6 नागरिक शास्त्र

विविधता एवं भेदभाव

NCERT अभ्यास

प्रश्न 1: निम्नलिखित कथनों का मेल कराइए। रूढिबद्ध धारणाओं को कैसे चुनौती दी जा रही है, इस पर चर्चा कीजिए।

कॉलम Iकॉलम II
(क) दो डॉक्टर खाना खाने बैठे थे और उनमें से एक ने मोबाइल पर फोन करके1. दमा का पुराना मरीज है।
(ख) जिस बच्चे ने चित्रकला प्रतियोगिता जीती, वह मंच पर2. एक अंतरिक्ष यात्री बनने का सपना अंतत: पूरा हुआ।
(ग) संसार के सबसे तेज धावकों में से एक3. अपनी बेटी से बात की जो उसी समय स्कूल से लौटी थी।
(घ) वह बहुत अमीर नहीं थी, लेकिन उसका4. पुरस्कार लेने के लिए एक पहियोंवाली कुर्सी पर गया।

उत्तर: (क) दो डॉक्टर खाना खाने बैठे थे और उनमें से एक ने मोबाइल पर फोन करके अपनी बेटी से बात की जो उसी समय स्कूल से लौटी थी।

व्याख्या: डॉक्टर एक महिला है और उसकी बेटी भी स्कूल जा रही है। ये तथ्य लिंग भेद के रूढिवादी धारणाओं को चुनौती देती है।

(ख) जिस बच्चे ने चित्रकला प्रतियोगिता जीती, वह मंच पर पुरस्कार लेने के लिए एक पहियोंवाली कुर्सी पर गया।

व्याख्या: कुछ लोगों की धारणा होती है कि विकलांग बच्चों में कोई प्रतिभा नहीं होती है। उसका लोग मजाक उड़ाते हैं। लेकिन जब चित्रकला प्रतियोगिता में विजेता बच्चा एक पहियोंवाली कुर्सी पर बैठकर पुरस्कार लेने के लिए मंच पर गया तो लोगों की रूढीवादी धारणा को ध्क्का लगा।

(ग) संसार के सबसे तेज धावकों में से एक दमा का पुराना मरीज है।

व्याख्या: पूर्वाग्रहो से ग्रसित लोगों में यह भावना बनी होती है कि दमा का पुराना मरीज फुर्ति से कोई शारीरिक क्रिया-कलाप नहीं कर सकते हैं। लेकिन बहुत सारे खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में अपना सर्वश्रेष्ठ स्थान बनाकर इस मिथक को झूठला दिया है।

(ङ) वह बहुत अमीर नहीं थी, लेकिन उसका एक अंतरिक्ष यात्री बनने का सपना अंतत: पूरा हुआ।

व्याख्या: अंतरिक्ष यात्री बनने का सपना पूर करने के लिए उच्च शिक्षा प्राप्त करने और विदेश जाने के लिए बहुत खर्च लगता है। फिर भी कुछ मध्यम और निम्न वर्ग के लोग भी अपने सपने को पूरा करने के लिए हर संभव कोशिश कर सफलता प्राप्त करते हैं।

प्रश्न 2: लड़कियाँ माँ-बाप के लिए बोझ है, यह रूढिबद्ध धारणा एक लड़की के जीवन को किस तरह प्रभावित करती है? उसके अलग-अलग पांच प्रभावों का उल्लेख कीजिए।

उत्तर: भारत के बहुत सारे हिस्सों में लड़कियों को माँ-बाप के लिए बोझ समझा जाता है। इस कारण लड़कियों के जीवन पर उल्टा(बुरा) प्रभाव पड़ता है। एक लड़की के माता-पिता और उसके रिश्तेदार हमेशा उसकी कुछ न कुछ आलोचना करते रहते हैं। इन रूढ़िवादी धारणाओं के कारण लड़कियों के साथ उन्हीं के घर में भेदभाव का व्यवहार किया जाता है। जो निम्नलिखित है:

प्रश्न 3: भारत का संविधान समानता के बारे में क्या कहता है? आपको यह क्यों लगता है कि सभी लोगों में समानता होना जरूरी है?

उत्तर: भारत के संविधान के अनुसार यहाँ के सभी नागरिक को जाति, धर्म, भाषा और अभिव्यक्ति की समानता का अधिकार है। चूकि भगवान की नजरों में हम सभी का जन्म समान रूप से हुआ, इसलिए सभी इंसान को समान रूप से देखना चाहिए। सभी इंसान को सामान रूप से शिक्षा और पेशा का अधिकार मिलना चाहिए। किसी के भी साथ पक्षपात नहीं करना चाहिए बल्कि समान व्यवहार करना चाहिए। न ही किसी को सरकारी सुविधा का विशेषाधिकार मिलना चाहिए। समान व्यवहार से सभी लोगों में प्यार और विश्वास की भावना पनपती है।

प्रश्न 4: कई बार लोग हमारी उपस्थिति में ही पूर्वाग्रह से भरा आचरण करते हैं। ऐसे में अक्सर हम कोई विरोध करने की स्थिति में नहीं रहते, क्योंकि ऐसे में मुँह पर तुरंत कुछ कहना मुश्किल जान पड़ता है। अपनी कक्षा को दो समूहो में बाँटिए और प्रत्येक समूह इस पर चर्चा करें कि दी हुई परिस्थिति में वे क्या करेंगे:

(क) गरीब होने के कारण एक सहपाठी को आपका दोस्त चिढ़ा रहा है।

उत्तर: हमलोगों को इस तरह दूसरों को सताने वाले दोस्त या इंसान को सर्वप्रथम यह समझाना चाहिए कि इस मजाक से आपके सहपाठी को बहुत दु:ख होता है। फिर भी अगर वो न समझे तो अपने शिक्षक से इस बारे में बात करना चाहिए।

(ख) आप अपने परिवार के साथ टीवी देख रहे हैं और उनमें से कोई खास सदस्य किसी खास धार्मिक समुदाय पर पूर्वाग्रहग्रस्त टिप्पणी करता है।

उत्तर: हमें अपने परिवार के सदस्य से हर धार्मिक समुदाय के प्रति श्रद्धा की भावना बनाए रखने की गुजारिश करनी चाहिए। हमें अपने धर्म के अलावा और दूसरे धर्म की अच्छाइयों के बारे में उन्हें समझाना चाहिए। साथ ही हमें यह भी समझाना चाहिए सभी धर्म का सार एक ही है वो है हर इंसान से प्यार करो।

(ग) आपकी कक्षा के बच्चे एक लड़की के साथ खाना खाने से इंकार कर देते हैं क्योंकि वे सोचते हैं कि वह गंदी है।

उत्तर: सबसे पहले मैं उसके साथ बैठूँगी और उसके साथ खाना खाऊँगी। मेरे ऐसे व्यवहार को देखकर और भी बच्चों का व्यवहार बदलेगा और वे उसे सम्मान देने को विवश हो जाएँगे।

(घ) किसी समुदाय के खास उच्चारण का मजाक उड़ाते हुए कोई आपको चुटकला सुनाता हैं।

उत्तर: सबसे पहले हमें उस आदमी को किसी भी समुदाय के खास उच्चारण का मजाक नहीं उड़ाने के लिए विनती करना चाहिए। साथ ही उसे यह भी समझाना चाहिए कि इस रूढ़िवादी तुच्छ व्यव्हार से क्या नुकसान होता है?

(ङ) लड़के, लड़कियों पर टिप्पणी कर रहें हैं कि लड़कियाँ उनकी तरह नहीं खेल सकतीं।

उत्तर: मैं उन सारी खिलाड़ी लड़कियों का शॉर्ट नोट्स के साथ एक सूचीपत्र बनाऊँगी, जो बहुत सारे खेल में अपना वर्चस्व स्थान बना चुकी है। जैसे-पी वी सिंधु, मैरी कौम और मिथाली राज आदि। उन सारे लड़के को दिखाऊँगी।

प्रश्न 5: पूर्वाग्रह किसे कहते हैं?

उत्तर: जब हम किसी के बारे में पहले से कोई राय बना लते हैं और उसे अपने दिमाग में बिठा लेते हैं। इसे पूर्वाग्रह कहते हैं।

प्रश्न 6: रूढ़िवादी धारणाएँ किसे कहते है?

उत्तर: जब हम सभी लोगों को एक ही धारणा में बाँध देते हैं या उनके बारे में पक्की धारणा बना लेते हैं, तो उसे रूढ़िवादी धारणाएँ कहते हैं?

Extra Questions

प्रश्न 1: भेदभाव से आप क्या समझते हैं? एक उदाहरण दीजिए।

उत्तर: किसी भी व्यक्ति को धर्म, जाति, लिंग या क्षेत्रीयता के आधार पर किसी सुविधा से वंचित रखने को भेदभाव कहते हैं। उदाहरण: कुछ गांवों में पंचायत की तरफ से फैसला सुना दिया जाता है कि लड़कियाँ जींस नहीं पहनेंगी और मोबाइल फोन नहीं रखेंगी।

प्रश्न 2: दलितों के साथ किस तरह का भेदभाव होता है?

उत्तर: दलितों के साथ गांवों और छोटे शहरों में कई तरह के भेदभाव के शिकार होते हैं। दलित व्यक्ति को मंदिर में जाने की अनुमति नहीं है। वह गांव के कुंए से पानी नहीं ले सकता है। वह किसी ऊँची जाति के व्यक्ति के सामने जूते चप्पल पहनकर नहीं जा सकता है।