10 नागरिक शास्त्र

राजनीतिक पार्टी

Extra Questions Answers

प्रश्न 1:राजनीतिक पार्टी से क्या समझते हैं?

उत्तर: लोगों का ऐसा समूह जो चुनाव लड़ने और सरकार बनाने के उद्देश्य से बनता है उसे राजनीतिक दल कहते है।

प्रश्न 2:राजनीतिक पार्टी के मुख्य घटक क्या होते हैं?

उत्तर: राजनीतिक पार्टी के तीन मुख्य घटक होते हैं: नेता, सक्रिय सदस्य और अनुयायी।

प्रश्न 3:राजनीतिक पार्टी का मुख्य कार्य क्या है?

उत्तर: राजनैतिक पदों को भरना और सत्ता का इस्तेमाल करना ही किसी पार्टी का मुख्य कार्य होता है।

प्रश्न 4:अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिये राजनीतिक पार्टी क्या-क्या काम करती है?

उत्तर: अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिये राजनीतिक पार्टी निम्नलिखित काम करती है:

प्रश्न 5:राजनीतिक पार्टी की आवश्यकता क्यों होती है?

उत्तर: लोकतंत्र में राजनीतिक पार्टी एक अभिन्न अंग होती है। यदि कोई पार्टी न हो तो हर उम्मीदवार एक स्वतंत्र उम्मीदवार होगा। भारत में लोकसभा में कुल 543 सदस्य हैं। यदि हर सदस्य स्वतंत्र रूप से चुनाव जीत कर आयेगा तो स्थिति बड़ी भयावह हो जायेगी। कोई भी दो सदस्य किसी एक मुद्दे पर एक ही तरह से सोचने में असमर्थ होगा। एक सांसद हमेशा अपने चुनावी क्षेत्र के बारे में सोचेगा और राष्ट्र हित को दरकिनार कर देगा। राजनीतिक पार्टी विभिन्न सोच के राजनेताओं को एक मंच पर लाने का काम करती ताकि वे सभी मिलकर किसी भी बड़े मुद्दे पर एक जैसी सोच बना सकें।

प्रश्न 6:एकल पार्टी सिस्टम की सबसे बड़ी खामी क्या है?

उत्तर: लोकतंत्र के दृष्टिकोण से यह सही नहीं है क्योंकि एकल पार्टी सिस्टम में लोगों के पास कोई विकल्प नहीं होता है।

प्रश्न 7:किसी देश में प्रचलित पार्टी सिस्टम के क्या कारण होते हैं?

उत्तर: किसी भी देश में प्रचलित पार्टी सिस्टम के कई ऐतिहासिक और सामाजिक कारण होते हैं।

प्रश्न 8:भारत में किस प्रकार का पार्टी सिस्टम है? विवेचना करें।

उत्तर: भारत में मल्टी पार्टी सिस्टम है और यहाँ कई राजनीतिक पार्टियाँ हैं। भारत के समाज में भारी विविधता है। इसलिए यहाँ मल्टी पार्टी सिस्टम विकसित हुई है। मल्टी पार्टी सिस्टम में कई खामियाँ लगती हैं। कई बार इससे राजनैतिक अस्थिरता का माहौल बन जाता है और साल दो साल में ही सरकार बदल जाती है। लेकिन भारत जैसे विविधतापूर्ण देश में अलग-अलग हितों और मतधारणाओं का सही प्रतिनिधित्व मल्टी पार्टी सिस्टम से ही संभव हो पाता है।

प्रश्न 9:किस प्रकार की पार्टी को राज्य स्तर की पार्टी का दर्जा मिलता है?

उत्तर: जिस पार्टी को विधान सभा के चुनाव में कुल वोट के कम से कम 6% वोट मिलते हैं और जो कम से कम दो सीटों पर चुनाव जीतती है उसे राज्य स्तर की पार्टी कहते हैं।

प्रश्न 10:किस प्रकार की पार्टी को राष्ट्रीय स्तर की पार्टी कहा जाता है?

उत्तर: जिस पार्टी को लोक सभा चुनावों में या चार राज्यों के विधानसभा चुनावों में कम से कम 6% वोट मिलते हैं और जो लोकसभा में कम से कम चार सीट जीतती है उसे राष्ट्रीय स्तर की पार्टी की मान्यता मिलती है।

प्रश्न 11:मान्यताप्राप्त पार्टी से आप क्या समझते हैं?

उत्तर: भारत में निष्पक्षष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने के लिए एक स्वतंत्र संस्था जिसका नाम चुनाव आयोग है। हर राजनीतिक पार्टी को चुनाव आयोग में रजिस्ट्रेशन करवाना होता है। चुनाव आयोग की नजर में हर पार्टी समान होती है। लेकिन बड़ी और स्थापित पार्टियों को कुछ विशेष सुविधाएँ प्रदान की जाती हैं। इन पार्टियों को अलग चुनाव चिह्न दिया जाता है जिसका इस्तेमाल उस पार्टी का अधिकृत उम्मीदवार ही कर सकता है। जिन पार्टियों को यह विशेषाधिकार मिलता है उन्हें मान्यताप्राप्त पार्टी कहते हैं।