6 नागरिक शास्त्र

गाँव का प्रशासन

NCERT अभ्यास

प्रश्न 1: पुलिस का क्या काम होता है?

उत्तर: पुलिस का निम्नलिखित काम होता है

  1. कानून व्यवस्था बनाए रखना।
  2. हर पुलिस थाना अपने कार्यक्षेत्र में हुई चोरी, दुर्घटना, मारपीट, झगड़े, आदि की रपट लिखता है।
  3. लोगों से घटना के बारे में पूछ-ताछ और जाँच-पड़ताल करना होता है।
  4. विवाद को सुलझाने के लिए कभी-कभी अदालत(कोर्ट) की मदद लेना

प्रश्न 2: पटवारी के कोई दो काम बताइए?

उत्तर: पटवारी के दो काम निम्नलिखित है:

  1. ज़मीन को नापना और उसका लेखा-जोखा रखना
  2. किसानों से भूमि कर इकट्ठा करना

प्रश्न 3: तहसीलदार का क्या काम होता है?

उत्तर: तहसीलदार का निम्नलिखित काम होता है:

  1. वे पटवारी के काम का निरीक्षण करता है।
  2. राजस्व की भी निगरानी करता है।
  3. किसानों को अपने रिकार्ड की नकल आसानी से मिल सके इसका ध्यान रखता है।
  4. वह विद्दार्थियो को जाति प्रमाण-पत्र जारी करता है।
  5. ज़मीन से जुड़े विवादित मामलों की सुनवाई करता है।

प्रश्न 4: ‘एक बिटिया की चाह’ कविता में किस मुद्दे को उठाने की कोशिश की गई है? क्या यह मुद्दा आपको महत्वपूर्ण लगता है? क्यों?

उत्तर: ‘एक बिटिया की चाह’ कविता में विरासत में मिली संपत्ति पर लिंग-भेद की तरफदारी जैसे मुद्दे को उठाने की कोशिश की गई है। पुरानी परम्परा अनुसार विरासत में मिली संपत्ति को बस पुरूषो के बीच बाँट दिया जाता था। वहीं दूसरी ओर महिलाओं को इससे वंचित रखा जाता था।

यह एक मह्त्वपूर्ण मुद्दा है, क्योंकि महिलाएँ भी खेतों में बराबरी का काम करती हैं। लेकिन ज़मीन में मालिकाना हिस्सा उन्हें शायद ही मिल पाता है।

प्रश्न 5: पिछ्ले अध्याय में आपने पंचायत के बारे में पढ़ा। पंचायत और पटवारी का काम एक-दूसरे से कैसे जुड़ा हुआ है?

उत्तर: पटवारी ज़मीन का लेखा-जोखा रखता है। जबकि पंचायत स्थानीय जरूरतों का ध्यान रखता है। जब सड़क बनाने, नाले बनवाने और कुँआ खुदवाने या चापाकल लगवाना होता है तो पंचायत को भी ज़मीन के दस्तावेज की जरूरत होती है। ज्यादातर जमीन के विवाद को पंचायत में ही सुलझा लिया जाता है। इसके लिए भी दस्तावेज की जरूरत होती है। इस तरह पंचायत और पटवारी का काम एक-दूसरे से जुड़ा हुआ मालूम पड़ता है।

प्रश्न 6: किसी पुलिस थाने जाइए और पता कीजिए कि यातायात नियंत्रण, अपराध रोकने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस क्या करती है, खासकर त्योहार या सार्वजनिक समारोहों के दौरान।

उत्तर: त्योहार या सार्वजनिक समारोहों के दौरान यातायात नियंत्रण, अपराध रोकने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस निम्नलिखित कार्य करती है:

  1. पुलिस विभाग यातायात और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए चौकस रहती है।
  2. पुलिस के उपस्थित रहने भर से आपराधिक तत्व सहमे रहते हैं।
  3. भीड़-भार में बिछुड़े व्यक्ति को अपने रिश्तेदारों से मिलाने में सहायता करते हैं।

प्रश्न 7: एक ज़िले में सभी पुलिस थानों का मुखिया कौन होता है? पता करें।

उत्तर: एक ज़िले में सभी पुलिस थानों का मुखिया पुलिस-अधीक्षक (Superintendent of Police) होता है| एक पुलिस थाना में अपना एक स्टेशन हाउस ऑफिसर(SHO) होता है।

प्रश्न 8: चर्चा कीजिए कि नए कानून के तहत महिलाओं को किस तरह फायदा होगा।

उत्तर: नए कानून के तहत महिलाओं को भी पुरखों की विरासत में बराबरी का हिस्सा मिलता है। ये अधिकार महिलाओं को शक्ति प्रदान करता है।

प्रश्न 9: आपके पड़ोस में क्या कोई ऐसी औरत है जिसके नाम ज़मीन-जायदाद हो? यदि हाँ, तो उसे यह संपत्ति कैसे प्राप्त हुई?

उत्तर: हमारे पड़ोस में कई ऐसी औरत है जिसके नाम ज़मीन-जायदाद है। कुछ तो अपने कमाई से ज़मीन-जायदाद खरीदीं हैं और कुछ विरासत में मिली है।

Extra Questions Answers

प्रश्न 1: थानाध्यक्ष किसे कहा जाता है?

उत्तर: पुलिस थाने के मुखिया को थानाध्यक्ष(एस अच ओ) या थानेदार कहा जाता है

प्रश्न 3: पटवारी को अलग अलग राज्यों में और किन किन नामों से जाना जाता है?

उत्तर: लेखपाल, कर्मचारी, ग्रामीण अधिकारी और कानूनगो

प्रश्न 4: पटवारी खेत नापने के लिए जिन लोहे की जंजीरों का इस्तेमाल करतें हैं, उसे क्या कहते हैं?

उत्तर: पटवारी खेत नापने के लिए जिन लोहे की जंजीरों का इस्तेमाल करतें हैं, उसे जरीब कहते हैं।

प्रश्न 5: पटवारी की नियुक्ति सबसे पहले किसने की?

उत्तर: पटवारी की नियुक्ति सबसे पहले शेरशाह सूरी ने की।

प्रश्न 6: भूमि कर क्या है?

उत्तर: सरकार जमीन के मालिकों से सलाना स्तर पर कुछ कर वसूलती है, जिसे भूमि कर कहते हैं।

प्रश्न 7: किसानों को खेत के नक्शे और रिकार्ड की जरूरत कब पड़ती है?

उत्तर: किसानों को खेत के नक्शे और रिकार्ड की जरूरत निम्नलिखित समय पर पड़ती है|

  1. जब एक किसान दूसरे किसान से जमीन खरीदना चाहता हो।
  2. एक किसान जब अपनी फसल को दूसरो से बेचता है।
  3. जब किसी किसान को अपनी जमीन में कुँआ खोदने के लिए सरकार से कर्ज चाहिए।
  4. जब किसान खेतों के लिए खाद खरीदना चाहता है।
  5. जब कोई किसान अपनी जमीन बेटों बेटियों के बीच बाँटना चाहता हो।

प्रश्न 8: जमीन के रिकार्ड को और क्या कहा जाता है?

उत्तर: जमीन के रिकार्ड को खसरा भी कहा जाता है।

प्रश्न 9: खसरे से किस किस बात की जानकारी मिलती है?

उत्तर: खसरे से निम्नलिखित जानकारी मिलती है:

  1. जमीन का वर्तमान मालिक
  2. जमीन का क्षेत्रफल
  3. उसमें उगने वाली फसल
  4. जमीन की चौहद्दी
  5. जमीन पर कोई अन्य सुविधा
  6. अगर बटाई पर ज़मीन है तो दूसरे किसान का नाम और बटाई का हिस्सा
  7. परती जमीन

प्रश्न 10: कोई भी किसान अपनी जमीन का नक्शा और खसरा कहाँ से निकलवा सकता है?

उत्तर: कोई भी किसान अपनी जमीन का नक्शा और खसरा तहसील कार्यालय से निकलवा सकता है।