10 विज्ञान

नियंत्रण और समंवय

NCERT अभ्यास प्रश्न

प्रश्न 1 इनमें से प्लांट हॉर्मोन कौन है?

  1. इंसुलिन
  2. थायरॉक्सिन
  3. एस्ट्रोजन
  4. साइटोकाइनिन

उत्तर: (d) साइटोकाइनिन

प्रश्न 2 दो न्यूरॉन के बीच के गैप को क्या कहते हैं?

  1. डेंड्राइट
  2. साइनैप्स
  3. ऐक्जॉन
  4. इम्पल्स

उत्तर: (b) साइनैप्स

प्रश्न 3 इनमें से ब्रेन का काम क्या है?

  1. सोचना
  2. हार्ट बीट का नियंत्रण
  3. शरीर का बैलेंस बनाए रखना
  4. इनमे से सभी

उत्तर: (d) इनमे से सभी

प्रश्न 4 हमारे शरीर में रिसेप्टर का क्या काम है? ऐसी स्थिति के बारे में कल्पना करें जब रिसेप्टर ठीक से काम नहीं करता हो। इससे क्या समस्या खड़ी हो सकती है?

उत्तर: रिसेप्टर का काम है बाहरी स्टिमुलस से सिग्नल पकड़ना और उन्हें ब्रेन तक भेजना। उस सिग्नल के आधार पर ब्रेन किसी अंग को मैसेज भेजता है ताकि उचित ऐक्शन लिया जाये। जब रिसेप्टर ठीक से काम नहीं करेंगे तो इससे बड़ी समस्या उत्पन्न हो सकती है। इसे समझने के लिये मान लीजिए कि आपको जुकाम है और आपके ऑल्फेक्टरी रिसेप्टर ठीक से काम नहीं कर रहे हैं। ऐसी स्थिति में आपको खाने में कोई स्वाद नहीं मिलेगा क्यों स्वाद का सही पता तभी चलता है जब गस्टेटरी रिसेप्टर और ऑल्फेक्टरी रिसेप्टर दोनों के सिग्नल ब्रेन तक पहुँचते हैं। खाने की खुशबू के बिना खाने में कोई स्वाद ही नहीं पता चलता है।

प्रश्न 5 एक न्यूरॉन का चित्र बनाएँ और उसके कार्य को समझाएँ।

structure of neuron

उत्तर: डेंड्राइट आने वाले इलेक्ट्रिकल इंपल्स को पकड़ते हैं। फिर ये इंपल्स साइटॉन और एक्झॉन से होते हुए एक्झॉन के आखिर में लगे नर्व एंडिंग तक पहुँचते हैं। जब इलेक्ट्रिकल इंपल्स दुम के आखिर तक पहुँचता है तो दुम से न्यूरोट्रांसमिटर निकलने लगते हैं। न्यूरोट्रांसमिटर एक खास तरह के केमिकल होते हैं जो नर्व इंपल्स को अगले न्यूरॉन तक या टार्गेट ऑर्गन तक ले जाते हैं। दो न्यूरॉन के बीच के गैप को साइनैप्स कहते हैं। न्यूरोट्रांसमिटर इस साइनैप्स से गुजरते हैं और अगले न्यूरॉन के डेंड्राइट द्वारा पकड़ लिये जाते हैं। इस तरह से नर्व इंपल्स एक न्यूरॉन से अगले न्यूरॉन; और फिर उसके अगले न्यूरॉन तक जाते रहते हैं।

प्रश्न 6 प्लांट में फोटोट्रॉपिज्म कैसे होता है?

उत्तर: जब किसी तने को प्रकाश की दिशा का पता चलता है, तो ऑक्जिन उस भाग में चला जाता है जो लाइट से दूर हो। इससे छाया में रहने वाले भाग में तेजी से सेल डिविजन होता है। इसका नतीजा यह होता है कि तना प्रकाश की ओर झुक जाता है और प्रकाश की दिशा में बढ़ने लगता है।

प्रश्न 7 स्पाइनल कॉर्ड में इंजुरी होने से किस प्रकार के सिग्नल में बाधा पड़ेगी?

उत्तर: स्पाइनल कॉर्ड उन अंगों से सिग्नल का आदान प्रदान करता है जो गर्दन के नीचे होते हैं। स्पाइनल कॉर्ड के अलग-अलग भागों से निकलने वाले पेरिफेरल नर्व अलग-अलग अंगों तक जाते हैं। इसलिये किसी अंग के काम करने में आने वाली बाधा इस बात पर निर्भर करती है कि स्पाइनल कॉर्ड के किस भाग में इंजुरी हुई है। उदाहरण के लिये; अगर स्पाइनल कॉर्ड के निचले भाग में इंजुरी है तो इससे पैरों के मूवमेंट में समस्या हो सकती है।

प्रश्न 8 प्लांट में केमिकल को-ऑर्डिनेशन कैसे होता है?

उत्तर: प्लांट में केमिकल को-ऑर्डिनेशन प्लांट हॉर्मोन द्वारा होता है। कुछ हॉर्मोन किसी खास भाग में ग्रोथ करवाते हैं; जैसे ऑक्जिन और साइटोकाइनिन। कुछ हॉर्मोन का काम है ग्रोथ को रोकना; जैसे जिबरेलिन और ऐबसिसिक एसिड।

प्रश्न 9 किसी जीव में कंट्रोल और को-ऑर्डिनेशन के सिस्टम की क्या जरूरत है?

उत्तर: कोई भी जीव सही ढंग से काम करे इसके लिये सजीव में होने वाले विभिन्न मूवमेंट को सही तरीके से कंट्रोल करना और को-ऑर्डिनेट करना जरूरी होता है। इसे समझने के लिये चलने जैसी क्रिया को लेते हैं जो हमारे लिये एक साधारण काम जैसा लगता है। आपको यह जानकर ताज्जुब होगा कि चलने के लिये भी शरीर के कई अंगों में उचित को-ऑर्डिनेशन जरूरी होता है। अगर ऐसा नहीं होगा तो हम ठीक से चल नहीं पाएँगे और गिर जाएँगे।

प्रश्न 10 अनैच्छिक क्रिया और रिफ्लेक्स ऐक्शन में क्या अंतर है?

उत्तर:

अनैच्छिक क्रियारिफ्लेक्स ऐक्शन
ब्रेन से कंट्रोल होती है।स्पाइनल कॉर्ड के लेवेल से कंट्रोल होता है।
अनैच्छिक अंगों में होती है।ऐच्छिक अंगों में होती है।
लगातार होती रहती है।किसी अचानक स्टिमुलस के कारण ही होता है।
यह एक रूटीन प्रक्रिया है।यह एक सेफ्टी मेजर है।

प्रश्न 11 जंतुओं में नर्वस कंट्रोल और हॉर्मोनल कंट्रोल की तुलना कीजिए।

उत्तर:

नर्वस कंट्रोलहॉर्मोनल कंट्रोल
यह तेज होता है।यह धीमा होता है।
नर्वस सिस्टम द्वारा किया जाता है।हॉर्मोन द्वारा किया जाता है।
कुछ टिशू तक ही सीमित होता है।हर टिशू तक पहुँचता है।
इलेक्ट्रिकल इम्पल्स की भूमिका होती है।केमिकल की भूमिका होती है।

प्रश्न 12 हमारे पैरों में होने वाले मूवमेंट और किसी सेंसिटिव प्लांट में होने वाले मूवमेंट में क्या अंतर है?

उत्तर: किसी सेंसिटिव प्लांट में होने वाला मूवमेंट कोशिकाओं के टर्गर प्रेशर में बदलाव के कारण होता है। लेकिन हमारे पैरों में होने वाला मूवमेंट पैरों की पेशियों के सिकुड़ने और फैलने की वजह से होता है। सेंसिटिव प्लांट में होने वाला मूवमेंट केमिकल कंट्रोल के कारण होता है। लेकिन हमारे पैरों में होने वाला मूवमेंट नर्वस कंट्रोल के कारण होता है।