7 भूगोल

हमारी पृथ्वी के अंदर

NCERT अभ्यास

प्रश्न 1: पृथ्वी की तीन परतें क्या हैं?

उत्तर: पृथ्वी की तीन परतें इस तरह हैं

प्रश्न 2: शैल क्या है?

उत्तर: क्रस्ट का निर्माण करने वाले प्राकृतिक खनिज को शैल कहते हैं।

प्रश्न 3: तीन प्रकार की शैलों के नाम लिखें।

उत्तर: तीन प्रकार के शैल नीचे दिए गए हैं

प्रश्न 4: बहिर्भेदी और अंतर्भेदी शैल का निर्माण कैसे होता है?

उत्तर: जब मैग्मा पृथ्वी की सतह के ऊपर ठंडा होता है तो बहिर्भेदी शैल का निर्माण होता है। जब मैग्मा पृथ्वी के भीतर ठंडा होता है तो अंतर्भेदी शैल का निर्माण होता है।

प्रश्न 5: शैल चक्र से आप क्या समझते हैं?

उत्तर: एक शैल के दूसरे शैल में रूपांतरिक होते रहने के चक्र को शैल चक्र कहते हैं। आग्नेय शैल टूटकर और फिर दबाव और तापमान के कारण अवसादी शैल बन जाती है। आग्नेय और अवसादी शैल रूपांतरित शैल में बदल जाते हैं। रूपांतरित शैल पिघलकर मैग्मा बनती है और फिर उससे आग्नेय शैल का निर्माण होता है।

प्रश्न 6: शैलों के क्या उपयोग हैं?

उत्तर: शैलों के कुछ उपयोग नीचे दिए गए हैं

प्रश्न 7: कायांतरिक शैल क्या है?

उत्तर: जब उच्च दाब और उच्च तापमान के कारण आग्नेय शैल और अवसादी शैल का रूप बदल जाता है तो रूपांतरित शैल का निर्माण होता है। जैसे, क्ले के रूपांतरण से स्लेट का निर्माण होता है।

प्रश्न 8: द्रवित मैग्मा से बने शैल

  1. आग्नेय
  2. अवसादी
  3. कायांतरित

उत्तर: (a) आग्नेय

प्रश्न 9: पृथ्वी की सबसे भीतरी परत

  1. पर्पटी
  2. क्रोड
  3. मैंटल

उत्तर: (b) क्रोड

प्रश्न 10: सोना, पेट्रोलियम एवं कोयला किसके उदाहरण हैं?

  1. शैल
  2. खनिज
  3. जीवाश्म

उत्तर: (b) खनिज

प्रश्न 11: शैल, जिसमें जीवाश्म होते हैं

  1. अवसादी शैल
  2. कायांतरित शैल
  3. आग्नेय शैल

उत्तर: (a) अवसादी शैल

प्रश्न 12: पृथ्वी की सबसे पतली परत है

  1. पर्पटी
  2. मैंटल
  3. क्रोड

उत्तर: (a) पर्पटी

प्रश्न 13: कॉलम A और कॉलम B का मिलान करें

कॉलम Aकॉलम B
(a) क्रोड(1) पृथ्वी की सतह
(b) खनिज(2) सड़क एवं इमारत बनाने के लिए उपयोग होता है
(c) शैल(3) सिलिका एवं एलुमिना से बनता है
(d) चिकनी मिट्टी(4) इसका एक निश्चित रासायनिक मिश्रण होता है
(e) सिएल(5) सबसे भीतरी परत
(6) स्लेट में बदलता है
(7) शैल के परिवर्तित होने की प्रक्रिया

उत्तर: (a) 5, (b) 4, (c) 2, (d) 6, (e) 3

प्रश्न 14: कारण बताइए

(a) हम पृथ्वी के केंद्र तक नहीं जा सकते हैं।

उत्तर: पृथ्वी के केंद्र में बहुत अधिक तापमान और दाब होता है। इसलिए कोई भी चीज वहाँ पहुँचने से पहले ही पिघल जाएगी और चूर-चूर हो जाएगी। इसलिए पृथ्वी के केंद्र तक पहुँचना असंभव है।

(b) अवसादी शैल अवसाद से बनती है।

उत्तर: शैलों के अपरदन से छोटे छोटे कण बनते हैं। इन कणों को अवसाद कहते हैं। फिर ये कण पवन और पानी द्वारा कहीं जमा कर दिये जाते हैं। फिर उच्च दाब के कारण ये अवसादी शैल बन जाते हैं।

(c) चूना पत्थर संगमरमर में बदलता है।

उत्तर: चूना पत्थर को जब उच्च दाब और तापमान मिलता है तो यह रूपांतरित हो जाता है। इस तरह चूना पत्थर संगमरमर में बदल जाता है।