6 भूगोल

मानचित्र:

NCERT प्रश्न उत्तर

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में दिजिए।

प्रश्न 1: मानचित्र के तीन घटक कौन कौन से है?

उत्तर: मानचित्र के तीन घटक दूरी, दिशा और प्रतीक हैं।

प्रश्न 2: प्रधान दिग्बिंदु कौन कौन से है?

उत्तर: उत्तर, दक्षिण, पूरब और पश्चिम प्रधान दिग्बिंदु है।

प्रश्न 3: मानचित्र के पैमाने से आप क्या समझते हैं?

उत्तर: पैमाना, स्थल पर वास्तविक दूरी तथा मानचित्र पर दिखाई गई दूरी के बीच का अनुपात होता है। उदाहरण के लिए- अगर रेखाचित्र का पैमाना 1सेमी. = 5 किमी. दिखाता है तो वास्तविक में मानचित्र पर दर्शाया गया 5 सेमी. 50 किमी. के बराबर होगा।

प्रश्न 4: ग्लोब की अपेक्षा मानचित्र अधिक सहायक होते हैं, क्यों?

उत्तर: ग्लोब की अपेक्षा मानचित्रों से अधिक विस्तृत जानकारी प्राप्त होती है। मानचित्र को आसानी से कहीं भी ढोया या रखा जा सकता है। इसे मोड़ कर छोटा भी किया जा सकता है। ऐसा ग्लोब के साथ नहीं किया जा सकता है। इन्हीं कारणों से ग्लोब की अपेक्षा मानचित्र अधिक उपयोगी होते हैं।

प्रश्न 5: मानचित्र और खाका के बीच क्या अंतर होता है?

उत्तर: मानचित्र छोटे पैमाने पर खींचा जाता है। जबकि खाका बड़े पैमाने पर खींचा जाता है। मानचित्र में बड़े क्षेत्रो जैसे- गाँवो, शहरो, राज्यों और देशों आदि को दर्शाते हैं। लेकिन खाका में छोटे जगहों जैसे- घर और छोटे छोटे इमारतों का रेखाचित्र खींच सकते हैं।

प्रश्न 6: कौन सा मानचित्र विस्तृत जानकारी प्रदान करता है?

उत्तर: बड़े पैमाने वाला मानचित्र विस्तृत जानकारी प्रदान करता है।

प्रश्न 7: प्रतीक किस प्रकार मानचित्रों के अध्ययन में सहायक होते हैं?

उत्तर: प्रतीकों के इस्तेमाल से मानचित्र खींचना और उनका अध्ययन करना आसान हो जाता है। अगर आप किसी क्षेत्र की स्थानीय भाषा को नहीं जानते हैं तो आपको किसी से दिशाओं के बारे में पूछने में कठिनाई होती है। ऐसी स्थिति में आप इन प्रतीकों के द्वारा मानचित्र से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

सही उत्तर चिन्हित कीजिए।

(i) वृक्षों के वितरण को दिखाने वाला मानचित्र है-

(क)भौतिक मानचित्र
(ख) थिमैटिक मानचित्र
(ग) राजनीतिक मानचित्र

(ii) नीले रंग का इस्तेमाल किसे दिखाने के लिए किया जाता है-

(क) जलाशयों
(ख) पर्वतों
(ग) मैदानों

(iii) दिक्सूचक का इस्तेमाल किया जाता है-

(क) प्रतीकों को दिखाने के लिए
(ख) मुख्य दिशा का पता लगाने के लिए
(ग) दूरी मापने के लिए

(iv) पैमाना आवश्यक है-

(क) मानचित्र के लिए
(ख) रेखाचित्र के लिए
(ग) प्रतीकों के लिए

उत्तर: (i) (ख) थिमैटिक मानचित्र, (ii) (क) जलाशयों, (iii) (ख) मुख्य दिशा का पता लगने के लिए, (iv) (क) मानचित्र के लिए