7 विज्ञान

जीवों में परिवहन

NCERT अभ्यास

प्रश्न 1: कॉलम A और कॉलम B का मिलान कीजिए

कॉलम Aकॉलम B
(a) रंध्र(1) जल का अवशोषण
(b) जाइलम(2) वाष्पोत्सर्जन
(c) मूल रोम(3) भोजन का परिवहन
(d) फ्लोएम(4) जल का परिवहन
(5) कार्बोहाइड्रेट का संश्लेषण

उत्तर: (a) 2,(b) 4, (c) 1, (d) 3

प्रश्न 2: रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए

  1. हृदय से रक्त का शरीर के सभी अंगों में परिवहन ................. के द्वारा होता है।
  2. हीमोग्लोबिन ...............कोशिकाओं में पाया जाता है।
  3. धमनियाँ और शिराएँ .................के जाल द्वारा जुड़ी रहती हैं।
  4. हृदय का लयबद्ध विस्तार और संकुचन .............कहलाता है।
  5. मानव शरीर का प्रमुख उत्सर्जित उत्पाद ...................... है।
  6. पसीने में जल और ,…………… होता है।
  7. वृक्क अपशिष्ट पदार्थों को द्रव के रूप में बाहर निकालते हैं, जिसे हम ............... कहते हैं।
  8. वृक्षों में बहुत अधिक ऊँचाइओं तक जल पहुँचाने के कार्य में ............द्वारा उत्पन्न चूषण अभिकर्षण बल सहायता करता है।

उत्तर: (a) धमनी, (b) लाल रक्त, (c) केशिकाओं, (d) स्पंदन, (e) यूरिआ, (f) अपशिष्ट, (g), मूत्र (h) वाष्पोत्सर्जन

प्रश्न 3: सही विकल्प चुनिए

(a) पादपों में जल का परिवहन होता है

  1. जाइलम द्वारा
  2. फ्लोएम द्वारा
  3. रंध्रों द्वारा
  4. मूलरोमों द्वारा

उत्तर: जाइलम द्वारा

(b) मूलों द्वारा जल के अवशोषण की दर को बढ़ाया जा सकता हि, उन्हें

  1. छाया में रखकर
  2. मंद प्रकाश में रखकर
  3. पंखे के नीचे रखकर
  4. पॉलीथीन की थैली से ढ़ककर

उत्तर: पंखे के नीचे रखकर

प्रश्न 4: पादपों अथवा जंतुओं में पदार्थों का परिवहन क्यों आवश्यक है? समझाइए।

उत्तर: जब हम भोजन करते हैं तो पाचन के बाद पोषकों को कोशिकाओं तक पहुँचाने की जरूरत होती है। भोजन का श्वसन करने के लिए कोशिकाओं तक ऑक्सीजन पहुँचाने की जरूरत होती है। श्वसन के बाद मुक्त होने वाली कार्बन डाइऑक्साइड को शरीर के बाहर निकालने की जरूरत होती है। इसी तरह शरीर में कई अन्य पदार्थों (दवा आदि) को पहुँचाने की जरूरत पड़ती है। इसके लिए हमारे शरीर में एक परिसंचरण तंत्र होता है। इसी तरह अन्य जंतुओं के साथ साथ पादपों में पदार्थों का परिवहन आवश्यक है।

प्रश्न 5: क्या होगा यदि रक्त में पट्टिकाणु नहीं होंगे?

उत्तर: यदि रक्त में पट्टिकाणु नहीं होंगे तो जख्म होने की स्थिति में अत्यधिक खून बह जाएगा जो जान के लिए खतरनाक हो सकता है।

प्रश्न 6: रंध्र क्या है? रंध्रों के दो कार्य बताइए।

उत्तर: पत्तियों पर उपस्थित असंख्य सूक्ष्म छिद्र होते हैं जिन्हें रंध्र कहते हैं। रंध्र का कार्य है गैसों का विनिमय और वाष्पोत्सर्जन।

प्रश्न 7: क्या वाष्पोत्सर्जन पादपों में कोई उपयोगी कार्य करता है?

उत्तर: वाष्पोत्सर्जन से रंध्रों में एक चूषक बल बनता है। इस बल के कारण जल पातियों तक पहुँच पाता है।

प्रश्न 8: रक्त के घटकों के नाम बताइए।

उत्तर: रक्त के घटकों के नाम हैं: प्लाज्मा, रक्त कोशिकाएँ और प्लैटलेट

प्रश्न 9: शरीर के सभी अंगों को रक्त की आवश्यकता क्यों होती है?

उत्तर: शरीर के हर अंग को ऊर्जा के लिए भोजन की जरूरत होती है। यह भोजन रक्त से होकर ही संचरित होता है। इसलिए शरीर के सभी अंगों को रक्त की आवश्यकता होती है।

प्रश्न 10: रक्त लाल रंग का क्यों दिखाई देता है?

उत्तर: हीमोग्लोबिन नामक वर्णक के कारण

प्रश्न 11: हृदय के कार्य बताइए।

उत्तर: रक्त को पम्प कराना

प्रश्न 12: शरीर द्वारा अपशिष्ट पदार्थों को उत्सर्जित करना क्यों आवश्यक है?

उत्तर: शरीर में बनने वाले अपशिष्ट पदार्थ विषैले होते हैं। यदि समय पर इन्हें शरीर से आहर न किया जाए तो ये जानलेवा साबित हो सकते हैं। इसलिए शरीर द्वारा अपशिष्ट निकालना जरूरी है।

प्रश्न 13: मानव उत्सर्जन तंत्र का चित्र बनाइए और उसके विभिन्न भागों को नामांकित कीजिए।

उत्तर:

Excretory System