7 विज्ञान

मौसम जलवायु अनुकूलन

NCERT अभ्यास

प्रश्न 1: उन घटकों के नाम बताइए, जो किसी स्थान के मौसम को निर्धारित करते हैं।

उत्तर: तापमान, आर्द्रता, वर्षा, पवन की गति

प्रश्न 2: दिन में किस समय ताप के अधिकतम और न्यूनतम होने की संभावना होती है।

उत्तर: सुबह के समय तापमान न्यूनतम रहता है और दोपहर के बाद तापमान अधिकतम रहता है।

प्रश्न 3: रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए:

  1. दीर्घ अवधि के मौसम का औसत ..................... कहलाता है।
  2. किसी स्थान पर बहुत कम वर्षा होती है और उस स्थान का तापमान वर्ष भर उच्च रहता है, उस स्थान की जलवायु .............. और ............... होगी।
  3. चरम जलवायवी परिस्थितियों वाले पृथ्वी के दो क्षेत्र ............... और ................... हैं।

उत्तर: (a) जलवायु, (b) शुष्क और गर्म, (c) ध्रुवीय क्षेत्र और रेगिस्तान

प्रश्न 4: निम्नलिखित क्षेत्रों की जलवायु का प्रकार बताइए

  1. जम्मू एवं कश्मीर
  2. केरल
  3. राजस्थान
  4. उत्तर पूर्व भारत

उत्तर: (a) सर्द और आर्द्र, (b) गर्म और आर्द्र, (c) गर्म और शुष्क, (d) गर्म और आर्द्र

प्रश्न 5: मौसम और जलवायु में से किसमें तेजी से परिवर्तन होता है?

उत्तर: मौसम में

प्रश्न 6: जंतुओं की कुछ विशेषताओं की सूची नीचे दी गई है।

  1. आहार मुख्यत: फल है
  2. सफेद बाल/फर
  3. प्रवास की आवश्यकता
  4. तीव्र स्वर-ध्वनि (तेज आवाज)
  5. पैरों के चिपचिपे तलवे
  6. त्वचा के नीचे वसा की मोटी परत
  7. चौड़े और बड़े नखर
  8. चटख रंग
  9. मजबूत पूँछ
  10. लंबी और चौड़ी चोंच

उपरोक्त प्रत्येक विशेषता के लिए यह बताइए कि वह उष्णकटिबंधीय वर्षावन अथवा ध्रुवीय क्षेत्र में से किसके लिए अनुकूलित है। क्या आप समझते हैं कि इनमें से कुछ विशेषताएँ दोनों क्षेत्रों के लिए अनुकूलित हो सकती हैं?

उत्तर: (a) उष्णकटिबंधीय वर्षावन, (b) ध्रुवीय क्षेत्र, (c) ध्रुवीय क्षेत्र, (d) उष्णकटिबंधीय वर्षावन, (e) उष्णकटिबंधीय वर्षावन, (f) ध्रुवीय क्षेत्र, (g) दोनों के लिए, (h) उष्णकटिबंधीय वर्षावन, (i) उष्णकटिबंधीय वर्षावन, (j) उष्णकटिबंधीय वर्षावन

प्रश्न 7: उष्णकटिबंधीय वर्षावन जंतुओं की विशाल जनसंख्या को आवास प्रदान करते हैं। यह समझाइए कि ऐसा क्यों है।

उत्तर: उष्णकटिबंधीय वर्षावन में भरपूर वर्षा होती है। इसलिए यहाँ वनस्पति की बहुतायत होती है, जिनसे पत्तों, फलों और बीजों के रूप में भरपूर भोजन मिलता है। इसलिए उष्णकटिबंधीय वर्षावन जंतुओं की विशाल जनसंख्या को आवास प्रदान करते हैं।

प्रश्न 8: उदाहरण सहित समझाइए कि किसी विशेष जलवायवी परिस्थिति में कुछ विशिष्ट जंतु ही जीवनयापन करते क्यों पाये जाते हैं।

उत्तर: विभिन्न जंतुओं के शरीरों में विभिन्न प्रकार के अनुकूलन होते हैं। कुछ जंतुओं के अनुकूलन उन्हें ध्रुवीय प्रदेशों के लायक बनाते हैं तो कुछ जंतुओं के अनुकूलन उन्हें रेगिस्तान के लायक बनाते हैं। जैसे, ऊँट तपते रेगिस्तान में तो आराम से रह लेता है लेकिन ध्रुवीय क्षेत्र में जाने पर इसकी जान निकल जाएगी। दूसरी ओर, पेंगुइन आराम से बर्फ से ढ़के अंटार्कटिका में रहत है लेकिन भारत की गर्म और नम जलवायु में जिंदा नहीं बच पायेगा। इसलिए किसी विशेष जलवायवी परिस्थिति में कुछ विशेष जंतु ही जीवनयापन करते पाये जाते हैं।

प्रश्न 9: उष्णकटिबंधीय वर्षावन में रहने वाला हाथी किस प्रकार अनुकूलित है?

उत्तर: हाथी के विशाल आकार के कारण इसे अन्य जंतुओं से बहुत प्रतिस्पर्धा नहीं मिलती है। फिर भी हाथियों में कुछ अनुकूलन ऐसे होते हैं जिनके कारण इसे भोजन आसानी से मिल जाता है। हाथी की लंबी सूँड बहुत उपयोगी होती है। हाथी की सूँघने की शक्ति जबरदस्त होती है। अपने सूँड़ से यह घास उखाड़ सकता है, पत्तियाँ तोड़ सकता है और डालियाँ भी तोड़ लेता है। अपने बाहरी दाँतों की मदद से यह पे‌ड़ की खाल छील लेता है। हाथी के बड़े-बड़े कानों की सुनने की शक्ति बहुत अच्छी होती है। जब हाथी अपने कानों को पंखे की तरह हिलाता है तो उससे यह अपने खून का तापमान कम कर पाता है। इस तरह से हाथी अपने शरीर का तापमान कम कर पाता है और उसे गर्मी से राहत मिलती है।

प्रश्न 10: कोई मांसाहारी जंतु, जिनके शरीर पर धारियाँ होती हैं, अपने शिकार को पकड़ते समय बहुत तेजी से भागता है। इसके पाए जाने की संभावना है किसी

  1. ध्रुवीय क्षेत्र में
  2. मरुस्थल में
  3. महासागर में
  4. उष्णकटिबंधीय वर्षावन मे

उत्तर: उष्णकटिबंधीय वर्षावन में

प्रश्न 11: ध्रुवीय भालू को अत्यधिक ठंडी जलवायु में रहने के लिए कौन सी विशेषताएँ अनुकूलित करती हैं।

  1. श्वेत बाल/फर, त्वचा के नीचे वसा, तीव्र सूँघने की क्षमता
  2. पतली त्वचा, बड़े नेत्र, श्वेत फर/बाल
  3. लंबी पूँछ, मजबूत नखर, सफेद बड़े पंजे
  4. श्वेत (सफेद) शरीर, तैरने के लिए पंजे, श्वसन के लिए क्लोम (गिल)

उत्तर: श्वेत बाल/फर, त्वचा के नीचे वसा, तीव्र सूँघने की क्षमता

प्रश्न 12: निम्न में से कौन सा विकल्प उष्णकटिबंधीय क्षेत्र का सर्वश्रेष्ठ वर्णन करता है?

  1. गर्म और आर्द्र
  2. मध्यम तापमान अत्यधिक वर्षा
  3. सर्फ और आर्द्र
  4. गर्म और शुष्क

उत्तर: गर्म और आर्द्र