्रश्न:2जल दुर्लभता क्या है और इसके मुख्य कारण क्या हैं?

उत्तर: किसी स्थान पर लंबे समय तक जल की कमी को जल दुर्लभता कहते हैं। बढ़ती हुई जनसंख्या, अतिदोहन और असमान वितरण जल दुर्लभता के मुख्य कारण हैं।

प्रश्न:3बहुउद्देशीय परियोजनाओं से होने वाले लाभ और हानियों की तुलना करें।

उत्तर: बहुउद्देशीय परियोजनाओं से होने वाले लाभ और हानि नीचे दिए गए हैं:

लाभ हानि
बाढ़ नियंत्रण में मदद भारी संख्या में लोगों का विस्थापन
जल की कमी वाले क्षेत्रों को जल मिलता है। आजीविका की कमी
अधिक से अधिक लोगों को पीने का पानी मिल पाता है।एक बड़ा भूभाग डूब जाता है जिससे पर्यावरण को नुकसान होता है।
बिजली का निर्माण होता है।

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लगभग 120 शब्दों में दीजिए।

प्रश्न:1राजस्थान के अर्ध-शुष्क क्षेत्रों में वर्षा जल संग्रहण किस प्रकार किया जाता है? व्याख्या कीजिए।

उत्तर: राजस्थान के अर्ध शुष्क क्षेत्रों में वर्षा जल संग्रहण निम्न तरीकों से किया जाता है:

लोग अपने घरों में टंका बनवाते हैं। इनमें वर्षा जल का संग्रहण किया जाता है ताकि गर्मी के मौसम में उसका इस्तेमाल किया जा सके।

कई जगहों पर आज भी पुरानी बावलियों को साफ रखा जाता है। इनमें वर्षा जल का संग्रहण किया जाता है ताकि गर्मी के मौसम में उसका इस्तेमाल किया जा सके।

प्रश्न:2परंपरागत वर्षा जल संग्रहण की पद्धतियों को आधुनिक काल में अपना कर जल संरक्षण एवं भंडारण किस प्रकार किया जा रहा है।

उत्तर:आधुनिक काल में छत वर्षा जल संग्रहण काफी लोकप्रिय हो रहा है। छत की नालियों को जमीन पर या जमीन के नीचे रखी टंकी से जोड़ा जाता है। इससे वर्षा का जल नालियों द्वारा टंकियों में जमा होता है। टंकी के जल को परिष्कृत करने का बाद इस्तेमाल किया जाता है। कुछ लोग टंकी के जल को जमीन में रिसने देते हैं ताकि भौमजल का नवीकरण हो सके। इस तरह से सालों भर जल की उपलब्धता बनाए रखने में मदद मिलती है।