7 इतिहास

दिल्ली सुल्तान

NCERT अभ्यास

प्रश्न 1: दिल्ली में पहले पहल किसने राजधानी स्थापित की?

उत्तर: तोमर राजपूतों ने

प्रश्न 2: दिल्ली के सुलतानों के शासनकाल में प्रशासन की भाषा क्या थी?

उत्तर: फारसी

प्रश्न 3: किसके शासन के दौरान सल्तनत का सबसे अधिक विस्तार हुआ?

उत्तर: मुहम्मद तुगलक

प्रश्न 4: इब्न बतूता किस देश से भारत में आया था?

उत्तर: मोरक्को

प्रश्न 5: न्याय चक्र के अनुसार सेनापतियों के लिए किसानों के हितों का ध्यान रखना क्यों जरूरी था?

उत्तर: सैनिकों के वेतन के लिए किसान ही कर के मुख्य स्रोत थे। यदि किसानों की स्थिति अच्छी नहीं होती तो कर वसूली कम हो जाती। इसलिए किसानों के हितों का ध्यान रखना जरूरी था।

प्रश्न 6: सल्तनत की भीतरी और बाहरी सीमा से आप क्या समझते हैं?

उत्तर: सल्तनत की भीतरी सीमा का मतलब है महाद्वीप के भीतर के हिस्से। बाहरी सीमा का मतलब है महाद्वीप के बाहर के हिस्से।

प्रश्न 7: मुक्ती अपने कर्तव्यों का पालन करें, यह सुनिश्चित करने के लिए कौन कौन से कदम उठाए गए थे? आपके विचार में सुलतान के आदेशों का उल्लंघन करना चाहने के पीछे उनके क्या कारण हो सकते थे?

उत्तर: मुक्ती को नियंत्रण में रखने के लिए कुछ विशेष नीतियों का पालन होता था। मुक्ती का पद वंशानुगत नहीं था और थोड़े समय के बाद मुक्ती का तबादला कर दिया जाता था। ऐसा इसलिए किया जाता था कि कोई भी मुक्ती शक्तिशाली न हो जाए। इन कठोर नियमों को तोड़कर अधिक शक्तिशाली बनने की ललक में हो सकता है कि कोई सुलतान के आदेशों का उल्लंघन करने की कोशिश करे।

प्रश्न 8: दिल्ली सल्तनत पर मंगोल आक्रमण का क्या प्रभाव पड़ा?

उत्तर: दिल्ली सल्तनत पर मंगोल आक्रमण का सामना करने के लिए सुलतान को बड़ी सेना तैयार करनी पड़ती थी। इस काम में प्रशासनिक रूप से कई चुनौतियाँ आती थीं। इससे आम आदमी का जीवन भी बुरी तरह प्रभावित होता था।

प्रश्न 9: क्या आपकी समझ में तवारीख के लेखक, आम जनता के जीवन के बारे में कोई जानकारी देते हैं?

उत्तर: तवारीख के लेखक अक्सर उपहार के लालच में सुलतानों के बारे में लिखते थे। इसलिए उनसे आम जनता के जीवन के बारे में जानकारी मिलना बहुत मुश्किल है।

प्रश्न 10: दिल्ली सल्तनत के इतिहास में रजिया सुलतान अपने ढ़ंग की एक ही थीं। क्या आपको लगता है कि आज महिला नेताओं को ज्यादा आसानी से स्वीकार किया जाता है?

उत्तर: यह बात सही है कि आज महिला नेताओं को ज्यादा आसानी से स्वीकार किया जाता है। इंदिरा गांधी 1960 के दशक में ही भारत की प्रधानमंत्री बन चुकी थीं। कई राज्यों में महिला मुख्यमंत्री रह चुकी हैं। आज भारत की राजनीति में एक से एक महिला कद्दावर नेता के रूप में अपनी मिसाल पेश कर रही हैं।

प्रश्न 11: दिल्ली के सुलतान जंगलों को क्यों कटवा देना चाहते थे? क्या आज भी जंगल उन्हीं कारणों से काटे जा रहे हैं?

उत्तर: दिल्ली के सुलतान उन इलाकों पर कब्जा जमाने की मंशा से जंगल कटवाना चाहते थे। आज विकास कार्यों के लिए जंगल काटे जा रहे हैं। कभी सड़क बनाने, रेल लाइन बिछाने या फिर कभी बांध बनवाने के लिए जंगल काटे जाते हैं।