8 इतिहास

1857 का विद्रोह

NCERT अभ्यास

प्रश्न 1: झाँसी की रानी लक्ष्मीबाई की अंग्रेजों से ऐसी क्या मांग थी जिसे अंग्रेजों ने ठुकरा दिया?

उत्तर: झाँसी की रानी लक्ष्मीबाई के पति की मृत्यु हो गई थी। उनकी अपनी कोई संतान नहीं थी। इसलिए लक्ष्मीबाई की माँग थी कि उनके दत्तक पुत्र को राज्य का उत्तराधिकारी मान लिया जाए। अंग्रेजों ने इस माँग को ठुकरा दिया।

प्रश्न 2: ईसाई धर्म अपनाने वालों के हितों की रक्षा के लिए अंग्रेजों ने क्या किया?

उत्तर: ईसाई धर्म अपनाने वालों के हितों की रक्षा के लिए नया कानून बना। इस कानून के मुताबिक यदि कोई ईसाई धर्म अपना लेता तब भी उसे उसके पुरखों की जमीन और संपत्ति से वंचित नहीं होना पड़ता।

प्रश्न 3: सिपाहियों को नए कारतूसों पर क्यों ऐतराज था?

उत्तर: नए कारतूस के बारे में यह अफवाह उड़ी कि उसमें गाय और सूअर की चर्बी लगी थी। कारतूस को इस्तेमाल करने से पहले उसके सिरे को दाँतों से काटकर कोई परत हटानी होती थी। इसलिए सिपाहियों को नए कारतूसों से ऐतराज था।

प्रश्न 4: अंतिम मुगल बादशाह ने अपने आखिरी साल किस तरह बिताए?

उत्तर: अंतिम मुगल बादशाह को गिरफ्तार कर लिया गया। उनके सामने उनके बेटों को गोली मार दी गई। फिर उन्हें उनकी बेगम के साथ रंगून की जेल में बंद कर दिया गया। उसी जेल में बादशाह की मृत्यु हो गई।

प्रश्न 5: मई 1857 से पहले भारत में अपनी स्थिति को लेकर अंग्रेज शासकों के आत्मविश्वास के क्या कारण थे?

उत्तर: मई 1857 से पहले भारत में अपनी स्थिति को लेकर अंग्रेज शासकों के आत्मविश्वास के कई कारण थे। कम्पनी ने एक के बाद एक राजाओं के इलाकों पर कब्जा कर लिया था। हर राजा की सेना को भंग कर दिया गया था और उसे कम्पनी की सत्ता के अधीन रहने के लिए बाध्य कर दिया गया था। स्थानीय जमींदारों और सामंतों पर भी अंग्रेजों ने पूरा अंकुश लगा रखा था।

प्रश्न 6: बहादुर शाह जफर द्वारा विद्रोहियों को समर्थन दे देने से जनता और राज परिवारों पर क्या असर पड़ा?

उत्तर: बहादुर शाह जफर द्वारा विद्रोहियों को समर्थन दे देने से लोगों में उम्मीद की एक किरण जाग उठी थी। लोगों को लगने लगा था कि अंग्रेजी राज बस खत्म ही होने वाला है। राज परिवारों को लगता था कि यदि दोबारा मुगल शासन बहाल हो गय तो फिर वे बेरोकटोक अपना राज चला सकेंगे।

प्रश्न 7: अवध के बागी भूस्वामियों से समर्पण करवाने के लिए अंग्रेजों ने क्या किया?

उत्तर: जो भी जमींदार या भूस्वामी अंग्रेजों के सामने समर्पण करने को तैयार था उसे उसकी और उसके जमीन और सम्पत्ति की सुरक्षा का भरोसा दिया गया। यह भी भरोसा दिया गया कि आगे से अंग्रेजी सरकार उनके कामों में दखल नहीं देगी।

प्रश्न 8: 1857 की बगावत के फलस्वरूप अंग्रेजों ने अपनी नीतियाँ किस तरह बदलीं?

उत्तर: 1857 की बगावत के बाद अंग्रेजों ने अपनी नीतियों में कई बदलाव किए, जिनमें से कुछ नीचे दिए गए हैं।