7 भूगोल

हमारी बदलती पृथ्वी

NCERT अभ्यास

प्रश्न 1: प्लेटें क्यों घूमती हैं?

उत्तर: पृथ्वी के अंदर पिघला हुआ मैग्मा हमेशा घूमता रहता है। टेक्टॉनिक प्लेटें ठीक मैग्मा के ऊपर होती हैं। इसलिए ये प्लेटें भी घूमती हैं।

प्रश्न 2: बहिर्जनिक एवं अंतर्जनिक बल क्या हैं?

उत्तर: पृथ्वी के अंदर पैदा होने वाले बल को अंतर्जनिक बल कहते हैं। पृथ्वी के बाहर पैदा होने वाले बल को बहिर्जनिक बल कहते हैं।

प्रश्न 3: अपरदन क्या है?

उत्तर: पवन, पानी और हिमनद द्वारा चट्टानों के टूटने की प्रक्रिया को अपरदन कहते हैं।

प्रश्न 4: बाढ़कृत मैदान का निर्माण कैसे होता है?

उत्तर: जब नदी अपने किनारे से बाहर बहने लगती है तो आस पास के इलाके में बाढ़ आ जाती है। बाढ़ के साथ नदी आस पास के इलाकों में अवसाद जमा करती है। अवसाद के जमा होने से बाढ़कृत मैदान बनता है।

प्रश्न 5: बालू टिब्बा क्या है?

उत्तर: पवन रेत के कणों को उड़ाकर बालू के टीले के आकार में जमा कर देती है। इन टीलों को बालू टिब्बा कहते हैं।

प्रश्न 6: समुद्री पुलिन का निर्माण कैसे होता है?

उत्तर: समुद्र की लहरों द्वारा लाया गया अवसाद किनारे पर जमा हो जाता है। इससे समुद्री पुलिन का निर्माण होता है।

प्रश्न 7: चापझील क्या है?

उत्तर: जब नदी मैदान से होकर विसर्प बनाते हुए बहती है तो विसर्प के कुछ मोड़ों पर नदी का कुछ हिस्सा मुख्य धारा से अलग हो जाता है। इससे एक झील का निर्माण होता है जिसे चापझील कहते हैं।

प्रश्न 8: इनमें से कौन सी समुद्री तरंग की विशेषता नहीं है?

  1. शैल
  2. किनारा
  3. समुद्री गुफा

उत्तर: (a) शैल

प्रश्न 9: हिमनद की निक्षेपण विशेषता है

  1. बाढ़कृत मैदान
  2. पुलिन
  3. हिमोढ़

उत्तर: (c) हिमोढ़

प्रश्न 10: पृथ्वी की आकस्मिक गतियों के कारण कौन सी घटना होती है?

  1. ज्वालामुखी
  2. वलन
  3. बाढ़कृत मैदान

उत्तर: (a) ज्वालामुखी

प्रश्न 11: छत्रक शैलें पाई जाती हैं

  1. रेगिस्तान में
  2. नदी घाटी में
  3. हिमनद में

उत्तर: (a) रेगिस्तान में

प्रश्न 12: चापझील यहाँ पाई जाती है

  1. हिमनद
  2. नदी घाटी
  3. रेगिस्तान

उत्तर: (b) नदी घाटी

प्रश्न 13: कॉलम और कॉलम का मिलान करें

कॉलम Aकॉलम B
(a) हिमनद(1) समुद्री तट
(b) विसर्प(2) छत्रक शैल
(c) पुलिन(3) बर्फ की नदी
(d) बालू टिब्बा(4) नदियाँ
(e) जलप्रपात(5) पृथ्वी का कंपन
(f) भूकंप(6) समुद्र भृगु
(7) कठोर संस्तर शैल
(8) रेगिस्तान

उत्तर: (a) 3, (b) 4, (c) 1, (d) 8, (e) 7, (f) 5

प्रश्न 14: कारण बताइए

(a) कुछ शैल छत्रक के आकार के होते हैं।

उत्तर: रेगिस्तान में पवन, किसी शैल के ऊपरी हिस्से की अपेक्षा निचले हिस्से को अधिक तेजी से काटती है। इससे शैल का आकार छत्रक जैसा हो जाता है।

(b) बाढ़कृत मैदान बहुत उपजाऊ होता है।

उत्तर: नदियों द्वारा लाए गए अवसाद के जमा होने से बाढ़कृत मैदान बनता है। इसलिए बाढ़कृत मैदान उपजाऊ होता है।

(c) समुद्री गुफा स्टैक के रूप में परिवर्तित हो जाती है।

उत्तर: समुद्री गुफा का लंबे समय तक अपरदन होने से वह एक मेहराब में बदल जाती है। फिर कुछ समय और बीतने के बाद एक खड़ी दीवार जैसी आकृति बच जाती है। इस तरह समुद्री गुफा स्टैक के रूप में बदल जाती है।

(d) भूकंप के दौरान इमारतें गिरती हैं।

उत्तर: टेक्टॉनिक प्लेट में कंपन होने के कारण भूकंप आता है। भूकंप से निकली तरंगें बहुत शक्तिशाली होती हैं। इसलिए भूकंप के दौरान इमारतें गिरती हैं।