7 भूगोल

पर्यावरण

NCERT अभ्यास

निम्न प्रश्नों के उत्तर दीजिए:

प्रश्न 1: पारितंत्र क्या है?

उत्तर: जीवधारियों का आपस में और उनके आस पास के पर्यावरण के बीच एक परस्पर संबंध होता है। इस पारस्परिक संबंध से बने तंत्र को पारितंत्र कहते हैं।

प्रश्न 2: प्राकृतिक पर्यावरण से आप क्या समझते हैं?

उत्तर: जैसा कि नाम से स्पष्ट है, प्राकृतिक पर्यावरण में मौजूद हर चीज प्राकृतिक होती है। नदियाँ, पर्वत, हवा, रेगिस्तान, आदि प्राकृतिक पर्यावरण के अंग हैं।

प्रश्न 3: पर्यावरण के प्रमुख घटक कौन कौन से हैं?

उत्तर: पर्यावरण के तीन मुख्य घटक होते हैं: प्राकृतिक पर्यावरण, मानव निर्मित पर्यावरण और मानव पर्यावरण।

प्रश्न 4: मानव-निर्मित पर्यावरण के चार उदाहरण दीजिए।

उत्तर: मकान, रेलवे स्टेशन, सड़क, अस्पताल

प्रश्न 5: स्थलमंडल क्या है?

उत्तर: पृथ्वी की सतह की सबसे ऊपरी परत को स्थलमंडल कहते हैं। पर्वत, पहाड़, मैदान, पठार और समुद्र तल स्थलमंडल के भाग होते हैं।

प्रश्न 6: जीविय पर्यावरण के दो प्रमुख घटक क्या हैं?

उत्तर: पादप और जीव-जंतु

प्रश्न 7: जैवमंडल क्या है?

उत्तर: स्थलमंडल, जलमंडल और वायुमंडल का वह संधिस्थल जहाँ पर सजीव रहते हैं, जैवमंडल कहलाता है।

सही उत्तर चिह्नित कीजिए

प्रश्न 1: इनमें से कौन सा प्राकृतिक पारितंत्र नहीं है?

  1. मरुस्थल
  2. ताल
  3. वन

उत्तर: (b) ताल

प्रश्न 2: इनमें से कौन सा मानवीय पर्यावरण का घटक नहीं है?

  1. स्थल
  2. धर्म
  3. समुदाय

उत्तर: (a) स्थल

प्रश्न 3: इनमें से कौन सा मानव निर्मित पर्यावरण है?

  1. पहाड़
  2. समुद्र
  3. सड़क

उत्तर: (c) सड़क

प्रश्न 4: इनमें से कौन सा पर्यावरण के लिए खतरा है?

  1. पादप वृद्धि
  2. जनसंख्या वृद्धि
  3. फसल वृद्धि

उत्तर: (b) जनसंख्या वृद्धि

कॉलम A का कॉलम B से मिलान कीजिए

कॉलम Aकॉलम B
(a) जैवमंडल(1) पृथ्वी को घेरने वाली वायु की चादर
(b) वायुमंडल(2) जलीय क्षेत्र
(c) जलमंडल(3) पृथ्वी का गुरुत्वाकर्षण बल
(d) पर्यावरण(4) हमारे आस पास के क्षेत्र
(5) वह संकीर्ण क्षेत्र जहाँ स्थल, जल एवं वायु पारस्परिक क्रिया करते हैं।
(6)

उत्तर: (a) 5, (b) 1, (c) 2, (d) 4

कारण बताइए

प्रश्न 1: मानव अपने पर्यावरण में परिवर्तन करता है।

उत्तर: इंसानों की जरूरतें समय के साथ बदलती रहती हैं। अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए मानव अपने पर्यावरण में परिवर्तन करता है।

प्रश्न 2: पौधे एवं जीव-जंतु एक दूसरे पर आश्रित हैं।

उत्तर: पौधे और जीव-जंतु पारितंत्र के अहम अंग होते हैं। हम जानते हैं कि पारितंत्र परस्पर संबंधों से बनता है। इस संबंध में हर घटक एक दूसरे पर आश्रित होता है। इसलिए, पौधे एवं जीव-जंतु एक दूसरे पर आश्रित हैं।