7 विज्ञान

जल एक बहुमूल्य संसाधन

NCERT अभ्यास

प्रश्न 1: निम्नलिखित वक्तव्य सत्य है या असत्य

  1. भौमजल विश्व भर की नदियों और झीलों में पाए जाने वाले जल से कहीं अधिक है।
  2. जल की कमी की समस्या का सामना केवल ग्रामीण क्षेत्रों के निवासी करते हैं।
  3. नदियों का जल खेतों में सिंचाई का एकमात्र स्रोत है।
  4. वर्षा जल का चरम स्रोत है।

उत्तर: (a) T, (b) F, (c) F, (d) T

प्रश्न 2: समझाइए कि भौमजल की पुन:पूर्ति किस प्रकार होती है?

उत्तर: वर्षा का पानी भूमि से रिसकर नीचे चला जाता है। यह जाकर जलभरों में भर जाता है। इस तरह से भौमजल की पुन:पूर्ति होती है।

प्रश्न 3: किसी गली में पचास घर हैं, जिनके लिए दस नलकूप (ट्यूबवेल) लगाए गए हैं। भौमजल स्तर पर इसका दीर्घावधि प्रभाव क्या होगा?

उत्तर: आने वाले समय में उस स्थान पर भौमजल स्तर नीचे चला जाएगा। उसके बाद लोगों को जल की कमी की समस्या से जूझना पड़ेगा।

प्रश्न 4: मान लीजिए आपको किसी बगीचे का रखरखाव करने की जिम्मेदारी दी जाती है। आप जल का सदुपयोग करने के लिए क्या कदम उठाएँगे?

उत्तर: मैं ड्रिप इरिगेशन का इस्तेमाल करूँगा।

प्रश्न 5: भौमजल स्तर के नीचे गिरने के लिए उत्तरदायी कारकों को समझाइए।

उत्तर: भौमजल स्तर नीचे गिरने के कारक नीचे दिए गए हैं।

प्रश्न 6: रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए

  1. भौमजल प्राप्त करने के लिए .............. तथा .................. का उपयोग होता है।
  2. जल की तीन अवस्थाएँ .............., ………………. और हैं।
  3. भूमि की जल धारण करने वाली परत ................ कहलाती है।
  4. भूमि में जल अवस्रवण के प्रक्रम को ................. कहते हैं।

उत्तर: (a) कुँआ और ट्यूबवेल, (b) बर्फ, जल और वाष्प, (c) जलभर, (d) अंत:स्यदन

प्रश्न 7: निम्नलिखित में से कौन सा कारक जल की कमी के लिए उत्तरदायी नहीं है?

  1. औद्योगीकरण में वृद्धि
  2. बढ़ती जनसंख्या
  3. अत्यधिक वर्षा
  4. जल संसाधनों का कुप्रबंधन

उत्तर: अत्यधिक वर्षा

प्रश्न 8: सही विकल्प का चयन कीजिए

  1. विश्व की सभी झीलों और नदियों में जल की कुल मात्रा नियत (स्थिर) रहती है।
  2. भूमिगत जल की कुल मात्रा नियत रहती है।
  3. विश्व के समुद्रों और महासागरों में जल की कुल मात्रा नियत है।
  4. विश्व में जल की कुल मात्रा नियत है।

उत्तर: विश्व में जल की कुल मात्रा नियत है।