7 भूगोल

बस्तियाँ यातायात और संचार

NCERT अभ्यास

प्रश्न 1: परिवहन के चार प्रकार क्या हैं?

उत्तर: परिवहन के चार प्रकार नीचे दिए गए हैं:

  1. सड़क परिवहन
  2. रेल परिवहन
  3. जलमार्ग
  4. वायुमार्ग

प्रश्न 2: बस्ती से आप क्या समझते हैं?

उत्तर: जिस जगह पर लोग अपने घर बनाते हैं उसे बस्ती कहते हैं। बस्तियाँ अस्थाई या स्थाई हो सकती हैं। बस्तियाँ ग्रामीण या शहरी भी हो सकती हैं।

प्रश्न 3: ग्रामीण लोगों के क्रियाकलाप क्या हैं?

उत्तर: कृषि, मछली पालन, मधुमक्खी पालन, गुड़ उत्पादन, लकड़ी के सामान बनाना, आदि

प्रश्न 4: रेलमार्ग के किन्हीं दो गुणों के बारे में बताएँ।

उत्तर: रेलमार्ग अनेक लोगों और बहुत सामान को एक साथ ले जाने का सबसे सस्ता साधन है। रेलमार्ग स्थल परिवहन का एक तेज साधन है।

प्रश्न 5: संचार से आप क्या समझते हैं?

उत्तर: संदेश को एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति तक पहुँचाने की प्रक्रिया को संचार कहते हैं।

प्रश्न 6: जनसंपर्क माध्यम क्या हैं?

उत्तर: जिस माध्यम द्वारा एक साथ लाखों लोगों तक संदेश भेजा जा सकता है उसे जनसंपर्क माध्यम या लोक संचार का माध्यम कहते हैं। उदाहरण: अखबार, टेलीविजन, रेडियो।

प्रश्न 7: इनमें से कौन संचार का साधन नहीं है?

  1. टेलीफोन
  2. पुस्तक
  3. मेज

उत्तर: (c) मेज

प्रश्न 8: इनमें से कौन सा सड़क का भूमिगत निर्माण है?

  1. फ्लाईओवर
  2. एक्सप्रेस वे
  3. सब वे

उत्तर: (c) सब वे

प्रश्न 9: किसी द्वीप पर पहुँचने के लिए निम्न में से कौन सा साधन उपयुक्त है?

  1. जहाज
  2. बस
  3. हवाई जहाज

उत्तर: (c) हवाई जहाज

प्रश्न 10: यातायात का कौन सा साधन पर्यावरण को प्रदूषित नहीं करता?

  1. साइकिल
  2. बस
  3. हवाई जहाज

उत्तर: (a) साइकिल

प्रश्न 11: कॉलम A और कॉलम B को मिलाएँ

कॉलम Aकॉलम B
(a) इंटरनेट(1) क्षेत्र जहाँ लोग उत्पादन, व्यापार एवं सेवा क्षेत्र में कार्य करते हैं
(b) नहर मार्ग(2) आसपास निर्मित घरों वाले क्षेत्र
(c) नगरीय क्षेत्र(3) स्टिल्ट पर मकान
(d) सघन बस्ती(4) अंतर्देशीय जलमार्ग
(5) संचार का एक साधन

उत्तर: (a) 5, (b) 4, (c) 1, (d) 2

प्रश्न 12: कारण बताइए: आज विश्व सिमटता जा रहा है।

उत्तर: आज संचार के साधनों में गजब की क्रांति आ चुकी है। इंटरनेट के द्वारा हम पलक झपकते ही दुनिया के एक कोने से दूसरे कोने तक अपना संदेश भेज सकते हैं। आज यदि लंदन में कोई क्रिकेट मैच होता है तो ठीक उसी समय हम उसका सीधा प्रसारण देख पाते हैं। ऐसे में दिल्ली और लंदन के बीच की भौगोलिक दूरी का कोई मतलब नहीं रह जाता है। इसलिए हम कह सकते हैं कि आज विश्व सिमटता जा रहा है।