8 भूगोल

कृषि

NCERT अभ्यास

प्रश्न 1: निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए

(a) कृषि क्या है?

उत्तर: फसल उगाने और मवेशी पालने के काम को कृषि कहते हैं।

(b) उन कारकों का नाम बताइए जो कृषि को प्रभावित कर रहे हैं।

उत्तर: कृषि को प्रभावित करने वाले कारक हैं: जलवायु और स्थलाकृति।

(c) स्थानांतरी कृषि क्या है? इस कृषि की क्या हानियाँ हैं?

उत्तर: जिस प्रकार की कृषि में खेती की जमीन बार बार बदलती है उसे स्थानांतरी कृषि कहते हैं। इसके लिए पेड़ों को काटकर जला दिया जाता है ताकि जमीन का एक टुकड़ा साफ हो सके। उस जमीन पर एक दो वर्ष खेती करने के बाद उसे छोड़ दिया जाता है और नई जमीन की तलाश की जाती है। इस कृषि से पर्यावरण को नुकसान पहुँचता है।

(d) रोपण कृषि क्या है?

उत्तर: रोपण कृषि एक तरह की व्यावसायिक कृषि है। बागानों में चाय, कॉफी, गन्ना, काजू, रबड़, केला और कपास की खेती होती है। बागानों के उत्पाद की प्रॉसेसिंग बागान में या फिर नजदीकी फैक्ट्री में होता है। बागानों के लिए एक अच्छे ट्रांसपोर्ट नेटवर्क की जरूरत होती है।

(e) सरकार किसानों को कृषि के विकास में किस प्रकार मदद करती हैं?

उत्तर: सरकार कई तरह से किसानों को कृषि के विकास में मदद करती है। सरकार रियायती दर पर बीज और खाद उपलब्ध कराती है। सरकार उन्नत किस्म के बीजों के अनुसंधान पर निवेश करती है। सरकार सिंचाई सुविधाओं का विकास करती है।

प्रश्न 2: सही उत्तर को चिह्नित कीजिए

(i) उद्यान कृषि का अर्थ है

  1. गेहूँ उगाना
  2. आदिम कृषि
  3. फलों व सब्जियों को उगाना

उत्तर: (c) फलों व सब्जियों को उगाना

(ii) सुनहरा रेशा से अभिप्राय है

  1. चाय
  2. कपास
  3. पटसन

उत्तर: (c) पटसन

(iii) कॉफी का मुख्य उत्पादक है

  1. ब्राजील
  2. भारत
  3. रूस

उत्तर: (a) ब्राजील

प्रश्न 3: कारण बताइए

(a) भारत में कृषि एक प्राथमिक क्रिया है।

उत्तर: भारत के दो तिहाई लोग अपनी आजीविका के लिए कृषि पर आधारित हैं। यहाँ के अधिकतर किसान गहन निर्वाह कृषि में लगे हुए हैं। इसलिए हम कह सकते हैं कि भारत में कृषि एक प्राथमिक क्रिया है।

(b) विभिन्न फसलें विभिन्न प्रदेशों में उगाई जाती हैं।

उत्तर: किसी स्थान पर कौन सी फसल उग सकती है यह उस स्थान की स्थलाकृति और जलवायु पर निर्भर करता है। विभिन्न प्रदेशों की स्थलाकृति और जलवायु विभिन्न होती है। इसलिए विभिन्न फसलें विभिन्न प्रदेशों में उगाई जाती हैं।

प्रश्न 4: अंतर स्पष्ट कीजिए

(a) प्राथमिक क्रियाएँ और तृतीयक क्रियाएँ

उत्तर: प्राथमिक क्रिया में प्राकृतिक संसाधनों को निकाला जाता है और उनका सीधे सीधे या बहुत कम रूपांतरण के बाद इस्तेमाल होता है। तृतीयक क्रिया में प्राथमिक और द्वितीयक क्रियाओं को सहारा दिया जाता है।

(b) निर्वाह कृषि और गहन कृषि

उत्तर: निर्वाह कृषि का मुख्य उद्देश्य होता है किसान के परिवार का पेट पालना, जबकि गहन कृषि का मुख्य उद्देश्य फसल को बेचना होता है।