7 विज्ञान

भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन

NCERT अभ्यास

प्रश्न 1: निम्नलिखित प्रक्रमों के अंतर्गत होने वाले परिवर्तनों को भौतिक अथवा रासायनिक परिवर्तन के रूप में वर्गीकृत कीजिए।

  1. प्रकाश संश्लेषण
  2. जल में शक्कर को घोलना
  3. कोयले को जलाना
  4. मोम को पिघलाना
  5. ऐलुमिनियम के टुकड़े को पीटकर उसका पतला पत्र (फॉइल) बनाना।
  6. भोजन का पाचन

उत्तर: भौतिक परिवर्तन: जल में शक्कर को घोलना, मोम को पिघलाना, ऐलुमिनियम के टुकड़े को पीटकर उसका पत्र (फॉइल) बनाना।

रासायनिक परिवर्तन: प्रकाश संश्लेषण, कोयले को जलाना, भोजन का पाचन

प्रश्न 2: बताइए कि निम्नलिखित कथन सत्य है अथवा असत्य।

  1. लकड़ी के लट्ठे को टुकड़ों में काटना एक रासायनिक परिवर्तन है।
  2. पत्तियों से खाद का बनना एक भौतिक परिवर्तन है।
  3. जस्ते (जिंक) लेपित लोहे के पाइपों में आसानी से जंग नहीं लगती है।
  4. लोहा और जंग एक ही पदार्थ हैं।
  5. भाप का संघनन रासायनिक परिवर्तन नहीं है।

उत्तर: (a) F, (b) F, (c) T, (d) F, (e) T

प्रश्न 3: निम्नलिखित कथनों में रिक्त स्थानों को भरिए

  1. जब कार्बन डाइऑक्साइड को चूने के पानी में प्रवाहित किया जाता है, तो यह ................. के बनने के कारण दूधिया हो जाता है।
  2. खाने के सोडे का रासायनिक नाम ............................... है।
  3. ऐसी दो विधियाँ, जिनके द्वारा लोहे को जंग लगने से बचाया जा सकता है .................... और ................... हैं।
  4. ऐसे परिवर्तन भौतिक परिवर्तन कहलाते हैं, जिनमें किसी पदार्थ के केवल .................. गुणों में परिवर्तन होता है।
  5. ऐसे परिवर्तन जिनमें नए पदार्थ बनते हैं, ………………… परिवर्तन कहलाते हैं।

उत्तर: (a) कैल्सियम कार्बोनेट, (b) सोडियम हाइड्रोजन कार्बोनेट, (c) पेंटिंग और गैल्वेनाइजेशन, (d) भौतिक, (e) रासायनिक

प्रश्न 4: जब नींबू के रस में खाने का सोडा मिलाया जाता है, तो बुलबुले बनते हैं और गैस निकलती है। यह किस प्रकार का परिवर्तन है? समझाइए।

उत्तर: जब नींबू के रस में खाने का सोडा मिलाया जाता है तो बुलबुले बनते हैं और गैस निकलती है। गैस निकलने का मतलब है कि इस प्रक्रिया में रासायनिक परिवर्तन होता है। इस अभिक्रिया के अंत में कार्बन डाइऑक्साइड गैस बनती है।

प्रश्न 5: जब कोई मोमबत्ती जलती है, तो भौतिक और रासायनिक परिवर्तन दोनों होते हैं।िन परिवर्तनों की पहचान कीजिए। ऐसे ही किसी ज्ञात प्रक्रम का एक और उदाहरण दीजिए, जिसमें भौतिक और रासायनिक परिवर्तन दोनों होते हैं।

उत्तर: मोमबत्ती का पिघलना एक भौतिक परिवर्तन है। मोमबत्ती का जलना एक रासायनिक परिवर्तन है। ऐसे प्रक्रम का एक और उदाहरण है, लकड़ी का जलना। लकड़ी के जलने के दौरान लकड़ी में मौजूद जल का वाष्पीकरण होता है जो एक भौतिक परिवर्तन है। लकड़ी का जलना एक रासायनिक परिवर्तन है।

प्रश्न 6: आप यह कैसे दिखाएँगे कि दही का जमना एक रासायनिक परिवर्तन है?

उत्तर: दही से हम वापस दूध नहीं बना सकते हैं। इससे साबित होता है कि दूध और दही अलग-अलग पदार्थ हैं। इससे यह सिद्ध होता है कि दही का जमना एक रासायनिक परिवर्तन है।

प्रश्न 7: समझाइए कि लकड़ी के जलने और उसे छोटे टुकड़ों में काटने को दो भिन्न प्रकार के परिवर्तन क्यों माना जाता है।

उत्तर: लकड़ी के जलने के बाद नये पदार्थ का निर्माण होता है, जो कोयले और कार्बन डाइऑक्साइड के रूप में मिलते हैं। इसलिए लकड़ी का जलना एक रासायनिक परिवर्तन है। लकड़ी के काटने पर किसी नये पदार्थ का निर्माण नहीं होता है, इसलिए यह एक भौतिक परिवर्तन है।

प्रश्न 8: कॉपर सल्फेट के क्रिस्टल कैसे बनाते हैं, इसका वर्णन कीजिए।

उत्तर: एक बीकर में शुद्ध जल लीजिए और उसमें कुछ बूँदें तनु सल्फ्यूरिक अम्ल की डालिए। अब जल को धीरे धीरे गर्म कीजिए और उसमें थोड़ा थोड़ा करके कॉपर सल्फेट का पाउडर डालकर मिलाते रहिए। तब तक कॉपर सल्फेट मिलाते रहिए जब तक कि और अधिक कॉपर सल्फेट मिलाना संभव न हो। उसके बाद विलयन को शांत छोड़ दीजिए। एकाध घंटे के बाद आपको विलयन में कॉपर सल्फेट के क्रिस्टल प्राप्त हो जाएँगे।

प्रश्न 9: समझाइए कि लोहे के गेट को पेंट करने से उसका जंग लगने से बचाव किस कारण से होता है।

उत्तर: जब लोहे के गेट को पेंट किया जाता है तो उस पर पेंट की एक परत चढ़ जाती है। पेंट की इस परत के कारण लोहे और वायु में उपस्थित ऑक्सीजन और नमी के बीच अभिक्रिया नहीं हो पाती है। इस तरह से पेंट करने से जंग की रोकथाम होती है।

प्रश्न 10: समझाइए कि रेगिस्तानी क्षेत्रों की अपेक्षा समुद्रतटीय क्षेत्रों में लोहे की वस्तुओं में जंग अधिक क्यों लगती है।

उत्तर: रेगिस्तानी क्षेत्र की तुलना में समुद्रतटीय क्षेत्र में अत्यधिक नमी होती है। इसलिए रेगिस्तानी क्षेत्रों की अपेक्षा समुद्रतटीय क्षेत्रों में लोहे की वस्तुओं में जंग अधिक लगती है।

प्रश्न 11: हम रसोई में जिस गैस का उपयोग करते हैं, वह द्रवित पेट्रोलियम गैस (एल. पी. जी.) कहलाती है। सिलिंडर में LPG द्रव के रूप में होती है। सिलिंडर से बाहर आते ही यह गैस में परिवर्तित हो जाती है (परिवर्तन A), फिर यही गैस जलती है (परिवर्तन B)। निम्नलिखित कथन इन परिवर्तनों से संबंधित हैं। सही कथन का चयन कीजिए।

  1. प्रक्रम A एक रासायनिक परिवर्तन है।
  2. प्रक्रम B एक रासायनिक परिवर्तन है।
  3. प्रक्रम A और प्रक्रम B दोनों ही रासायनिक परिवर्तन हैं।
  4. इनमें से कोई भी प्रक्रम रासायनिक परिवर्तन नहीं है।

उत्तर: (b) प्रक्रम B एक रासायनिक परिवर्तन है।

प्रश्न 12: अवायवीय जीवाणु जैविक अपशिष्ट पदार्थों को अपघटिक कर जैव गैस (बायोगैस) बनाते हैं (परिवर्तन )। फिर जैव गैस ईंधन के रूप में जलाई जाती है (परिवर्तन )। निम्नलिख्ति कथन इन परिवर्तनों से संबंधित हैं। सही कथन चुनिये।

  1. प्रक्रम A एक रासायनिक परिवर्तन है।
  2. प्रक्रम B एक रासायनिक परिवर्तन है।
  3. प्रक्रम A और प्रक्रम B दोनों ही रासायनिक परिवर्तन हैं।
  4. इनमें से कोई भी प्रक्रम रासायनिक परिवर्तन नहीं है।

उत्तर: (c) प्रक्रम A और प्रक्रम B दोनों ही रासायनिक परिवर्तन हैं।