8 नागरिक शास्त्र

हाशियाकरण से निपटना

NCERT अभ्यास

प्रश्न 1: दो ऐसे मौलिक अधिकार बताइए जिनका दलित समुदाय प्रतिष्ठापूर्ण और समतापरक व्यवहार पर जोर देने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। इस सवाल का जवाब देने के लिए पृष्ठ 14 पर दिए गए मौलिक अधिकारों को दोबारा पढ़िए।

उत्तर: ऐसे दो अधिकार नीचे दिए गये हैं:

प्रश्न 2: रत्नम की कहानी और 1989 के अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के प्रावधानों को दोबारा पढ़िए। अब एक कारण बताइए कि रत्नम ने इसी कानून के तहत शिकायत क्यों दर्ज कराई।

उत्तर: रत्नम एक पढ़ा लिखा युवक है। उसकी शिक्षा के कारण यह संभव हो पाया है कि रोजगार के लिए उसे अपने गांव के ऊँची जाति के लोगों पर आश्रित नहीं होना पड़ेगा। शिक्षित होने के कारण उसे अपने अधिकारों के बारे में भी पता है। इसलिए उसने इस कानून के तहत शिकायत दर्ज कराई।

प्रश्न 3: सी के जानू और अन्य आदिवासी कार्यकर्ताओं को ऐसा क्यों लगता है कि आदिवासी भी अपने परंपरागत संसाधनों के छीने जाने के खिलाफ 1989 के इस कानून का इस्तेमाल कर सकते हैं? इस कानून के प्रावधानों में ऐसा क्या खास है जो उनकी मान्यता को पुष्ट करता है?

उत्तर: इस अधिनियम में यह कहा गया है कि यदि कोई व्यक्ति किसी दलित की जमीन को हड़प लेता है या उसपर खेती करता है तो उसे सजा मिलेगी। इसलिए सी के जानू और अन्य आदिवासी कार्यकर्ताओं को ऐसा लगता है कि आदिवासी भी अपने परंपरागत संसाधनों के छीने जाने के खिलाफ 1989 के इस कानून का इस्तेमाल कर सकते हैं।

प्रश्न 4: इस इकाई में दी गई कविताएँ और गीत इस बात का उदाहरण हैं कि विभिन्न व्यक्ति और समुदाय अपनी सोच, अपने गुस्से और अपने दुखों को किस किस तरह से अभिव्यक्त करते हैं। अपनी कक्षा में ये दो कार्य कीजिए:

(a) एक ऐसी कविता खोजिए जिसमें किसी सामाजिक मुद्दे की चर्चा की गई है। उसे अपने सहपाठियों के सामने पेश कीजिए। दो या अधिक कविताएँ लेकर छोटे-छोटे समूहों में बँट जाइए और उन कविताओं पर चर्चा कीजिए। देखें कि कवि ने क्या कहने का प्रयास किया है।

उत्तर: स्वयं कीजिए

(b) अपने इलाके में किसी एक हाशियाई समुदाय का पता लगाइए। मान लीजिए कि आप उस समुदाय के सदस्य हैं। अब इस समुदाय के सदस्य की हैसियत से अपनी भावनाओं को व्यक्त करने के लिए कोई कविता या गीत लिखिए या पोस्टर आदि बनाइए।

उत्तर: स्वयं कीजिए

मुख्य शब्द

दलित: अनूसूचित जाति के लोगों को दलित कहा जाता है। इस शब्द का मतलब होता है दबा कुचला हुआ।

आदिवासी: इस शब्द का अर्थ है मूल निवासी। जो लोग आज भी जंगलों या उसके आसपास रहते हैं और मूल रूप से वन संसाधन पर निर्भर करते हैं, उन्हें आदिवासी कहते हैं।

सामाजिक बहिष्कार: किसी व्यक्ति या समूह को समाज से बाहर निकाल देना या प्रतिबंधित कर देना। आज भी कुछ गाँवों में कुछ जाति समूहों का बहिष्कार कर दिया जाता है और इसका उद्देश्य अक्सर उन्हें प्रताड़ित करना होता है।