8 नागरिक शास्त्र

हाशियाकरण की समझ

NCERT अभ्यास

प्रश्न 1: हाशियाकरण शब्द से आप क्या समझते हैं? अपने शब्दों में दो तीन वाक्य लिखिए।

उत्तर: समाज में जो लोग मुख्य धारा से अलग-थलग रहते हैं उन्हें हाशिये पर समझा जाता है यानि उनका हाशियाकरण हो जाता है। ऐसे लोग समाज के बहुसंख्यक लोगों के विपरीत अलग तरह की भाषा बोलते हैं, उनके रिवाज अलग होते हैं और उनके धर्म भी अलग होते हैं। समाज के हाशिये पर रहने वाले लोग अक्सर गरीबी की वजह से नीची नजर से देखे जाते हैं और उन्हें इंसानों की तरह नहीं देखा जाता है।

प्रश्न 2: आदिवासी लगातार हाशिये पर क्यों खिसकते जा रहे हैं? दो कारण बताइए।

उत्तर: आदिवासियों के हाशियाकरण के दो कारण नीचे दिए गए हैं:

प्रश्न 3: आप अल्पसंख्यक समुदायों की सुरक्षा के लिए संवैधानिक सुरक्षाओं को क्यों महत्वपूर्ण मानते हैं? इसका एक कारण बताइए।

उत्तर: बहुसंख्यक समुदाय के पास धन, संपत्ति, शिक्षा और राजनीतिक प्रभुता होती है। इसका इस्तेमाल करके बहुसंख्यक समुदाय अक्सर अल्पसंख्यकों को हाशिये पर धकेलने की कोशिश करता है। इससे अल्पसंख्यकों के लिए पिछड़ेपन, अशिक्षा और गरीबी का एक अंतहीन चक्र शुरु हो जाता है। इसलिए अल्पसंख्यक समुदायों की सुरक्षा के लिए संवैधानिक सुरक्षा बहुत महत्वपूर्ण है।

प्रश्न 4: अल्पसंख्य और हाशियाकरण वाले हिस्से को दोबारा पढ़िए। अल्पसंख्यक शब्द से आप क्या समझते हैं?

उत्तर: जो समुदाय अन्य समुदाय की तुलना में कम संख्या में होता है उसे अल्पसंख्यक कहा जाता है। लेकिन इस नामकरण का सही अर्थ नम्बर की सीमा से कहीं ज्यादा होता है। अल्पसंख्यकों को सत्ता में हिस्सेदारी, संसाधनों तक पहुँच और सामाजिक तथा सांस्कृतिक अधिकारों की कमी का सामना करना पड़ता है।

प्रश्न 5: आप एक बहस में हिस्सा ले रहे हैं जहाँ आपको इस बयान के समर्थन में तर्क देने हैं कि "मुसलमान एक हाशियाई समुदाय है"। इस अध्याय में दी गई जानकारियों के आधार पर दो तर्क पेश कीजिए।

उत्तर: मुसलमान एक हाशियाई समुदाय है, इसके पक्ष में दो तर्क नीचे दिए गए हैं:

प्रश्न 6: कल्पना कीजिए कि आप टेलीविजन पर 26 जनवरी की परेड देख रहे हैं। आपकी एक दोस्त आपके नजदीक बैठी है। वह अचानक कहती है, "इन आदिवासियों को तो देखो, कितने रंग-बिरंगे हैं। लगता है सदा नाचते ही रहते हैं।" उसकी बात सुनकर आप भारत में आदिवासियों के जीवन से संबंधित क्या बातें उसको बताएँगे? उनमें से तीन बातें लिखें।

उत्तर: यह बात बिलकुल गलत है कि आदिवासी हमेशा नाचते रहते हैं। आदिवासी भी हमारी तरह एक सामान्य जीवन जीते हैं। आदिवासी खेती करते हैं और जंगलों से कई संसाधनों का इस्तेमाल करते हैं। आज कई आदिवासी शहरों में नौकरी करते हैं।

प्रश्न 7: चित्रकथा-पट्ट में आपने देखा कि हिलेन होप आदिवासियों की कहानी पर एक फिल्म बनाना चाहती है। क्या आप आदिवासियों के बारे में एक कहानी बनाकर उसकी मदद कर सकते हैं?

उत्तर: मेरी कहानी का मुख्य पात्र है एक आदिवासी युवक। उसने अपने गाँव के सरकारी स्कूल से शिक्षा प्राप्त की है। उसके बाद सरकार की आरक्षण नीति के कारण वह एक नामी इंजीनियरिंग कॉलेज से बीटेक की पढ़ाई करता है। उसके बाद वह सिविल सर्विसेज की परिक्षा पास करता है और आइएएस बन जाता है।

प्रश्न 8: क्या आप इस बात से सहमत हैं कि आर्थिक हाशियाकरण और सामाजिक हाशियाकरण आपस में जुड़े हुए हैं? क्यों?

उत्तर: यह बात सही है कि आर्थिक हाशियाकरण और सामाजिक हाशियाकरण आपस में जुड़े हुए हैं। एक बार कोई समुदाय गरीबी के कुचक्र में फंस जाता है तो वह विकास के मामले में बहुत पीछे चला जाता है। गरीबों के बच्चे कुपोषण के शिकार हो जाते हैं, जिससे उनका शारीरिक और मानसिक विकास कम हो जाता है। गरीबी के कारण बच्चे स्कूल नहीं जा पाते हैं और फिर बड़े होकर उन्हें भी मजदूरी करने को विवश होना पड़ता है। इस अंतहीन चक्र के कारण पूरा का पूरा समुदाय सामाजिक हाशियाकरण का भी शिकार हो जाता है।