10 इतिहास

इंडो चीन का राष्ट्रवाद

Extra Questions Answers

प्रश्न:1 इंडो चीन किसे कहते हैं?

उत्तर: आधुनिक वियतनाम, लाओस और कम्बोडिया के इलाकों को इंडो चीन कहा जाता है।

प्रश्न:2 फ्रेंच इंडो चीन का निर्माण कब और कैसे हुआ?

उत्तर: फ्रांस की सेना 1858 में वियतनाम पहुँची थी। 1880 के दशक के मध्य तक पूरे उत्तरी इलाके पर फ्रांसीसी सेना का कब्जा हो चुका था। फ्रांस और चीन की लड़ाई के बाद फ्रांस का नियंत्रण टोंकिन और अनम पर भी हो गया। इस तरह से 1887 में फ्रेंच इंडो चीन का निर्माण हुआ।

प्रश्न:3 यूरोपीय शक्तियों को उपनिवेश बनाने की जरूरत क्यों महसूस हुई?

उत्तर: यूरोप की शक्तियों को प्राकृतिक संसाधनों और अन्य चीजों की मांग को पूरा करने के लिये उपनिवेश की जरूरत होने लगी। यूरोपीय शक्तियों का यह भी मानना था कि पिछड़े लोगों को सुधारना उनकी जिम्मेदारी थी क्योंकि वे ‘विकसित’ थे।

प्रश्न:4 वियतनाम में उपनिवेशी शिक्षा पद्धति कि दुविधा क्या थी?

उत्तर: अन्य यूरोपियन शक्तियों की तरह फ्रांस भी अपनी ‘आधुनिक’ संस्कृति को वियतनाम के लोगों पर थोपना चाहता था। उनका मानना था कि वियतनामियों को सुधारने के लिये यह आवश्यक था। फ्रांसीसी लोग स्थानीय लोगों को इसलिये भी शिक्षित करना चाहते थे ताकि क्लर्की करने के लिये उन्हें श्रमिक मिल सकें। लेकिन वे अच्छी शिक्षा देने से बचते रहे। उन्हें डर था कि अच्छी शिक्षा से लोगों में जागृति आ जायेगी जिससे उपनिवेशी शासकों के लिये खतरा पैदा हो जायेगा।

प्रश्न:5 वियतनाम में राष्ट्रवाद की भावनाको जन्म देने में स्कूलों की क्या भूमिका थी?

उत्तर: शिक्षक और छात्र सिलेबस में लिखी बातों को पूरी तरह नहीं मानते थे। कुछ विरोध खुले तौर पर होते थे तो कुछ चुपचाप। जब निचली क्लासों में वियतनामी शिक्षकों की संख्या बढ़ गई तो इसपर नियंत्रण रखना संभव नहीं रह गया कि वास्तव में क्या पढ़ाय जा रहा था। वियतनाम में राष्ट्रवाद की भावना को जन्म देने के लिए स्कूलों ने अहम भूमिका निभाई। 1920 का दशक आते-आते छात्रों ने राजनैतिक पार्टियाँ बनानी शुरु कर दी और राष्ट्रवादी पत्रिकाएँ भी निकालने लगे। यंग अन्नन पार्टी (एक राजनैतिक पार्टी) और अन्ननीज स्टूडेंट (एक पत्रिका) इसके कुछ उदाहरण हैं।

प्रश्न:6 वियतनाम में लोकतंत्र की स्थापना कैसे हुई?

उत्तर: जापान ने 1940 में वियतनाम पर कब्जा कर लिया। अब राष्ट्रवादी नेताओं को दो दुश्मनों से लड़ना पड़ रहा था; फ्रेंच और जापानी। लीग ऑफ द इंडेपेंडेंस ऑफ वियतनाम (वियत नाम डॉक लैप डोंग मिन); जिसे बाद में वियतमिन के नाम से जाना गया ने जापानी हुकूमत के खिलाफ लड़ाई लड़ी और 1945 में हनोई को अपने कब्जे में ले लिया। इस तरह से डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ वियतनाम का निर्माण हुआ जिसके चेयरमैन बने हो ची मिन।

प्रश्न:7 अमेरिका ने वियतनाम पर आक्रमण क्यों किया?

उत्तर: अमेरिका को यह खतरा लगने लगा कि वियतनाम में किसी कम्यूनिस्ट पार्टी की सरकार बहाल हो जाने से आसपास के इलाकों में भी वैसी ही सरकारें बन जायेंगी। अमेरिका नहीं चाहता था कि कम्युनिज्म फैले। इसलिये अमेरिका ने वियतनाम पर आक्रमण कर दिया।