6 नागरिक शास्त्र

सरकार क्या है?

NCERT अभ्यास

प्रश्न 1: आप ‘सरकार’ शब्द से क्या समझती हैं? एक सूची बनाइए कि किस तरह से सरकार आपके जीवन को प्रभावित करती है?

उत्तर: सरकार, एक व्यवस्था है जिसके अंतर्गत एक राज्य या समुदाय को नियंत्रित किया जाता है और सभी व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाया जाता है। सरकार के निम्नलिखित कार्य हमारे जीवन को प्रभावित करते हैं।

प्रश्न 2: सरकार को कानून के रूप में सबके लिए नियम बनाने की क्या जरूरत है?

उत्तर: सभी प्रशासनिक कामों को सुचारू रूप से चलाने के लिए सरकार को कानून बनाने की आवश्यकता होती है। सभी लोगों की ज़िंदगी बिना किसी अड़ंगा(रूकावट) के सुचारू रूप से चल सके इसके लिए कानून की आवश्यकता होती है। कोई भी आदमी बिना किसी कारण किसी को भी परेशान न करे उसे नियंत्रित करने के लिए कानून की आवश्यकता होती है। इस तरह सरकार को सबके लिए कानून बनाने की आवश्यकता होती है।

प्रश्न 3: लोकतांत्रिक सरकार के आवश्यक लक्षण क्या है?

उत्तर: लोकतांत्रिक सरकार के आवश्यक लक्षण निम्नलिखित है।

प्रश्न 4: महिला मताधिकार आंदोलन क्या है? उसकी उपलब्धि क्या थी?

उत्तर: पहले महिलाओं को मत देने का अधिकार नही था। यूरोप और अमेरिका में भी महिलाओं को मत(वोट) देने का अधिकार नहीं था। इसके लिए महिलाओं ने आंदोलन किया, जिसे महिला मताधिकार आंदोलन कह्ते हैं। विश्वयुद्ध के दौरान जब सभी पुरूष लड़ाई में व्यस्त थे। तब महिलाओं को उनके सभी काम करने और व्यवस्था करने की जिम्मेदारी दी गई। जिसे उन्होंने बहुत अच्छे तरीके से निभाया। तब लोगों को एहसास हुआ कि जब महिलाएँ पुरूषों की जिम्मेदारी को संभाल सकती है तो उसे मतदान का अधिकार भी मिलना चाहिए। इस आंदोलन के दौरान उन सभी ने भूख हड़ताल किया। अपने को लोहे के जंजीरो में बाँधकर प्रदर्शन किया। लगातार बहुत अर्से के संघर्ष के बाद उन्हें पुरूषों के बराबर मतदान का अधिकार मिला। इस आंदोलन के सफल होने के बाद अमेरिका में 1920 में और इंगलैंड में 1928 में महिलाओं को मतदान का अधिकार मिला।

प्रश्न 5: गांधी जी का दृढ़ विश्वास था कि भारत में हर एक वयस्क को वोट देने का अधिकार मिलना चाहिए। लेकिन बहुत सारे लोग उनके विचारों से सहमत नहीं हैं। बहुत लोगों को लगता है कि अशिक्षित लोगों को, जो ज्यादातर गरीब हैं, उनकों वोट देने का अधिकार नहीं मिलना चाहिए। आपका क्या विचार है? क्या आपको लगता है कि यह भेदभाव का एक रूप होगा?

उत्तर: गांधी जी का यह विश्वास था कि भारत में हर एक वयस्क को वोट देने का अधिकार मिलना चाहिए। यह बिल्कुल सही लगता है। उनका मानना था कि जो व्यक्ति गरीब और अशिक्षित होते हैं, वे भी बुद्धिमान होते हैं। उनमें भी सरकार चुनने की काबिलियत होती है। उनके विचार से जो व्यक्ति अपने परिवार की जिम्मेवारी क़ो परिपक्वतापूर्ण संभाल सकता है। वह अपनी मर्जी से सरकार चुनने के लिए भी परिपक्व होता है। बहुत से लोगों का यह मानना कि अशिक्षित लोगों को, जो ज्यादातर गरीब हैं, उनकों वोट देने का अधिकार नहीं मिलना चाहिए। यह उनके भेदभाव की भावना को दर्शाता है। जो बहुत ही गलत है।

Extra Questions Answers

प्रश्न 1: किसी भी देश को सरकार की जरूरत क्यों होती है?

उत्तर: किसी भी देश को विभिन्न तरह के निर्णय लेने और काम करने के लिए सरकार की जरूरत होती है।

प्रश्न 2: सरकार किन-किन स्तरों पर काम करती है? उनके नाम लिखें।

उत्तर: सरकार मुख्यत: तीन स्तरों पर काम करती है।

  1. स्थानीय स्तर
  2. राज्य स्तर
  3. राष्ट्रीय स्तर

प्रश्न 3: सरकार कितने तरह की होती है?

उत्तर: सरकार मुख्यत: दो तरह की होती है।

  1. लोकतांत्रिक सरकार
  2. राजतंत्रीय सरकार

प्रश्न 4: लोकतांत्रिक सरकार किसे कहते हैं?

उत्तर: लोकतांत्रिक सरकार में शासक जनता द्वारा चुने जाते हैं। लोकतंत्र की परिभाषा के अनुसार यह “जनता द्वारा, जनता के लिए, जनता का शासन है।“

प्रश्न 5: राजतंत्रीय सरकार किसे कहते हैं?

उत्तर: राजतंत्रीय सरकार में, शासक का प्रधान राजा होता है। वह राज्य का सर्वोपरि होता है।