6 नागरिक शास्त्र

लोकतांत्रिक सरकार के मुख्य तत्व

NCERT अभ्यास

प्रश्न 1: आज दक्षिण अफ्रीका में माया का जीवन कैसा होगा?

उत्तर: दक्षिण अफ्रीका आज एक आजाद देश है। अब वहाँ रंगभेद की नीति खत्म हो चुकी है। अब रंगों के आधार पर वहाँ भेदभाव नहीं किया जाता है। इसलिए माया आज वहाँ बराबरी का सामाजिक जीवन जी रही होगी। अब उसे दूसरे दर्जे की नागरिकता वाला अपमान नहीं सहना पड़ता होगा।

प्रश्न 2: किन विभिन्न तरीकों से लोग सरकार की प्रकियाओ में भाग लेते हैं?

उत्तर: लोग सरकार की प्रकियाओ में विभिन्न तरीकों से भाग लेते हैं। जो निम्नलिखित है।

  1. चुनाव में वोट देकर।
  2. सरकार का विरोध करने के क्रम में धरना, जूलूस और हड़ताल आदि करके
  3. टेलीविजन पर वाद-विवाद में हिस्सा लेकर
  4. सोशल मीडिया पर अपना विचार व्यक्त करके
  5. सम्पादक को पत्र लिखकर

प्रश्न 3: विभिन्न विवादों और मुद्दों को सुलझाने के लिए सरकार की जरूरत क्यों होती है?

उत्तर: विभिन्न क्षेत्रो, संस्कृतियो, धर्मों और आर्थिक पृष्ठभूमि के लोग जब कभी आपस में ताल-मेल नहीं बैठा पाते हैं तो विवाद उत्पन्न होता है। इन विवादों को खत्म करने के लिए लोग हिंसात्मक तरीके अपनाते हैं। इससे हिंसा भड़कने का खतरा रहता है। इसकी चपेट में अन्य लोगों में भी असुरक्षा की भावना पैदा हो जाती है। इस स्थिति में सरकार, खासकर पुलिस की यह जिम्मेवारी होती है कि आपस में न तो टकराव की स्थिति पैदा और न हिंसा भड़के। वह सभी पक्षों को एक साथ बिठाकर बात करवाती है ताकि विवाद का समाधान निकल सके। इस तरह की बहुत सारी समस्याएँ हैं जिसका निपटारा सरकार अच्छी तरह से करती है।

प्रश्न 4: सभी लोगों के साथ समानता का व्यवहार हो, इसे सुनिश्चित करने के लिए सरकार क्या कदम उठाती है?

उत्तर: सभी लोगों के साथ समानता का व्यवहार हो, इसे सुनिश्चित करने के लिए सरकार निम्नलिखित कदम उठाती है।

  1. संविधान में सभी लोगों को बराबरी का दर्जा दिया गया है। जाति, धर्म, लिंग और आर्थिक रूप से सभी को समानता का अधिकार दिया गया है।
  2. समाज में जो पिछड़े वर्ग के लोग हैं उन्हें शिक्षा और नौकरियों में आरक्षण दिया गया है। ऐसी स्थिति में उन सभी का सामाजिक और आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
  3. छुआछूत की प्रथा पर अब कानूनी रोक लगा दी गई है।
  4. लड़कों और लड़कियों मे असमानता खत्म करने के लिए सरकार ने सरकारी स्कूल और कॉलेजों में लड़कियों की फीस खत्म करने या कम करने की कोशिश की है।

Extra Questions Answers

प्रश्न 1: दक्षिण अफ्रीका में लोकतांत्रिक सरकार कब बनी?

उत्तर: दक्षिण अफ्रीका में लोकतांत्रिक सरकार 1994 में बनी।

प्रश्न 2: एक निश्चित अंतराल पर चुनाव होने के क्या फायदे हैं?

उत्तर: एक निश्चित अंतराल पर चुनाव होने के निम्नलिखित फायदे हैं।

  1. चूकि कोई भी चुना हुआ प्रतिनिधि चुनाव नहीं हारना चाहता है, इस डर से वह जनता के हित में काम करता है।
  2. अगर पिछ्ली सरकार अपना उत्तरदायित्व अच्छे से निभाती है तो जनता उसे फिर से चुनती है।
  3. अगर पिछ्ली सरकार अपना उत्तरदायित्व अच्छे से नहीं निभाती है तो जनता दूसरी पार्टी की सरकार चुनती है।
  4. नियमित चुनाव होते रहने से लोगों का सरकार पर नियंत्रण बना रहता है।

प्रश्न 3: नदियों का पानी कभी कभी विवाद का कारण कैसे बन जाता है?

उत्तर: कभी-कभी नदियाँ भी विवाद का कारण बन जाती है। कुछ नदियाँ कई राज्यों से गुजरती है। जिससे पानी के बँटवारे के लिए विवाद उत्पन्न हो जाता है। जैसे कावेरी नदी जो कर्नाटक से निकलती है और तमिलनाडु मे समाप्त हो जाती है। दोनों राज्यों के लोगों की जरूरतों को पूरा करने के लिए भरपूर पानी चाहिए। लेकिन कभी-कभी कर्नाटक सरकार अपने बाँध से तमिलनाडु के लिए पानी नहीं छोड़ती है। जिससे विवाद की समस्या उत्पन्न होती है। जिसका निपटारा केंद्र सरकार करती है।