6 भूगोल

पृथ्वी के प्रमुख परिमंडल

NCERT प्रश्न उत्तर

निम्नलिखत प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में दीजिए।

प्रश्न 1: पृथ्वी के चार प्रमुख परिमंडल कौन-कौन से हैं?

उत्तर: पृथ्वी के चार प्रमुख परिमंडल भूमंडल, वायुमंडल, जलमंडल और जीवमंडल हैं।

प्रश्न 2: पृथ्वी के प्रमुख महाद्वीपों के नाम लिखो।

उत्तर: एशिया, यूरोप, अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका, दक्षिणी अमेरिका, आस्ट्रेलिया और अंटार्कटिका

प्रश्न 3: दो महाद्वीपों के नाम लिखिए, जो पूरी तरह से दक्षिणी गोलार्ध में स्थित है।

उत्तर: आस्ट्रेलिया और अंटार्कटिका दोनो महाद्वीप पूरी तरह से दक्षिणी गोलार्ध में स्थित है।

प्रश्न 4: वायुमंडल के विभिन्न परतों के नाम लिखो।

उत्तर: वायुमंडल के विभिन्न परत क्षोभमंडल, समतापमंडल, मध्यमंडल,मध्यमंडल, आयनमंडल और बहिर्मंडल हैं।

प्रश्न 5: पृथ्वी को नीला ग्रह क्यों कहा जाता है?

उत्तर: पृथ्वी का 71% हिस्सा जल से ढका है। इसी कारण जब इसे अंतरिक्ष से देखा जाता है तो यह नीले रंग की दिखती है। इसलिए पृथ्वीको नीला ग्रह कहा जाता है।

प्रश्न 6: उत्तरी गोलार्ध को स्थलीय गोलार्ध क्यों कहा जाता है?

उत्तर: पृथ्वी पर स्थल का अधिकांश हिस्सा उत्तरी गोलार्ध में स्थित है। इसलिए इसे स्थलीय गोलार्ध कहा जाता है।

प्रश्न 7: जीवित प्राणियों के लिए जीवमंडल क्यों महत्वपूर्ण है?

उत्तर: जीवमंडल स्थलमंडल, जलमंडल और वायुमंडल के बीच का एक सीमित क्षेत्र है। पृथ्वी के ये तीनों परिमंडल आपस में पारस्परिक क्रिया करतें हैं तथा एक दूसरे को किसी न किसी रूप में प्रभावित करते हैं। इन तीनों मंडलों के पारस्परिक क्रिया के कारण जीवमंडल पर जीवन सम्भव है। यहाँ स्थल, जल और हवा एक साथ मिलते हैं। इस तरह जीवित प्राणियों के लिए जीवमंडल महत्वपूर्ण है।

सही उत्तर चिन्हित कीजिए।

(i) कौन सी पर्वत श्रृंखला यूरोप और एशिया को अलग करती है?
(क) एंडीज
(ख) हिमालय
(ग) यूराल

(ii) उत्तर अमेरिका, दक्षिण अमेरिका से कैसे जुड़ा है?
(क) स्थलसंधि
(ख) जलसंधि
(ग) नहर

(iii) वायुमंडल में किस गैस का प्रतिशत सर्वाधिक है?
(क) नाइट्रोजन
(ख) आक्सीजन
(ग) कार्बन-डाइआक्साइड

(iv) पृथ्वी का कौन सा भाग ठोस चट्टानों का बना है?
(क) वायुमंडल
(ख) जलमंडल
(ग) स्थलमंडल

(v) सबसे बड़ा महाद्वीप कौन सा है?
(क) अफ्रीका
(ख) एशिया
(ग) आस्ट्रेलिया

उत्तर: (i) (ग) यूराल, (ii) (क) स्थलसंधि, (iii) (क) नाइट्रोजन, (iv) (ग) स्थलमंडल, (v) (ख) एशिया

खाली स्थान भरे

(i) पृथ्वी का सबसे गहरा भाग ---------- प्रशांत महासागर में स्थित है।
(ii) --------- महासागर का नाम एक देश के नाम पर रखा गया है।
(iii) ---------- स्थल, जल और हवा का एक निश्चित भाग है, जो जीवन के लिए सहायक है।
(iv) यूरोप और एशिया महाद्वीप को एक साथ --------- कहा जाता है।
(v) पृथ्वी का सबसे ऊँचा पर्वत शिखर -------- है।

उत्तर: (i) मेरियाना गर्त, (ii) हिंद महासागर, (iii) जीवमंडल, (iv) यूरेशिया, (v) हिमालय

Extra Questions Answers

प्रश्न 1: महाद्वीप किसे कहते हैं?

उत्तर: पृथ्वी के स्थलीय बड़े भूभाग को महाद्वीप कहते हैं।

प्रश्न 2: सबसे छोटा महाद्वीप कौन है?

उत्तर: आस्ट्रेलिया

प्रश्न 3: उन महाद्वीपों के नाम लिखो, जिससे होकर कर्क, मकर और विषुवत तीनों रेखाएँ गुजरती है।

उत्तर: अफ्रीका

प्रश्न 4: विश्व का सबसे बड़ा रेगिस्तान कौन और कहाँ है?

उत्तर: विश्व का सबसे बड़ा रेगिस्तान सहारा है, जो अफ्रीका में है।

प्रश्न 5: विश्व की सबसे लंबी नदी कौन और कहाँ है?

उत्तर: विश्व का सबसे लंबी नदी नील नदी है, जो अफ्रीका में है।

प्रश्न 6: उत्तर अमेरिका और दक्षिण अमेरिका को जोड़ने वाली स्थल संधि को क्या कहते हैं?

उत्तर: पनामा स्थल संधि

प्रश्न 7: विश्व की सबसे लंबी पर्वत श्रृंखला कौन और कहाँ है?

उत्तर: विश्व का सबसे लंबी पर्वत श्रृंखला एंडीज है, जो दक्षिण अमेरिका में उत्तर से दक्षिण की ओर फैली है।

प्रश्न 8: विश्व की सबसे बड़ी नदी कौन है?

उत्तर: अमेज़न नदी

प्रश्न 9: द्विपीय महाद्वीप किसे कहा जाता और क्यों कहा जाता है?

उत्तर: आस्ट्रेलिया को द्विपीय महाद्वीप कहा जाता है। यह चारों तरफ से महासागरों और समुद्रों से घिरा है। इसलिए इसे द्विपीय महाद्वीप कहा जाता है।

प्रश्न 10: सबसे बड़ा महासागर कौन है?

उत्तर: प्रशांत महासागर

प्रश्न 11: अटलांटिक महासागर के बारे में संक्षेप में बताएँ।

उत्तर: अटलांटिक महासागर का आकार अंग्रेजी के S अक्ष र के समान है। इसकी तट रेखाएँ बहुत अधिक दंतुरित है। जिसकी वजह से प्राकृतिक पोताश्रयो और पत्तनों के लिए यहाँ आदर्श स्थिति है। व्यापार की दृष्टि से यह सबसे व्यस्त महासागर है।

प्रश्न 12: पृथ्वी द्वारा छोड़ी गई उष्मा कौन सी गैस अवशोषित करती है?

उत्तर: पृथ्वी द्वारा छोड़ी गई उष्मा कार्बन डाइआक्साइड गैस अवशोषित करती है, जिससे पृथ्वी गर्म रहती है।