6 गणित

पूर्ण संख्याएँ

NCERT Solutions

प्रश्नावली 2.1

प्रश्न 1: 10,999 के बाद अगली तीन प्राकृत संख्याएँ लिखिए।

उत्तर: 10,999 + 1 = 11,000
11,000 + 1 = 11,001
11,001 + 1 = 11,002

प्रश्न 2: 10,001 के पहले आनेवाली तीन पूर्ण संख्याएँ लिखिए।

उत्तर: 10,001 - 1 = 10,000
10,000 - 1 = 9,999
9,999 - 1 = 9,998

प्रश्न 3: सबसे छोटी पूर्ण संख्या कौन सी है?

उत्तर: सबसे छोटी पूर्ण संख्या ‘0’ है।

प्रश्न 4: 32 और 53 के बीच में कितनी पूर्ण संख्याएँ हैं?

उत्तर: 20

प्रश्न 5: निम्न के परवर्ती लिखिए:

(a) 2440701

उत्तर: 2440701 का परवर्ती है: 2440701 + 1 = 2440702

(b) 100199

उत्तर: 100199 का परवर्ती है: 100199 + 1 =100200

(c) 1099999

उत्तर: 1099999 का परवर्ती है: 1099999 + 1 = 1100000

(d) 2345670

उत्तर: 2345670 का परवर्ती है: 2345670 + 1 = 2345671

प्रश्न 6: निम्न के पूर्ववर्ती लिखिए:

(a) 94

उत्तर: 94 का पूर्ववर्ती है: 94 - 1 = 93

(b) 10000

उत्तर: 10000 का पूर्ववर्ती है: 10000 - 1 = 9999

(c) 208090

उत्तर: 208090 का पूर्ववर्ती है: 208090 - 1 = 208089

(d) 7654321

उत्तर: 7654321 का पूर्ववर्ती है: 7654321 - 1 = 7654320

प्रश्न 7: संख्याओं के निम्नलिखित युग्मों में से प्रत्येक के लिए, संख्या रेखा पर कौन सी पूर्ण संख्या अन्य संख्या के बाईं ओर स्थित है। इनके बीच में उपयुक्त चिन्ह(>,<) का प्रयोग करते हुए इन्हें लिखिए:

(a) 530, 503

उत्तर: संख्या 503 संख्या रेखा पर 530 के बाईं ओर स्थित है; (530 > 503)

(b) 370, 307

उत्तर: संख्या 307 संख्या रेखा पर 370 के बाईं ओर स्थित है; (370 > 307)

(c) 98765, 56789

उत्तर: संख्या 56789 संख्या रेखा पर 98765 के बाईं ओर स्थित है; (98765 > 56789)

(d) 9830415, 10023001

उत्तर: संख्या 9830415 संख्या रेखा पर 10023001 के बाईं ओर स्थित है: (10023001 > 9831415)

प्रश्न 8: निम्नलिखित कथनों में से कौन-से कथन सत्य हैं और कौन से कथन असत्य हैं:

  1. शून्य सबसे छोटी प्राकृत संख्या है।
  2. 400, संख्या 399 का पूर्ववर्ती है
  3. शून्य सबसे छोटी पूर्ण संख्या है।
  4. 600, संख्या 599 का परवर्ती है।
  5. सभी प्राकृत संख्याएँ पूर्ण संख्याएँ हैं।
  6. सभी पूर्ण संख्याएँ प्राकृत संख्याएँ हैं।
  7. दो अंकों की पूर्ण संख्या का पूर्ववर्ती एक अंक की संख्या कभी नहीं हो सकती है।
  8. 1 सबसे छोटी पूर्ण संख्या है।
  9. प्राकृत संख्या 1 का कोई पूर्ववर्ती नहीं होता।
  10. पूर्ण संख्या 1 का कोई पूर्ववर्ती नहीं होता।
  11. पूर्ण संख्या 13, संख्याओं 11 और 12 के बीच में स्थित है।
  12. पूर्ण संख्या 0 का कोई पूर्ववर्ती नहीं होता।
  13. दो अंकों की संख्याओं का परवर्ती सदैव दो अंकों की एक संख्या होती है।

उत्तर:

(a) गलत (b) गलत (c) सही (d) सही (e) सही (f) गलत, (g) गलत (h) गलत (i) सही (j) गलत (k) गलत (l) सही, (m) गलत