10 भूगोल

कृषि

Extra Questions Answers

प्रश्न:1प्रारंभिक जीविका निर्वाह कृषि किसे कहते हैं?

उत्तर: जिस प्रकार की खेती से केवल इतनी उपज होती हो कि उससे परिवार का पेट भर सके तो उसे प्रारंभिक जीविका निर्वाह कृषि कहते हैं।

प्रश्न:2कर्तन दहन खेती से आप क्या समझते हैं?

उत्तर: प्रारंभिक जीविका निर्वाह कृषि को कर्तन दहन खेती भी कहते हैं। ऐसा करने के लिये सबसे पहले जमीन के किसी टुकड़े की वनस्पति को काटा जाता और फिर उसे जला दिया जाता है। वनस्पति के जलाने से राख बनती है उसे मिट्टी में मिला दिया जाता है। उसके बाद फसल उगाई जाती है।

प्रश्न:3गहन जीविका कृषि क्या है?

उत्तर: जब कृषि बड़े भूभाग पर होती है और सघन आबादी वाले क्षेत्रों में होती है तो उसे गहन जीविका कृषि कहते हैं। इस प्रकार की कृषि में जैव रासायनिक निवेशों और सिंचाई का अत्यधिक इस्तेमाल होता है।

प्रश्न:4वाणिज्यिक कृषि क्या है?

उत्तर: जब खेती का मुख्य उद्देश्य पैदावार की बिक्री करना हो तो उसे वाणिज्यिक कृषि कहते हैं।

प्रश्न:5रोपण कृषि क्या है?

उत्तर: जब किसी एक फसल को एक बड़े क्षेत्र में उपजाया जाता है तो उसे रोपण कृषि कहते हैं।

प्रश्न:6भारत की मुख्य शस्य ऋतुओं के नाम लिखें।

उत्तर: भारत में तीन शस्य ऋतुएँ हैं; रबी, खरीफ और जायद।

प्रश्न:7रबी की फसल पर एक टिप्पणी लिखें।

उत्तर: रबी की फसल जाड़े में उगायी जाती है इसलिये इसे जा‌ड़े की फसल भी कहते हैं। रबी की बुआई अक्तूबर से दिसंबर की बीच होती है। इसकी कटाई अप्रिल से जून के बीच होती है। रबी की मुख्य फसलें हैं गेहूँ, बार्ली, मटर, चना और सरसों। पंजाब, हरियाणा, जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश रबी की फसल के मुख्य उत्पादक हैं।

प्रश्न:8खरीफ की फसल पर एक टिप्पणी लिखें।

उत्तर: खरीफ की फसल गरमी में उगायी जाती है इसलिये इसे गरमी की फसल भी कहते हैं। खरीफ की बुआई जुलाई में होती है और कटाई सितंबर अक्तूबर में होती है। खरीफ की मुख्य फसलें हैं धान, मक्का, ज्वार, बाजरा, तुअर, मूंग, उड़द, मूंगफली और सोयाबीं। धान के मुख्य उत्पादक हैं असम, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा के तटवर्ती इलाके, आंध्र प्रदेश, तमिल नाडु, केरल, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और बिहार। असम, पश्चिम बंगाल और उड़ीसा में एक साल में धान की तीन फसलें उगाई जाती हैं; जिन्हें ऑस, अमन और बोरो कहते हैं।

प्रश्न:9चावल की खेती के लिये कैसी जलवायु की आवश्यक्ता होती है?

उत्तर: धान की खेती के लिए जरूरी होते हैं उच्च तापमान (25°C से अधिक), अधिक आर्द्रता और 100 सेमी से अधिक की सालाना वर्षा।

प्रश्न:10गन्ने की फसल के लिये कैसी जलवायु की जरूरत होती है।

उत्तर: गन्ने की फसल के लिए गर्म और आर्द्र जलवायु, 21°-27°C के बीच का तापमान और 75 cm से 100 cm की वर्षा की जरूरत होती है।

प्रश्न:11भारत में रबर की खेती पर एक टिप्पणी लिखें।

उत्तर: भूमध्यरेखीय क्षेत्र रबर की फसल के लिये सबसे उपयुक्त है। लेकिन उष्ण और उपोष्ण क्षेत्रों में भी रबर की खेती होती है। रबर की खेती के लिए आर्द्र और नम जलवायु की जरूरत होती है जहाँ 200 सेमी से अधिक वर्षा होती हो और 25°C से अधिक तापमान रहता हो। भारत में रबर की खेती मुख्य रूप से केरल, तमिल नाडु, कर्णाटक, अंदमान निकोबार द्वीप समूह और मेघालय की गारो पहाड़ियों में होती है। रबर के उत्पादन में भारत का विश्व में पाँचवां स्थान है।

प्रश्न:12भूमि सुधार की आवश्यकता क्यों पड़ती है?

उत्तर: जब जोत छोटी होती है तो कृषि प्रबंधन सही ढ़ंग से नहीं हो पाता है। पीढ़ी दर पीढ़ी जमीन के बँटवारे के कारण किसानों की जमीन छोटी होती चली गई। इसलिये भूमि सुधार की जरूरत महसूस की गई।

प्रश्न:13हरित क्रांति पर एक टिप्पणी लिखें।

उत्तर: हरित क्रांति की शुरुआत 1960 और 1970 के दशक में हुई। इस क्रांति का मुख्य उद्देश्य था कृषि उपज को बढ़ाना। इस क्रांति में नई टेक्नॉलोजी और अधिक उपज देने वाली बीजों के इस्तेमाल पर जोर दिया गया। हरित क्रांति के परिणाम सुखद आये; खासकर पंजाब और हरियाणा में।