7 भूगोल

प्राकृतिक वनस्पति
एवं वन्य जीवन

NCERT अभ्यास

प्रश्न 1: वनस्पतियों का विकास किन दो कारकों पर अधिकतर निर्भर करता है?

उत्तर: वर्षण और तापमान

प्रश्न 2: प्राकृतिक वनस्पतियों की तीन मुख्य श्रेणियाँ कौन सी हैं?

उत्तर: प्राकृतिक वनस्पतियों की तीन मुख श्रेणियाँ हैं:

  1. वन
  2. घासस्थल
  3. काँटेदार झाड़ियाँ

प्रश्न 3: उष्ण कटिबंधीय सदाबहार वन के दो दृढ़ काष्ठ वाले पेड़ों के नाम बताएँ।

उत्तर: रोजवुड, महोगनी

प्रश्न 4: विश्व के किस भाग में उष्णकटिबंधीय पर्णपाती वन पाए जाते हैं?

उत्तर: भारत, उत्तरी अमेरिका और सेंट्रल अमेरिका के बड़े भूभाग में उष्णकटिबंधीय पर्णपाती वन पाए जाते हैं।

प्रश्न 5: नींबू वंश (सिट्रस) के फल किस जलवायु में उगाए जाते हैं?

उत्तर: भूमध्यसागरीय जलवायु

प्रश्न 6: शंकुधारी वन के कोई चार उपयोग बताएँ।

उत्तर: शंकुधारी वन से मिलने वाली लकड़ी से कागज, अखबारी कागज, माचिस की तीली और पैकिंग के लिए बॉक्स बनते हैं।

प्रश्न 7: विश्व के किन भागों में मौसमी घासस्थल पाए जाते हैं?

उत्तर: मध्य अक्षांश में महाद्वीपों के भीतरी इलाकों में मौसमी घासस्थल पाए जाते हैं।

प्रश्न 8: काई एवं लाइकेन पाए जाते हैं

  1. रेगिस्तानी वनस्पति में
  2. उष्ण कटिबंधीय सदाबहार वन में
  3. टुंड्रा वनस्पति में

उत्तर: (c) टुंड्रा वनस्पति में

प्रश्न 9: काँटेदार झाड़ियाँ मिलती हैं

  1. गर्म एवं आर्द्र, उष्णकटिबंधीय जलवायु में
  2. गर्म एवं शुष्क, रेगिस्तानी जलवायु में
  3. ठंडी ध्रुवीय जलवायु में

उत्तर: (b) गर्म एवं शुष्क, रेगिस्तानी जलवायु में

प्रश्न 10: उष्ण कटिबंधीय सदाबहार वन का एक सामान्य जानवर

  1. बंदर
  2. जिराफ
  3. ऊँट

उत्तर: (a) बंदर

प्रश्न 11: शंकुधारी वन की एक महत्वपूर्ण वृक्ष प्रजाति

  1. रोजवुड
  2. चीड़
  3. सागवान

उत्तर: (b) चीड़

प्रश्न 12: स्टेपी घासस्थल पाए जाते हैं

  1. दक्षिण अफ्रिका
  2. ऑस्ट्रेलिया
  3. मध्य एशिया

उत्तर: (c) मध्य एशिया

प्रश्न 13: कॉलम A और कॉलम B को मिलाएँ

कॉलम Aकॉलम B
(a) वालरस(1) नरम काष्ठ पेड़
(b) देवदार का वृक्ष(2) उष्णकटिबंधीय पर्णपाती वन का एक जानवर
(c) जैतून(3) एक ध्रुवीय जानवर
(d) हाथी(4) अंटार्कटिका का शीतोष्ण घासस्थल
(e) कंपोस(5) काँटेदार झाड़ियाँ
(f) डाउन(6) एक नींबू वंश (सिट्रस) का फल
(7) ब्राजील के उष्णकटिबंधीय घासस्थल

उत्तर: (a) 3, (b) 1, (c) 6, (d) 2, (e) 7, (f) 4

प्रश्न 14: कारण बताइए

(a) धुवीय प्रदेशों में रहने वाले जानवरों की फर एवं त्वचा मोटी होती है।

उत्तर: मोटी फर और मोटी त्वचा इन जानवरों को कड़ाके की सर्दी से बचने में मदद करती है। इसलिए धुवीय प्रदेशों में रहने वाले जानवरों की फर एवं त्वचा मोटी होती है।

(b) उष्णकटिबंधीय पर्णपाती वन, शुष्क मौसम में अपनी पत्तियाँ गिरा देते हैं

उत्तर: शुष्क मौसम में पानी की कमी हो जाती है। इसलिए जल का संरक्षण के उद्देश्य से उष्णकटिबंधीय पर्णपाती वन, शुष्क मौसम में अपनी पत्तियाँ गिरा देते हैं। पत्तियाँ गिरा देने से वाष्पोत्सर्जन नहीं होता है और पानी की बरबादी नहीं होती है।

(c) वनस्पति के प्रकार एवं सघनता एक स्थान से दूसरे स्थान पर बदलती रहती है।

उत्तर: स्थान बदलने के साथ तापमान, वर्षण, मिट्टी की मोटाई और समुद्र तल से ऊँचाई बदल जाती है। ये सभी कारक वनस्पति की वृद्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसलिए, वनस्पति के प्रकार एवं सघनता एक स्थान से दूसरे स्थान पर बदलती रहती है।