7 विज्ञान

प्रकाश

NCERT अभ्यास

प्रश्न 1: रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए

  1. जिस प्रतिबिंब को पर्दे पर न प्राप्त किया जा सके, वह ................... कहलाता है।
  2. यदि प्रतिबिंब सदैव आभासी तथा साइज में छोटा हो, तो यह किसी उत्तल ...............द्वारा बना होगा।
  3. यदि प्रतिबिंब सदैव बिंब के साइज का बने, तो दर्पण ............. होगा।
  4. जिस प्रतिबिंब को पर्दे पर प्राप्त किया जा सके, वह ............... प्रतिबिंब कहलाता है।
  5. अवतल ................ द्वारा बनाया गया प्रतिबिंब पर्दे पर प्राप्त नहीं किया जा सकता।

उत्तर: (a) आभासी, (b) दर्पण, (c) समतल, (d) वास्तविक, (e) लेंस

प्रश्न 2: निम्नलिखित कथन सत्य है या असत्य

  1. हम उत्तल दर्पण से आवर्धित तथा सीधा प्रतिबिंब प्राप्त कर सकते हैं।
  2. अवतल लेंस सदैव आभासी प्रतिबिंब बनाता है।
  3. अवतल दर्पण से हम वास्तविक, आवर्धित तथा उल्टा प्रतिबिंब प्राप्त कर सकते हैं।
  4. वास्तविक प्रतिबिंब को पर्दे पर प्राप्त नहीं किया जा सकता।
  5. अवतल दर्पण सदैव वास्तविक प्रतिबिंब बनाता है।

उत्तर: (a) F, (b) T, (c) T, (d) F, (e) F

प्रश्न 3: कॉलम A और कॉलम B का मिलान करें

कॉलम Aकॉलम B
(a) समतल दर्पण(1) आवर्धक लेंस की भाँति उपयोग होता है
(b) उत्तल दर्पण(2) अधिक क्षेत्र के दृश्य का प्रतिबिंब बना सकता है
(c) उत्तल लेंस(3) दंत चिकित्सक दांतों का आवर्धित प्रतिबिंब देखने के लिए उपयोग करते हैं
(d) अवतल दर्पण(4)उल्टा तथा आवर्धित प्रतिबिंब बना सकता है
(e) अवतल लेंस(5) प्रतिबिंब सीधा तथा बिंब के साइज का बनाता है
(6) सीधा तथा बिंब के साइज से छोटा प्रतिबिंब बनाता है

उत्तर: (a) 5, (b) 2, (c) 1, (d) 3, (e) 6

प्रश्न 4: समतल दर्पण द्वारा बने प्रतिबिंब के अभिलक्षण लिखिए।

उत्तर: समतल दर्पण द्वारा बना प्रतिबिंब आभासी, सीधा और बिंब के आकार का होता है।

प्रश्न 5: अंग्रेजी या अन्य कोई भाषा, जिसका आपको ज्ञान है, की वर्णमाला के उन अक्षरों का पता लगाइए, जिनके समतल दर्पण में बने प्रतिबिंब बिल्कुल अक्षरों के सदृश्य लगते हैं। अपने परिणामों की विवेचना कीजिए।

उत्तर: A, H, I, M, O, T, U, V, W और X

प्रश्न 6: आभासी प्रतिबिंब क्या होता है? कोई ऐसी स्थिति बताइए, जहाँ आभासी प्रतिबिंब बनता हो।

उत्तर: जिस प्रतिबिंब को परदे पर प्राप्त नहीं किया जा सकता है उसे आभासी प्रतिबिंब कहते हैं। समतल दर्पण, उत्तल दर्पण और अवतल लेंस द्वारा हमेशा आभासी प्रतिबिंब बनता है।

प्रश्न 7: उत्तल तथा अवतल लेंसों में दो अंतर लिखिए।

उत्तर:

उत्तल लेंसअवतल लेंस
दोनों सतह उठी हुई होती है।दोनों सतह धँसी हुई होती है।
अक्सर वास्तविक प्रतिबिंब बनाता है।हमेशा आभासी प्रतिबिंब बनाता है।

प्रश्न 8: अवतल तथा उत्तल दर्पणों का एक एक उपयोग लिखिए।

उत्तर: अवतल दर्पण का इस्तेमाल सौर भट्ठी में होता है। उत्तल दर्पण का इस्तेमाल वाहनों के रियर व्यू मिरर में होता है।

प्रश्न 9: किस प्रकार का दर्पण वास्तविक प्रतिबिंब बना सकता है।

उत्तर: अवतल दर्पण

प्रश्न 10: किस प्रकार का लेंस सदैव आभासी प्रतिबिंब बनाता है?

उत्तर: अवतल लेंस

प्रश्न 11: बिंब से बड़े साइज का आभासी प्रतिबिंब बनाया जा सकता है?

  1. अवतल लेंस द्वारा
  2. अवतल दर्पण द्वारा
  3. उत्तल दर्पण द्वारा
  4. समतल दर्पण द्वारा

उत्तर: (b) अवतल दर्पण द्वारा

प्रश्न 12: डेविड अपने प्रतिबिंद को समतल दर्पण में देख रहा है। दर्पण तथा उसके प्रतिबिंब के बीच की दूरी 4 मीटर है। यदि वह दर्पण की ओर 1 मीटर चलता है, तो डेविड तथा उसके प्रतिबिंब की दूरी होगी

  1. 3 मीटर
  2. 5 मीटर
  3. 6 मीटर
  4. 8 मीटर

उत्तर: (c) 6 मीटर

प्रश्न 13: एक कार का पश्च दृश्य दर्पण समतल दर्पण है। ड्राइवर अपनी कार को 2 मीटर प्रति सेकंड की चाल से बैक करते समय पश्च दृश्य दर्पण में अपनी कार के पीछे खड़े (पार्क किए हुए‌) किसी ट्रक का प्रतिबिंब देखता है। ड्राइवर को ट्रक का प्रतिबिंब जिस चाल से अपनी ओर आता प्रतीत होगा वह है

  1. 1 मीटर प्रति सेकंड
  2. 2 मीटर प्रति सेकंड
  3. 4 मीटर प्रति सेकंड
  4. 8 मीटर प्रति सेकंड

उत्तर: (b) 2 मीटर प्रति सेकंड