6 गणित

पूर्णांक

प्रश्नावली 6.1

प्रश्न 1: निम्नलिखित के विपरीत (opposite) लिखिए:

  1. भार में वृद्धि
  2. 30 किमी उत्तर दिशा
  3. 80 मी पूर्व
  4. ₨ 700 की हानि
  5. समुद्र तल से 100 मी ऊपर

उत्तर: (a) भार में कमी (b) 30 किमी दक्षिण दिशा (c) 80 मी पश्चिम (d) ₨ 700 का लाभ (e) समुद्र तल से 100 मी नीचे

प्रश्न 2: निम्नलिखित में प्रयुक्त हुई संख्याओं को उचित चिन्ह लगाकर पूर्णांकों के रूप में लिखिए:

  1. एक हवाई जहाज भूमि से दो हजार मीटर की ऊँचाई पर उड़ रहा है।
  2. एक पनडुब्बी समुद्र तल से 800 मीटर की गहराई पर चल रही है।
  3. खाते में ₨ 200 जमा कराना।
  4. खाते में से ₨ 700 निकालना।

उत्तर: (a) +2000 मी (b) -800 मी (c) +200 रु(d) -700 रु

प्रश्न 3: निम्न संख्याओं को संख्या रेखा पर निरूपित कीजिए:
(a) + 5 (b) – 10 (c) + 8 (d) – 1 (e) -6

उत्तर:

class 6 poornank question figure number line

प्रश्न 4: संलग्न आकृति में एक उर्ध्वाधर संख्या रेखा को दिखाया गया है, जो पूर्णांकों को निरूपित करती है। इस रेखा को देखिए और निम्नलिखित बिंदुओं के स्थान ज्ञात कीजिए।

class 6 poornank question figure number line
  1. यदि बिंदु D पूर्णांक + 8 है, - 8 वाला बिंदु कौन सा है?
  2. क्या G एक ऋणात्मक पूर्णांक है या घनात्मक?
  3. बिंदु B और E के संगत पूर्णांक लिखिए।
  4. इस संख्या रेखा पर अंकित बिंदुओं में से किसका मान सबसे कम है?
  5. सभी बिंदुओं को उनके मानों के घटते हुए क्रम में लिखिए।

उत्तर: (a) G और F के बीच (b) ऋणात्मक पूर्णांक (c) 4 और 11 (d) E (e) DCBAHGFE

प्रश्न 5: वर्ष के विशेष दिन के लिए भारत के पाँच स्थानों पर रहे तापमान की सूची नीचे दी गई है:

स्थानतापमान
सियाचिन0˚C से 10˚C नीचे ----
शिमला0˚C से 2˚C नीचे ------
अहमदाबाद0˚C से 30˚C उपर -----
दिल्ली0˚C से 20˚C उपर -----
श्रीनगर0˚C से 5˚C नीचे -----

(a) इन स्थानों के तापमानों को पूर्णांकों के रूप में रिक्त स्तम्भ में लिखिए।

उत्तर:

स्थानतापमान
सियाचिन-10˚C
शिमला-2˚C
अहमदाबाद30˚C
दिल्ली20˚C
श्रीनगर-5˚C

(b) निम्नलिखित संख्या रेखा डिग्री सेल्सियस (Degree Celsius) में तापमानों को निरूपित करती है:

class 6 poornank question figure number line

उपरोक्त स्थानों के नाम संख्या रेखा पर उनके तापमानों के संगत अंकित कीजिए।

उत्तर:

class 6 poornank question figure number line

(c) कौन सा स्थान सबसे ठंडा है?

उत्तर: सियाचिन

(d) उन स्थानों के नाम लिखिए जिनका तापमान 10˚C से ऊपर है।

उत्तर: अहमदाबाद, दिल्ली

प्रश्न 6: निम्नलिखित युग्मों से, कौन-सी संख्या, संख्या रेखा पर दूसरी संख्या के दाईं ओर स्थित है?
(a) 2, 9 (b) -3, -8 (c) 0, -1 (d) -11, 10 (e) -6, 6 (f) 1, -100

उत्तर: (a) 9 (b) -3 (c) 0 (d) 10 (e) 6 (f) 1

प्रश्न 7: नीचे दिए हुए युग्मों के पूर्णांकों के बीच के सभी पूर्णांक लिखिए (बढ़ते हुए क्रम में लिखिए)):
(a) 0 और -7 (b) -4 और 4 (c) -8 और -15 (d) -30 और -23

उत्तर: (a) -6, -5, -4, -3, -2, -1 (b) -3, -2, -1, 0, 1, 2, 3 (c) -14, -13, -12, -11, -10, -9 (d) -29, -28, -27, -26, -25, -24

प्रश्न 8: (a) -20 से बड़े चार ऋणात्मक पूर्णांक लिखिए।
(b) -10 से छोटे चार पूर्णांक लिखिए।

उत्तर: (a) -19, -18, -17, -16 (b) -11, -12, -13, -14

प्रश्न 9: निम्नलिखित कथनों के लिए सत्य अथवा असत्य लिखिए। यदि कथन असत्य है तो सत्य बनाइए।

  1. संख्या रेखा पर -8, -10 के दाईं ओर स्थित है।
  2. संख्या रेखा पर -100, -50 के दाईं ओर स्थित है।
  3. सबसे छोटा ऋणात्मक पूर्णांक -1 है।
  4. -26 पूर्णांक -25 से बड़ा है।

उत्तर: (a) सत्य (b) असत्य: संख्या रेखा पर -100 -50 की बाईं ओर स्थित है। (c) असत्य: सबसे छोटा ऋणात्मक पूर्णांक असंख्य है। (d) असत्य: -26 पूर्णांक -25 से छोटा है।

प्रश्न 10: एक संख्या रेखा खींचिए और निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए:

  1. यदि हम - 2 के दाईं ओर 4 कदम चलें, तो हम किस संख्या पर पहुँच जाएँगे?
  2. यदि हम 1 के बाईं ओर 5 कदम चलें, तो हम किस संख्या पर पहुँच जाएँगे?
  3. यदि हम संख्या रेखा पर - 8 पर हैं तो – 13 पर पहुँचने के लिए हमें किस दिशा में चलना चाहिए?
  4. यदि हम संख्या रेखा पर - 6 पर हैं तो – 1 पर पहुँचने के लिए हमें किस दिशा में चलना चाहिए?

उत्तर: (a) +2 पर (b) -4 पर (c) बाईं ओर (d) दाईं ओर