6 भूगोल

हमारा देश भारत

NCERT अभ्यास

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में दीजिए।

प्रश्न 1: भारत को कितने भौगोलिक भागों में विभाजित किया जा सकता है? उनके नाम लिखो।

उत्तर: भारत को निम्नलिखित भौगोलिक भागो में विभाजित किया जा सकता है।

  1. हिमालय पर्वत
  2. भारत का उत्तरी मैदान
  3. भारतीय महामरुस्थल
  4. दक्कन का पठार
  5. पश्चिमी घाट और पूर्वी घाट

प्रश्न 2: भारत की स्थलीय सीमा सात देशों से जुड़ी है। उनके नाम लिखो।

उत्तर: भारत की स्थलीय सीमा पर स्थित सात देश पाकिस्तान, अफगानिस्तान, चीन, नेपाल, भूटान, बांग्लादेश और म्यांमार हैं।

प्रश्न 3: कौन सी दो प्रमुख नदियाँ अरब सागर में गिरती है?

उत्तर: नर्मदा और ताप्ती नदियाँ अरब सागर में गिरती है|

प्रश्न 4: गंगा और ब्रह्मपुत्र द्वारा बनाए गए डेल्टा का नाम लिखिए।

उत्तर: गंगा और ब्रह्मपुत्र द्वारा बनाया गया डेल्टा सुंदरवन डेल्टा है।

प्रश्न 5: भारत में कितने राज्य और कितने केन्द्र शासित प्रदेश हैं? किन दो राज्यों की राजधानी एक ही है?

उत्तर: भारत में 29 राज्य और 7 केन्द्र शासित प्रदेश हैं। पंजाब और हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ है। आंध्राप्रदेश और तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद है।

प्रश्न 6: उत्तरी मैदानों में अधिक जनसंख्या निवास करती है, क्यों?

उत्तर: उत्तरी मैदानों की भूमि काफी उपजाऊ और समतल है। जिससे वहाँ खेती करना, मकान और सड़क बनाना आसान है। इससे लोगों का जीवन काफी आसान हो जाता है। उपर्युक्त सभी कारणों से उत्तरी मैदानों में अधिक जनसंख्या निवास करती है।

प्रश्न 7: लक्षद्वीप को प्रवाल द्वीप कहा जाता है, क्यों?

उत्तर: लक्षद्वीप छोटे समुद्री जंतुओं के कंकाल के ढेर पर बना है इसलिए लक्षद्वीप को प्रवाल द्वीप कहा जाता है।

सही उत्तर चिन्हित कीजिए

(i) हिमालय के सबसे दक्षिणी भाग को क्या कहते हैं?
(क) शिवालिक
(ख) हिमाद्री
(ग) हिमाचल

(ii) सह्याद्रि को अन्य किस नाम से जाना जाता है?
(क) अरावली
(ख) पश्चिमी घाट
(ग) हिमाद्री

(iii) पाक जलसंधि किन दो देशों के बीच स्थित है?
(क) श्रीलंका और मालद्वीप
(ख) श्रीलंका और भारत
(ग) भारत और मालद्वीप

(iv) अरब सागर में स्थित भारतीय द्वीपसमूह कौन से हैं?
(क) अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह
(ख) लक्षद्वीप द्वीपसमूह
(ग) मालदीव

(v) भारत की सबसे पुरानी पर्वत श्रृंखला कौन-सी है?
(क) अरावली
(ख) पश्चिमी घाट
(ग) हिमालय

उत्तर: (i) (क) शिवालिक (ii) (ख) पश्चिमी घाट, (iii) श्रीलंका और भारत, (iv) (ख) लक्षद्वीप द्वीप समूह, (v) (क) अरावली

खाली स्थान भरें

  1. भारत का क्षेत्रफल लगभग --------- है।
  2. महान हिमालय को --------- के नाम से भी जाना जाता है।
  3. क्षेत्रफल की दृष्टि से -------- भारत का सबसे बड़ा राज्य है।
  4. नर्मदा नदी ------- सागर में गिरती है।
  5. -------- भारत के लगभग मध्य भाग से गुजरने वाली अक्षांश रेखा है।

उत्तर: (1) 32.8 लाख वर्ग किमी, (2) हिमाद्री, (3) राजस्थान, (4) अरब सागर, (5) कर्क रेखा

Extra Questions Answers

प्रश्न 1: भारत किस गोलार्ध में स्थित है?

उत्तर: उत्तरी गोलार्ध में

प्रश्न 2: भारत का 29वॉ राज्य कौन है और कब बना?

उत्तर: भारत का 29वॉ राज्य तेलंगाना है, जो 2 जून 2014 को बना।

प्रश्न 3: भारत का सबसे छोटा राज्य कौन है?

उत्तर: भारत का सबसे छोटा राज्य गोवा है।

प्रश्न 4: सहायक नदियाँ किसे कहते हैं?

उत्तर: एक धारा जो किसी भी तरफ से आकर मुख्य नदी में मिलती है और अपने जल को उसमें समाहित कर देती है, उसे सहायक नदियाँ कहते हैं।

प्रश्न 5: नर्मदा और ताप्ती नदियों का उद्गम किस पर्वत श्रृंखला से हुआ है?

उत्तर: नर्मदा और ताप्ती नदियों का उद्गम अरावली पर्वत श्रृंखला से हुआ है।

प्रश्न 6: महानदी, कृष्णा, गोदावरी और कावेरी किस समुद्र में मिलती है?

उत्तर: बंगाल की खाड़ी में

प्रश्न 7: प्रवाल(छोटे) द्वीपों का निर्माण कैसे होता है?

उत्तर: प्रवाल छोटे समुद्री जंतुओं का कंकाल होता है, जिसे पॉलिप कहते हैं। जब जीवित पॉलिप मरते हैं तब उनका कंकाल बच जाता है। धीरे-धीरे ये पॉलिप ठोस कंकालों पर जमा होते जाती है। जो बढ़ते बढ़ते काफी उपर होते जाते हैं। इस तरह प्रवाल द्वीपों का निर्माण होता है।