10 इतिहास

काम आराम और जीवन

NCERT Solution

प्रश्न:1 अठारहवीं सदी के मध्य से लंदन की आबादी क्यों फैलने लगी? कारण बताइए।

उत्तर: लंदन में कोई बड़ी फैक्टरी न होने के बावजूद यह शहर पलायन करने वालों की मुख्य मंजिल हुआ करता था। लंदन के डॉकयार्ड में रोजगार के काफी अवसर थे। इसके अलावा कपड़ा, जूते, लकड़ी, फर्नीचर, मेटल, इंजीनियरिंग, प्रिंटिंग और प्रेसिजन इंस्ट्रूमेंट में काफी लोगों को काम मिलता था। इसलिए अठारहवीं सदी के मध्य से लंदन की आबादी बढ़ने लगी।

प्रश्न:2 उन्नीसवीं और बीसवीं सदी के बीच लंदन में औरतों के लिए उपलब्ध कामों में किस तरह के बदलाव आए? ये बदलाव किन कारणों से आए?

उत्तर: युद्ध के दौरान अधिकतर पुरुष युद्ध लड़ने चले गये। इसलिए महिलाओं को कारखानों में काम मिलने लगा। जैसे ही युद्ध समाप्त हुआ, महिलाओं की नौकरियाँ जाने लगीं। अब अधिकाँश महिलाओं को घरों में काम करना पड़ा। इनमें से कई महिलाओं ने कपड़े सिलने, कपड़े धोने और माचिस बनाने का काम भी शुरु कर दिया।

प्रश्न:3 विशाल शहरी आबादी के होने से निम्नलिखित पर क्या असर पड़ता है? ऐतिहासिक उदाहरणों के साथ समझाइए।

प्रश्न:a) जमींदार

उत्तर: एक जमींदार मकान को किराये पर लगा कर अपनी आय बढ़ा सकता है। उन्नीसवीं सदी के आखिर और बीसवीं सदी की शुरुआत में लंदन में ऐसी ही स्थिति थी। बीसवीं सदी के शुरु में बम्बई में भी यही हुआ था।

प्रश्न:b) कानून व्यवस्था सँभालने वाला पुलिस अधीक्षक

उत्तर: शहर में जब आबादी बढ़ जाती है तो समाज में कई विसंगतियाँ आती हैं। जिन लोगों को सही रोजगार नहीं मिल पाता है वे छोटे मोटे अपराध करना शुरु कर देते हैं। आवास की किल्लत के कारण भी लोगों में रोष जमा होने लगता है। इससे अपराध में वृद्धि होती है। किसी पुलिस अधीक्षक के लिए यह एक चुनौतीभरा अवसर होता है क्योंकि उसे अपराध को नियंत्रण में रखना होता है।

प्रश्न:c) राजनीतिक दल का नेता

उत्तर: किसी राजनीतिक दल के नेता के लिए एक बड़ी आबादी से चुनौती भी मिलती है और उसके लिए अवसर भी होते हैं। एक बड़ी आबादी में रोष की भावना को रोकना एक चुनौती होती है। लेकिन यदि कोई नेता इसका सही हल निकाल लेता है तो फिर उसके लिए अपार जन समर्थन तैयार हो जाता है।

प्रश्न:4 निम्नलिखित की व्याख्या करें:

प्रश्न:a) उन्नीसवीं सदी में धनी लंदनवासियों ने गरीबों के लिए मकान बनाने की जरूरत का समर्थन क्यों किया?

उत्तर: एक कमरे के मकानों में व्याप्त गंदगी से महामारी फैलने का खतरा रहता था। ऐसे घरों में आग का खतरा भी बना रहता था। अपराध के बढ़ने की भी आशंका रहती थी। इन सब दुष्परिणामों को रोकने के लिए धनी लंदनवासियों ने गरीबों के लिए मकान बनाने की जरूरत का समर्थन किया।

प्रश्न:b) बंबई की बहुत सारी फिल्में शहर में बाहर से आने वाली जिंदगी पर आधारित क्यों होती थीं?

उत्तर: बम्बई की फिल्म इंडस्ट्री में काम करने वाले ज्यादातर लोग बाहर से पलायन करके आये थे। इसलिए वे उन आप्रवासियों की समस्या को बेहतर ढ़ंग से समझते थे। इसलिए बंबई की बहुत सारी फिल्में शहर में बाहर से आने वाली जिंदगी पर आधारित होती थीं।

प्रश्न:c) उन्नीसवीं सदी के मध्य में बंबई की आबादी में भारी वृद्धि क्यों हुई?

उत्तर: उन्नीसवीं सदी के मध्य में बंबई की आबादी में भारी वृद्धि के कारण निम्नलिखित हैं:

प्रश्न:5 लोगों को मनोरंजन के अवसर उपलब्ध करने के लिए इंग्लैंड में उन्नीसवीं सदी में मनोरंजन के कौन कौन से साधन सामने आए।

उत्तर: लोगों को मनोरंजन के अवसर उपलब्ध करने के लिए इंग्लैंड में उन्नीसवीं सदी में मनोरंजन के निम्नलिखित साधन सामने आए:

लाइब्रेरी, आर्ट गैलरी और म्यूजियम

प्रश्न:6 लंदन में आए उन सामाजिक परिवर्तनों की व्याख्या करें जिनके कारण भूमिगत रेलवे की जरूरत पैदा हुई। भूमिगत रेलवे के निर्माण की आलोचना क्यों हुई?

उत्तर: जब शहर का विस्तार होने लगा तो लोग काम की जगह से दूर रहने लगे। शहर से भीड़भाड़ कम करने के लिए भी यह जरूरी था कि आबादी के एक बड़े हिस्से को शहर से दूर भेज दिया जाये। लेकिन इसके लिए यातायात के एक ऐसे साधन की जरूरत थी जिससे लोग कम समय में अपने घर से काम करने की जगह तक पहुँच सकें। इसलिए लंदन में भूमिगत रेलवे की जरूरत महसूस हुई। शुरु शुरु में भूमिगत रेलवे के प्रति लोगों की प्रतिक्रिया नकारात्मक थी। कई लोग इस बात से दुखी थे कि भूमिगत रेलवे के निर्माण के लिए कई मकानों को गिरा दिया गया था। कई लोगों को धुँए से भरे भूमिगत रेल में सफर करने में परेशानी होती थी।

प्रश्न:7 पेरिस के हॉसमानीकरण का क्या अर्थ है? इस तरह के विकास को आप किस हद तक सही या गलत मानते हैं? इस बात का समर्थन या विरोध करते हुए अखबार के संपादक को पत्र लिखिए और उसमें अपने दृष्टिकोण के पक्ष में कारण दीजिए।

उत्तर: बैरन हॉसमैन एक टाउन प्लानर थे जिन्होंने पेरिस को एक आदर्श शहर बनाने की कोशिश की। इस प्रक्रिया में लोगों को भारी संख्या में विस्थापित किया गया। इसके बाद एक सुंदर शहर तो बनकर तैयार हो गया लेकिन इससे ज्यादातर लोग परेशान हो गये।

कोई भी शहर सिर्फ आलीशान भवनों और यातायात की दक्ष व्यवस्था से ही विकसित नहीं होता है। एक शहर अपने लोगों के कारण भी विकसित होता है। हर शहर नाना प्रकार के लोगों का एक सुंदर मिश्रण होता है जिसमें हर व्यक्ति का अपना योगदान होता है। लोगों से ही शहर की आत्मा बनती है। हॉसमानीकरण के बाद पेरिस में हर सड़क, हर गली और हर भवन एक ही जैसा दिखता था। वह बिलकुल कृत्रिम शहर लगता था। किसी भी मुहल्ले की अपनी अलग पहचान ही नहीं थी।

प्रश्न:8 सरकारी नियमन और नए कानूनों ने प्रदूषण की समस्या को किस हद तक हल किया? निम्नलिखित के स्तर में परिवर्तन के लिए बने कानूनों की सफलता और विफलता का एक एक उदाहरण दीजिए:

प्रश्न:a) सार्वजनिक जीवन

उत्तर: दिल्ली में पब्लिक ट्रांसपोर्ट में सीएनजी के इस्तेमाल पर कोर्ट का आदेश इसका एक अच्छा उदाहरण हो सकता है। जब से दिल्ली में सीएनजी का इस्तेमाल होने लगा है तब से यहाँ की हवा बेहतर हुई है। इससे आम जन जीवन की जिंदगी बेहतर हुई है।

प्रश्न:b) निजी जीवन

उत्तर: निजी जीवन को ठीक करने के लिए सरकार को कानून के साथ साथ नागरिकों को अधिकार और सुविधाएँ भी देनी पड़ती हैं। हम सभी जानते हैं कि कोयले या उपले की तुलना में एलपीजी एक बेहतर ईंधन है। ज्यादातर शहरी इलाकों में सरकार ने एलपीजी की उपलब्धता को बेहतर किया है। इससे लोगों को भी इस स्वच्छ ईंधन को अपनाने में मदद मिली है। इससे गृहिणियों का जीवन पहले से बेहतर हुआ है। इससे वायु प्रदूषण को कम करने में भी मदद मिली है।