7 विज्ञान

विद्युत धारा

NCERT अभ्यास

प्रश्न 1: विद्युत परिपथों के निम्नलिखित अवयवों को निरूपित करने वाले प्रतीक अपनी नोटबुक पर खींचिए: संयोजक तार, स्विच ऑफ की स्थिति में, विद्युत बल्ब, विद्युत सेल, स्विच ऑन की स्थिति में तथा बैटरी

उत्तर:

Symbols of Components of Electric Circuit

प्रश्न 2: इस चित्र में दिखाए गए विद्युत परिपथ को निरूपित करने के लिए परिपथ आरेख खींचिए।

Electric Circuit

उत्तर:

Open Electric Circuit

प्रश्न 3: इस चित्र में चार सेल दिखाए गए हैं। रेखाएँ खींचकर यह निर्दिष्ट कीजिए कि चार सेलों के टर्मिनलों को तारों द्वारा संयोजित करके आप बैटरी कैसे बनाएँगे?

नोट: यहाँ केवल उत्तर के लिए फिगर दिया गया है। प्रश्न का फिगर देखने के लिए अपनी किताब देखें।

उत्तर:

Combination of Electric Cell

प्रश्न 4: इस चित्र में दिखाए गए परिपथ में बल्ब दीप्त नहीं हो पा रहा है। क्या आप इसका कारण पता लगा सकते हैं? परिपथ में आवश्यक परिवर्तन करके बल्ब को प्रदीप्त कीजिए।

Electric Circuit

उत्तर: दोनों सेल के पॉजिटिव टर्मिनल एक दूसरे के पास हैं इसलिए बल्ब नहीं जल रहा है। किसी भी एक सेल को घुमाकर उलटा कर देने से एक सेल का पॉजिटिव टर्मिनल दूसरे सेल के नेगेटिव टर्मिनल से जुड़ जाएगा और बल्ब जलने लगेगा।

प्रश्न 5: विद्युत धारा के किन्हीं दो प्रभावों के नाम लिखिए।

उत्तर: विद्युत धारा के दो प्रभाव हैं:

प्रश्न 6: जब किसी तार से करेंट प्रवाहित करने के लिए स्विच को ऑन करते हैं, तो तार के निकट रखी चुम्बकीय सुई अपनी उत्तर-दक्षिण स्थिति से विक्षेपित हो जाती है। स्पष्ट कीजिए।

उत्तर: जब किसी तार से विद्युत धारा बहती है तो उस तार में चुम्बकत्व आ जाता है। इसलिए तार के निकट रखी चुम्बकीय सुई में विक्षेपण होता है। यह विद्युत धारा के चुम्बकीय प्रभाव के कारण होता है।

प्रश्न 7: इस चित्र में दर्शाए गए विद्युत परिपथ में स्विच को ऑन किया जाए तो क्या चुम्बकीय सुई विक्षेप दर्शाएगी?

Magnetic Effect of Electric Circuit

उत्तर: हाँ

प्रश्न 8: रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए

  1. विद्युत सेल के प्रतीक में लंबी रेखा, उसके ............... टर्मिनल को निरूपित करती है।
  2. दो या अधिक विद्युत सेलों के संयोजन को ............. कहते हैं।
  3. जब किसी विद्युत हीटर के स्विच को ऑन करते हैं, तो इसका ............... रक्त तप्त (लाल) हो जाता है।
  4. विद्युत धारा के तापीय प्रभाव पर आधारित सुरक्षा युक्ति को ............... कहते हैं।

उत्तर: (a) पॉजिटिव, (b) बैटरी, (c) एलिमेंट, (d) फ्यूज

प्रश्न 9: निम्नलिखित कथनों पर सत्य अथवा असत्य अंकित कीजिए।

  1. दो सेलों की बैटरी बनाने के लिए एक सेल के ऋण टर्मिनल को दूसरे सेल के ऋण टर्मिनल से संयोजित करते हैं।
  2. जब किसी फ्यूज में से किसी निश्चित सीमा से अधिक विद्युत धारा प्रवाहित होती है, तो वह पिघलकर टूट जाता है।
  3. विद्युत चुम्बक, चुम्बकीय पदार्थों को आकर्षित नहीं करता।
  4. विद्युत घंटी में विद्युत चुम्बक होता है।

उत्तर: (a) F, (b) T, (c) F, (d) T

प्रश्न 10: क्या विद्युत चुम्बक का उपयोग किसी कचरे के ढ़ेर से प्लास्टिक को पृथक करने के लिए किया जा सकता है? स्पष्ट कीजिए।

उत्तर: प्लास्टिक एक चुम्बकीय पदार्थ नहीं है, इसलिए यह चुम्बक की ओर आकर्षित नहीं होता है। इसलिए विद्युत चुम्बक का उपयोग किसी कचरे के ढ़ेर से प्लास्टिक को अलग करने के लिए नहीं किया जा सकता है।

प्रश्न 11: मान लीजिए कि कोई विद्युत मिस्त्री आपके घर के विद्युत परिपथ में कोई मरम्मत कर रहा है। वह ताँबे के एक तार को फ्यूज के रूप में उपयोग करना चाहता है। क्या आप उससे सहमत होंगे? अपने उत्तर के लिए कारण दीजिए।

उत्तर: फ्यूज के लिए कम गलनांक वाले विशेष तार की जरूरत होती है। ताँबे का तार फ्यूज के लिए सही नहीं होता है। इसलिए मैं उस मिस्त्री से सहमत नहीं होउँगा।

प्रश्न 12: जुबैदा ने लेसन में दिए चित्र में दर्शाए अनुसार एक सेल होल्डर बनाया तथा इसे एक स्विच और एक बल्ब से जोड़कर कोई विद्युत परिपथ बनाया। जब उसने स्विच को ऑन कि स्थिति में किया, तो बल्ब दीप्त नहीं हुआ। परिपथ में संभावित दोष को पहचानने में जुबैदा की सहायता कीजिए।

उत्तर: बल्ब नहीं जलने के कुछ संभावित कारण हो सकते हैं, जो नीचे दिए गए हैं:

प्रश्न 13: इस चित्र में दर्शाए गए विद्युत परिपथ में

Electric Circuit

(a) जब स्विच ऑफ की स्थिति में है, तो क्या कोई भी बल्ब दीप्त होगा?

उत्तर: नहीं

(b) जब स्विच ऑन की स्थिति में लाते हैं तो बल्बों A, B तथा C के दीप्त होने का क्रम क्या होगा?

उत्तर: तीनों बल्ब एक साथ जलेंगे।