6 भूगोल

पृथ्वी के स्थलरूप

NCERT Solutions

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर संक्षेपसंक्षेप में दीजिए।

प्रश्न 1: पृथ्वी के प्रमुख स्थलरूप कौन-कौन से है?

उत्तर: पृथ्वी के प्रमुख स्थलरूप पर्वत, पठार और मैदान हैं।

प्रश्न 2: पर्वत और पठार में क्या अंतर है?

उत्तर:

पर्वतपठार
पर्वतों का शिखर छोटा होता हैपठार का उपरी भाग मेज के समान सपाट होता है।
पहाड़ों की ऊँचाई कई हजार मीटर तक होती है।पठारो की ऊँचाई प्रायः कुछ सौ मीटर से लेकर कई हजार मीटर तक होती है।
पर्वतों का शिखर बर्फ से ढ़का होता है।पठार का ऊपरी भाग बर्फ से नहीं ढ़का होता है।
पहाड़ों से वन संपदा और जड़ी-बूटियाँ प्राप्त होती हैं।पठार से विभिन्न तरह के खनिज पदार्थ प्राप्त होते हैं।

प्रश्न 3: पर्वतों के विभिन्न प्रकार कौन-कौन से हैं?

उत्तर: पर्वतों के तीन प्रकार होते हैं, वलित, भ्रंशोत्थ और ज्वालामुखी पर्वत

प्रश्न 4: मनुष्यों के लिए पर्वत किस प्रकार उपयोगी हैं?

उत्तर: मनुष्यों के लिए पर्वत बहुत उपयोगी है। पर्वत जल का संग्रहागार होता है। बहुत सारी प्रमुख नदियाँ पर्वतों में स्थित हिमानियो से निकलती है। पर्वतों के जल का उपयोग सिंचाई और पनबिजली के उत्पादन के लिए किया जाता है। नदी घाटियाँ और वेदिकाएँ कृषि के लिए बहुत उपयोगी होती है। पहाड़ों में भिन्न भिन्न प्रकार की वनस्पतियां और जीव-जंतु पाए जाते हैं। पहाड़ी वनों से हमें विभिन्न तरह की चीजें जैसे- जड़ी-बूटी के पौधे, शहद, गोंद, चारा और लकड़ी प्राप्त होते हैं। पहाड़ पर्यटकों के लिए एक प्रमुख आकर्षण केंद्र है। यहाँ विभिन्न प्रकार के खेल जैसे- पैराग्लाइडिंग, हैंग ग्लाइडिंग, रिवर राफ्टिंग और स्कीइंग आदि खेले जाते हैं।

प्रश्न 5: मैदानों का निर्माण किस प्रकार होता है?

उत्तर: मैदान का निर्माण अधिकांशत: नदियों और उसकी सहायक नदियों द्वारा होता है। नदियाँ पहाड़ों की ढाल पर नीचे की ओर बहती है और उन्हें अपरदित कर देती है। इन अपरदित पदार्थों जैसे- बालू, पत्थर और सिल्ट को वे अपने साथ आगे की ओर ले जाती और उन्हें घाटियों में निक्षेपित कर देती है। इन्हीं निक्षेपों से मैदानों का निर्माण होता है।

प्रश्न 6: नदियों द्वारा निर्मित मैदान सघन जनसंख्या वाले होते हैं, क्यों?

उत्तर: प्रायः मैदानी भाग काफी उपजाऊ होते हैं। इसलिए यहाँ खेती करना आसान होता है। समतल भूमि के कारण परिवहन के साधनों का और घर का निर्माण करना भी आसान होता है। उपर्युक्त परिस्थितियों के कारण मानव के बसने के लिए ये सबसे सही जगह है। इसलिए मैदानी क्षेत्र विश्व के सबसे अधिक जनसंख्या वाले क्षेत्र होते हैं।

प्रश्न 7: पर्वतों में जनसंख्या कम होती है, क्यों?

उत्तर: पहाड़ी क्षेत्रों की जलवायु कठोर होती है। पहाड़ों की भूमि काफी खड़ी होती है। जिसके कारण खेती करने में बहुत ज्यादा कठिनाई होती है। इन सभी कारणों से पर्वतों में बहुत कम जनसंख्या होती है।

सही उत्तर चिन्हित कीजिए।

(i) पर्वत पठारों से भिन्न होते हैं-
(क) ऊँचाई
(ख) ढाल
(ग) अभिमुखता

(ii) हिमानी कहाँ पाई जाती है?
(क) पर्वतों में
(ख) मैदानों में
(ग) पठारो में

(iii) दक्कन पठार कहाँ स्थित है?
(क) केन्या
(ख) आस्ट्रेलिया
(ग) भारत

(iv) यांगत्से नदी कहाँ बहती है?
(क) दक्षिण अमेरिका
(ख) आस्ट्रेलिया
(ग) चीन

(v) यूरोप की एक महत्वपूर्ण पर्वत श्रृंखला कौन सी है?
(क) एंडीज
(ख) आल्प्स
(ग) रॉकीज

उत्तर: (i) (क) ऊँचाई, (ii) (क) पर्वतों में, (iii) (ग) भारत, (iv) (ग) चीन, (v) (ख) आल्प्स

खाली स्थान भरें।

  1. समतल भूमि वाले विस्तृत क्षेत्र को --------- कहते हैं।
  2. हिमालय और आल्प्स --------- पर्वतों के उदाहरण हैं।
  3. -------- क्षेत्रो में खनिजों की प्रचुरता होती है।
  4. -------- पर्वतों का एक क्रम है।
  5. -------- क्षेत्र कृषि के लिए सबसे अधिक उत्पादक क्षेत्र होता है।

उत्तर: (1) मैदान, (2) वलित, (3) पठारी, (4) पर्वत श्रृंखला, (5) मैदानी

Extra Questions Answers

प्रश्न 1: अपरदन किसे कहते हैं?

उत्तर: जब पृथ्वी की सतह टूटकर घिस जाती है तो उसे अपरदन कहते हैं।

प्रश्न 2: निक्षेपण किसे कहते हैं?

उत्तर: अपरदन की क्रिया के द्वारा जो सतह घिस जाती है, उसका फिर से निर्माण होने की प्रक्रिया को निक्षेपण कहते हैं।

प्रश्न 3: तीन पर्वत श्रृंखलाओं के नाम लिखो।

उत्तर: हिमालय, आल्प्स और एंडीज पर्वत

प्रश्न 4: विश्व की सबसे पुरानी वलित पर्वत श्रृंखला कौन है?

उत्तर: विश्व की सबसे पुरानी वलित पर्वत श्रृंखला भारत की अरावली पर्वत श्रृंखला है।

प्रश्न 5: ज्वालामुखी क्रियाओं के कारण बने दो पर्वतों के नाम बताओ।

उत्तर: अफ्रीका का माउंट किलिमंजारो और जापान का फ्यूजियामा पर्वत ज्वालामुखी क्रियाओं के कारण बने हैं।

प्रश्न 6: विश्व का सबसे उँचा पठार कौन है? इसकी ऊँचाई कितनी है?

उत्तर: विश्व का सबसे उँचा पठार तिब्बत का पठार है। जिसकी ऊँचाई समुद्र तल से 4000 से 6000 मीटर तक है।

प्रश्न 7: पठारों से कौन कौन से खनिज प्राप्त होते हैं?

उत्तर: पठारो से लोहा, कोयला, सोना, हीरा, मैंगनीज आदि तरह के खनिज प्राप्त होते हैं।

प्रश्न 8: भारत के दो प्रमुख जलप्रपातों के नाम लिखो।

उत्तर: भारत के दो प्रमुख जलप्रपात छोटानागपुर का हुंडरू का जलप्रपात और कर्नाटक का जोग जलप्रपात है।

प्रश्न 9: भारत में सबसे अधिक जनसंख्या वाला क्षेत्र कौन सा है?

उत्तर: गंगा का मैदानी क्षेत्र