7 भूगोल

उष्णकटिबंधीय प्रदेश में जीवन

NCERT अभ्यास

प्रश्न 1: उस महाद्वीप के नाम बताएँ जो अमेजन बेसिन में स्थित है।

उत्तर: दक्षिणी अमेरिका

प्रश्न 2: अमेजन बेसिन के लोग कौन सी फसल उगाते हैं?

उत्तर: टैपिओका, कसावा, मक्का, कॉफी, कोकोआ

प्रश्न 3: अमेजन के वर्षावन में कौन से पक्षी पाए जाते हैं?

उत्तर: टूकन, गुंजन पक्षी, बर्ड ऑफ पैराडाइज

प्रश्न 4: गंगा नदी के तट पर कौन से प्रमुख शहर स्थित हैं?

उत्तर: कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी, पटना

प्रश्न 5: एक सींग वाले गैंडे कहाँ पाए जाते हैं?

उत्तर: असम के काजीरंगा में

प्रश्न 6: टूकन क्या है?

  1. पक्षी
  2. पशु
  3. फसलें

उत्तर: (a) पक्षी

प्रश्न 7; मैनियॉक कहाँ का प्रमुख भोजन है?

  1. गंगा बेसिन
  2. अफ्रीका
  3. अमेजन

उत्तर: (c) अमेजन

प्रश्न 8: कोलकाता किस नदी के तट पर स्थित है?

  1. ऑरेंज
  2. हुगली
  3. भागीरथी

उत्तर: (b) हुगली

प्रश्न 9: देवदार एवं फर किसके प्रकार हैं?

  1. शंकुधारी वृक्ष
  2. पर्णपाती वृक्ष
  3. क्षुप

उत्तर: (a) शंकुधारी वृक्ष

प्रश्न 10: बंगाल टाइगर कहाँ मिलते हैं?

  1. पर्वतों में
  2. डेल्टा क्षेत्रों में
  3. अमेजन में

उत्तर: (b) डेल्टा क्षेत्रों में

प्रश्न 11: कॉलम A और कॉलम B को मिलाएँ

कॉलम Aकॉलम B
(a) सूती कपड़े(1) असम
(b) मलोका(2) वेदिका कृषि
(c) पिरान्हा(3) रेशम कीटपालन
(d) रेशम कीट(4) ढ़ालू छत
(e) काजीरंगा(5) गंगा के मैदान
(6) वाराणसी
(7) मत्स्य

उत्तर: (a) 6, (b) 4,(c) 7, (d) 3, (e) 1

प्रश्न 12: कारण बताएँ

(a) वर्षावन लुप्त हो रहे हैं।

उत्तर: मानव गतिविधियाँ बढ़ने से विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं। इसलिए जंगलों का बड़े पैमाने पर सफाया हो रहा है। इसलिए वर्षावन लुप्त हो रहे हैं।

(b) गंगा-ब्रह्मपुत्र के मैदानों में धान की कृषि होती है।

उत्तर: घान की खेती के लिए यहाँ आदर्श स्थिति मिलती है, जैसे चिकनी मिट्टी और भरपूर बारिश। इसलिए गंगा-ब्रह्मपुत्र के मैदानों में धान की कृषि होती है।

प्रश्न 13: भारतीय प्रायद्वीप के रेखा मानचित्र पर गंगा, ब्रह्मपुत्र नदियों को उद्गम से मुहाने तक दर्शाएँ। दोनों नदियों की महत्वपूर्ण सहायक नदियों को भी दर्शाएँ।

उत्तर:

Bharat ke  Nakshe par Ganga Brahmaputra ka Maidan

प्रश्न 14: दक्षिण अमेरिका के राजनीतिक मानचित्र पर भूमध्य रेखा खींचें। उन देशों को चिह्नित करें जहाँ से भूमध्य रेखा गुजरती है।

उत्तर:

Dakshin America t ke  Nakshe par Amazon Basin