7 नागरिक शास्त्र

राज्य शासन
कैसे काम करता है

NCERT अभ्यास

प्रश्न 1: निर्वाचन क्षेत्र या प्रतिनिधि शब्दों का प्रयोग करते हुए स्पष्ट कीजिए कि विधायक कौन होता है और उसका चुनाव किस प्रकार होता है?

उत्तर: विधायक का चुनाव जनता करती है, इसलिए यह कहा जाता है कि विधायक जनता के प्रतिनिधि होते हैं। भारत के हर राज्य में एक विधानसभा होती है। हर राज्य को विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों में बाँटा गया है। हर निर्वाचन क्षेत्र की जनता अपने विधायक का चुनाव करती है।

प्रश्न 2: कुछ विधायक मंत्री कैसे बनते हैं? स्पष्ट कीजिए।

उत्तर: मुख्यमंत्री अपने मंत्रियों की नियुक्ति करता है। मंत्रियों की अधिकतम संख्या विधायकों की संख्या से काफी कम होती है। इसलिए जरूरी नहीं कि सत्तादारी दल का हर विधायक मंत्री बन जाए। इसलिए कुछ विधायक ही मंत्री बन पाते हैं।

प्रश्न 3: मुख्यमंत्री तथा अन्य मंत्रियों द्वारा लिए गए निर्णयों पर विधानसभा में बहस क्यों होनी चाहिए?

उत्तर: हमारे देश में लोकतांत्रिक शासन व्यवस्था है। इसलिए विधानसभा के प्रतिनिधि जनता द्वारा चुनकर आते हैं। जनता द्वारा चुने जाने के कारण विधानसभा की जवाबदेही जनता के प्रति होती है। मंत्रीपरिषद के किसी भी निर्णय का सीधा प्रभाव जनता के जीवन पर पड़ता है। इसलिए इन निर्णयों पर बहस जरूरी है ताकि पूरी तरह आश्वस्त होने के बाद ही उनपर अमल हो।

प्रश्न 4: पातालपुरम में क्या समस्या थी? निम्नलिखित के द्वारा इस विषय में क्या चर्चा या कार्य किए गए? निम्न तालिका में भरिए।

उत्तर:

आम सभास्वास्थ्य समस्या को नियंत्रण में लाने की अपील
विधानसभापेयजल और गंदगी की समस्या पर चर्चा
प्रेसवार्ताजिलाधिकारियों और स्वास्थ्य विभाग को जरूरी कदम उठाने पर बातचीत
मुख्यमंत्रीपातालपुरम का दौरा और मुआवजे की घोषणा

प्रश्न 5: विधानसभा सदस्य द्वारा विधायिका में किए गए कार्यों और शासकीय विभागों द्वारा किए गए कार्यों के बीच क्या अंतर है?

उत्तर: विधायिका में विधायक दो मुख्य काम करते हैं। एक काम है सरकार के कामों और ज्वलंत मुद्दों पर बहस करना। दूसरा काम है नये कानून बनाना या पुराने कानूनों में जरूरी बदलाव करना।

जब कोई विधायक किसी मंत्री की हैसियत से काम करता है तो वह कार्यपालिका के अंग के रूप में काम करता है। मंत्री का काम है संबंधित विभाग को जरूरी दिशानिर्देश देना। उसके बाद किसी भी काम को अमल में लाने के लिए नौकरशाहों की टीम होती है।