7 भूगोल

जल

NCERT अभ्यास

प्रश्न 1: वर्षण क्या है?

उत्तर: बादलों में जल्वाष्प का संघनन होने के बाद जब जल पृथ्वी पर गिरता है तो इस प्रक्रिया को वर्षण कहते हैं।

प्रश्न 2: जल चक्र क्या है?

उत्तर: पृथ्वी पर मौजूद जल विभिन्न रूपों में बदलते हुए समुद्र, वायुमंडल और जमीन पर हमेशा गतिमान रहता है। इस प्रक्रिया को जल चक्र कहते हैं।

प्रश्न 3: लहरों की ऊँचाई प्रभावित करने वाले कारक कौन से हैं?

उत्तर: लहरों की ऊँचाई प्रभावित करने वाले कारक हैं: पवन की गति, भूकंप, ज्वालामुखी और भूस्खलन।

प्रश्न 4: महासागरीय जल की गति को प्रभावित करने वाले कारक कौन से हैं?

उत्तर: अक्षांश और आतपन

प्रश्न 5: ज्वार भाटा क्या हैं तथा ये कैसे उत्पन्न होते हैं?

उत्तर: समुद्र का जल दिन में दो बार उठता और गिरता है। इस गति को ज्वार भाटा कहते हैं। सूर्य और चंद्रमा के गुरुत्वाकर्षण बल के खिंचाव के कारण ज्वार भाटा का निर्माण होता है।

प्रश्न 6: महासागरीय धाराएँ क्या हैं?

उत्तर: महासागर की सतह पर नियमित रूप से निश्चित दिशा में बहने वाली जलधारा को महासागरीय धारा कहते हैं।

प्रश्न 7: कारण बताइए

(a) समुद्री जल नमकीन होता है।

उत्तर: समुद्र के जल में अत्यधिक लवण घुला हुआ रहता है। इसलिए समुद्री जल नमकीन होता है।

(b) जल की गुणवत्ता का ह्रास हो रहा है।

उत्तर: हम जल संसाधनों का तेजी से दोहन कर रहे हैं। लेकिन जलाशयों का पुनर्भरण उतनी तेजी से नहीं हो पाता है। खेती और उद्योग धंधों की गतिविधियों के कारण जलाशयों का प्रदूषण बढ़ रहा है। इसलिए जल की गुणवत्ता का ह्रास हो रहा है।

प्रश्न 8: वह प्रक्रम जिस से जल लगातार अपने स्वरूप को बदलता रहता है और महासागर, वायुमंडल एवं स्थल के बीच चक्कर लगाता रहता है?

  1. जल चक्र
  2. ज्वार-भाटा
  3. महासागरीय धाराएँ

उत्तर: (a) जल चक्र

प्रश्न 9: सामान्यत: गर्म महासागरीय धाराएँ उत्पन्न होती हैं

  1. ध्रुवों के निकट
  2. भूमध्य रेखा के निकट
  3. दोनों में से कोई नहीं

उत्तर: (b) भूमध्य रेखा के निकट

प्रश्न 10: दिन में दो बार नियम से महासागरीय जल का उठना एवं गिरना कहलाता है?

  1. ज्वार भाटा
  2. महासागरीय धाराएँ
  3. तरंगें

उत्तर: (a) ज्वार भाटा

प्रश्न 11: कॉलम A और कॉलम B को मिलाएँ

कॉलम Aकॉलम B
(a) कैस्पियन सागर(1) विशालतम झील
(b) ज्वार भाटा(2) जल में आवधिक चढ़ाव एवं उतार
(c) सुनामी(3) तीव्र भूकंपी तरंगें
(d) महासागरीय धाराएँ(4) निश्चित मार्ग में प्रवाहित होने वाली जल धाराएँ
(5) जल चक्र

उत्तर: (a) 1, (b) 2, (c) 3, (d) 4