7 विज्ञान

वन: हमारी जीवन रेखा

NCERT अभ्यास

प्रश्न 1: समझाइए कि वन में रहने वाले जंतु किस प्रकार वनों की वृद्धि करने और पुनर्जनन में सहायक होते हैं।

उत्तर: वन में रहने वाले जंतु कई तरीके से वनों की वृद्धि और पुनर्जनन में सहायक होते हैं। कुछ उदाहरण नीचे दिए गए हैं।

प्रश्न 2: समझाइए कि वन, बाढ़ की रोकथाम किस प्रकार करते हैं।

उत्तर: पेड़ों के कारण पानी के बहाव में बाधा उत्पन्न होती है जिससे खतरनाक बाढ़ की रोकथाम होती है।

प्रश्न 3: अपघटक किसे कहते हैं? इनमें से किन्हीं दो के नाम बताइए। ये वन में क्या करते हैं?

उत्तर: पादपों और जंतुओं के मृत अवशेषों को मिट्टी जैसे पदार्थ में बदलने वाले जीवों को अपघटक कहते हैं। अपघटक के दो उदाहरण हैं: कवक और बैक्टीरिया। अपघटक सूखी पत्तियों, टहनियों, जंतुओं की लीद और पादप तथा जंतुओं के मृत अवशेषों का अपघटन करके ह्यूमस का निर्माण करते हैं। अपघटन की क्रिया द्वारा जीवों के बनने में लगे कच्चे माल की रीसाइक्लिंग हो जाती है।

प्रश्न 4: वायुमंडल के ऑक्सीजन और कार्बन डाइऑक्साइड के बीच संतुलन को बनाए रखने में वनों की भूमिका को समझाइए।

उत्तर: हरित पादप प्रकाश संश्लेषण के लिए वातावरण से कार्बन डाइऑक्साइड का इस्तेमाल करते हैं और फिर ऑक्सीजन को मुक्त करते हैं। इस तरह से वन, वायुमंडल में ऑक्सीजन और कार्बन डाइऑक्साइड के बीच संतुलन बनाए रखते हैं।

प्रश्न 5: समझाइए कि वनों में कुछ भी व्यर्थ क्यों नहीं होता है?

उत्तर: यह सच है कि वन में कुछ भी बरबाद नहीं होता है बल्कि एक एक चीज का सही इस्तेमाल होता है। पेड़ पौधों पर के फलों और पत्तियों का इस्तेमाल जंतुओं द्वारा भोजन के रूप में होता है। सूखी टहनियों और पत्तियों का इस्तेमाल घोंसला बनाने में होता है। कई जंतु कई अन्य जंतुओं का भोजन बनते हैं। सूखी पत्तियाँ और जंतुओं की लीद का अपघटन हो जाता है। जंतुओं और पादपों के मृत अवशेषों का भी अपघटन हो जाता है। अपघटन के बाद जो पदार्थ बनता है उसे ह्यूमस कहते हैं। ह्यूमस से मिट्टी की उर्वरता बढ़ती है।

प्रश्न 6: ऐसे पाँच उत्पादों के नाम बताइए, जिन्हें हम वनों से प्राप्त करते हैं।

उत्तर: शहद, गोंद, लाख, कत्था, जड़ी-बूटी

प्रश्न 7: रिक्त स्थानों की पूर्ति किजिए

  1. कीट, तितलियाँ, मधुमक्खियाँ और पक्षी, पुष्पीय पादपों की ................. में सहायता करते हैं।
  2. वन परिशुद्ध करते हैं ............... और ............ को।
  3. शाक वन में ................ परत बनाते हैं।
  4. वन में क्षयमान पत्तियाँ और जंतुओं की लीद ............... को समृद्ध करते हैं।

उत्तर: (a) परागन, (b) जल, हवा (c) निचली, (d) मृदा

प्रश्न 8: हमें अपने से दूर स्थित वनों से संबंधित परिस्थितियों और मुद्दों के विषय में चिंतित होने की क्यों आवश्यकता है?

उत्तर: हम जानते हैं कि वनों का पर्यावरण पर कितना गहरा असर पड़ता है। जब किसी एक स्थान का पर्यावरण खराब हो जाता है तो इसका असर पूरी दुनिया पर पड़ता है। इसलिए हमें अपने से दूर स्थित वनों से संबंधित परिस्थितियों और मुद्दों के विषय में चिंतित होने की आवश्यकता है।

प्रश्न 9: समझाइए कि वनों में विभिन्न प्रकार के जंतुओं और पादपों के होने की आवश्यकता क्यों है?

उत्तर: विभिन्न प्रकार के जंतु और पादप अपनी अलग-अलग भूमिका निभाकर वन की पारिस्थितिकी को बनाए रखते हैं। पादप भोजन बनाते हैं। शाकाहारी जंतु पादपों को खाकर पादपों की जनसंख्या नियंत्रण में रखते हैं। मांसाहारी जंतु, शाकाहारी जंतुओं को खाकर उनकी जनसंख्या नियंत्रित रखते हैं। कई जंतु परागन में तो कई बीजों के प्रकीर्णन में पादपों की मदद करते हैं। इसलिए वनों में विभिन्न प्रकार के जंतुओं और पादपों के होने की आवश्यकता है।

प्रश्न 10: इस चित्र में चित्रकार, चित्र को नामांकित करना और तीरों द्वारा निशान दिखाना भूल गया है। तीरों पर दिशा को दिखाइए और चित्र को निम्नलिखित नामों द्वारा नामांकित करिए।

बादल, वर्षा, वायुमंडल, कार्बन डाइऑक्साइड, ऑक्सीजन, पादप, जंतु, मृदा, अपघटक, मूल, भौमजल स्तर

उत्तर:

Forest and Environment

प्रश्न 11: निम्नलिखित में से कौन सा वन उत्पाद नहीं है?

  1. गोंद
  2. प्लाईवुड
  3. सील करने की लाख
  4. कैरोसीन

उत्तर: (d) कैरोसीन

प्रश्न 12: निम्नलिखित में से कौन सा वक्तव्य सही नहीं है?

  1. वन, मृदा को अपरदन से बचाते हैं।
  2. वन में पादप और जंतु एक दूसरे पर निर्भर नहीं होते हैं।
  3. वन, जलवायु और जलचक्र को प्रभावित करते हैं।
  4. मृदा, वनों की वृद्धि और पुनर्जनन में सहायक होती है।

उत्तर: (b) वन में पादप और जंतु एक दूसरे पर निर्भर नहीं होते हैं।

प्रश्न 13: सूक्ष्मजीवों द्वारा मृत पादपों पर क्रिया करने से बनने वाले एक उत्पाद का नाम है:

  1. बालू
  2. मशरूम
  3. ह्यूमस
  4. काष्ठ

उत्तर: (c) ह्यूमस