8 नागरिक शास्त्र

आपराधिक न्याय प्रणाली

NCERT अभ्यास

पीसलैंड नामक शहर में फिएस्ता फुटबॉल टीम के समर्थकों को पता चलता है कि पास के एक शहर में जो वहाँ से लगभग 40 कि मी है, जुबली फुटबॉल टीम के समर्थकों ने खेल के मैदान को खोद दिया है। यहीं अगले दिन दोनों टीमों के बीच अंतिम मुकाबला होने वाला है। फिएस्ता के समर्थकों का एक झुंड घातक हथियारों से लैस होकर अपने शहर के जुबली समर्थकों पर धावा बोल देता है। इस हमले में दस लोग मारे जाते हैं, पाँच औरतें बुरी तरह जख्मी होती हैं, बहुत सारे घर नष्ट हो जाते हैं और पचास से ज्यादा लोग घायल होते हैं।

कल्पना कीजिए कि आप और आपके सहपाठी आपराधिक न्याय व्यवस्था के अंग है। अब अपनी कक्षा को इन चार समूहों में बाँट दीजिए: पुलिस अधिकारी, सरकारी वकील, बचाव पक्ष का वकील और न्यायाधीश।

नीचे दी गई तालिका के दाएँ कॉलम में कुछ जिम्मेदारियाँ दी गई हैं। इन जिम्मेदारियों को बाईं ओर दिए गए अधिकारियों की भूमिका के साथ मिलाएँ। प्रत्येक टोली को अपने लिए उन कामों का चुनाव करने दीजिए जो फिएस्ता समर्थकों की हिंसा से पीड़ित लोगों को न्याय दिलाने के लिए आवश्यक हैं। ये काम किस क्रम में किए जाएँगे?

भूमिकाएँकार्य
पुलिसगवाहों को सुनना
सरकारी वकीलगवाहों के बयान दर्ज करना
बचाव पक्ष का वकीलगवाहों से बहस करना
न्यायाधीशजले हुए घरों की तस्वीरें लेना
सबूत दर्ज करना
फिएस्ता समर्थकों को गिरफ्तार करना
फैसला लिखना
पीड़ितों का पक्ष प्रस्तुत करना
यह तय करना की आरोपी कितने साल जेल में रहेंगे
अदालत में गवाहों की जाँच करना
फैसला सुनाना
हमले की शिकार महिलाओं की डॉक्टरी जाँच कराना
निष्पक्ष सुनवाई करना
आरोपी व्यक्तियों से मिलना

उत्तर:

भूमिकाएँकार्य
पुलिसजले हुए घरों की तस्वीरें लेना
सबूत दर्ज करना
गवाहों के बयान दर्ज करना
फिएस्ता समर्थकों को गिरफ्तार
हमले की शिकार महिलाओं की डॉक्टरी जाँच कराना
सरकारी वकीलपीड़ितों का पक्ष प्रस्तुत करना
गवाहों को सुनना
गवाहों से बहस करना
बचाव पक्ष का वकीलआरोपी व्यक्तियों से मिलना
गवाहों को सुनना
गवाहों से बहस करना
न्यायाधीशनिष्पक्ष सुनवाई करना
अदालत में गवाहों की जाँच करना
यह तय करना की आरोपी कितने साल जेल में रहेंगे
फैसला लिखना
फैसला सुनाना

अब यही स्थिति लें और किसी ऐसे विद्यार्थी से उपरोक्त सारे काम करने के लिए कहें जो फिएस्ता क्लब का समर्थक है। यदि आपराधिक न्याय व्यवस्था के सारे कामों को केवल एक ही व्यक्ति करने लगे तो क्या आपको लगता है कि पीड़ितों को न्याय मिल पाएगा? क्यों नहीं?

उत्तर: यदि आपराधिक न्याय प्रणाली के सारे काम एक आदमी को करने पड़ेंगे तो किसी को भी न्याय नहीं मिल पाएगा। एक व्यक्ति का झुकाव किसी एक ही पक्ष की तरफ हो सकता है। इससे उसके न्याय की भावना प्रभावित हो सकती है। ऐसी स्थिति में निष्पक्ष सुनवाई की उम्मीद बेकार है।

आप ऐसा क्यों मानते हैं कि आपराधिक न्याय व्यवस्था में विभिन्न लोगों को अपनी अलग-अलग भूमिका निभानी चाहिए? दो कारण बताएँ।

उत्तर: आपराधिक न्याय प्रणाली के विभिन्न अंगों कि अलग-अलग भूमिका होती है। किसी भी काम को करने के किसी खास तरह की कुशलता और अनुभव की जरूरत होती है। पुलिस के काम और वकी के काम एक दूसरे से बिलकुल अलग होते हैं। इसलिए अलग-अलग कामों के लिए अलग-अलग लोग रखे जाते हैं।