6 विज्ञान

भोजन के घटक

NCERT Solutions

प्रश्न 1: हमारे भोजन के मुख्य पोषक तत्वों के नाम लिखे।

उत्तर: कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन वसा, विटामिन और खनिज-लवण हमारे भोजन के मुख्य पोषक तत्व हैं।

प्रश्न 2: निम्नलिखित के नाम लिखिए।

(क) पोषक जो मुख्य रूप से हमारे शरीर को उर्जा देते हैं।

उत्तर: कार्बोहाइड्रेट और वसा

(ख) पोषक जो हमारे शरीर की वृद्धि और अनुरक्षण के लिए आवश्यक हैं।

उत्तर: प्रोटीन

(ग) वह विटामिन जो हमारी अच्छी दृष्टि के लिए आवश्यक है।

उत्तर: विटामिन A

(घ) वह खनिज जो अस्थियों के लिए आवश्यक है।

उत्तर: कैल्सियम

प्रश्न: दो ऐसे खाद्य पदार्थों के नाम लिखिए जिनमें निम्न पोषक प्रचुर मात्रा में उपलब्ध होते हैं:

(क) वसा

उत्तर: मूंगफली और मांस

(ख) मंड

उत्तर: आलू और चावल

(ग) आहारी रेशे

उत्तर: फल और सब्जी

(घ) प्रोटीन

उत्तर: मांस और दाल

प्रश्न: इनमें सही या गलत कथन को बताएँ।

(क) केवल चावल खाने से हम अपने शरीर की पोषण आवश्यकताओं की पूर्ति कर सकते हैं।
(ख) संतुलित आहार खाकर अभावजन्य रोगों की रोकथाम की जा सकती है।
(ग) शरीर के लिए संतुलित आहार में नाना प्रकार के खाद्य पदार्थ होने चाहिए।
(घ) शरीर को सभी पोषक तत्व उपलब्ध कराने के लिए केवल मांस पर्याप्त है।

उत्तर: (क) गलत (ख) सही (ग) सही (घ) गलत

रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए।

  1. -------- विटामिन D की कमी से होता है।
  2. ---------- की कमी से बेरी-बेरी नामक रोग होता है।
  3. विटामिन C के अभाव से -------- नामक रोग होता है।
  4. हमारे भोजन में -------- के अभाव से रतौंधी होता है।

उत्तर: (a) रिकेट्स (b) विटामिन B1 (c) स्कर्वी (d) विटामिन A

Extra Questions Answers

प्रश्न 1: हमारे भोजन में पाए जाने वाले कार्बोहाइड्रेट मुख्य रूप से किस रूप में होते हैं?

उत्तर: हमारे भोजन में पाए जाने वाले कार्बोहाइड्रेट मुख्य रूप से मंड और शर्करा के रूप में होते हैं।

प्रश्न 2: मंड के परीक्षण के लिए किस रसायनिक विलयन का इस्तेमाल होता है?

उत्तर: मंड के परीक्षण के लिए तनु आयोडीन नामक रसायनिक विलयन का इस्तेमाल होता है।

प्रश्न 3: किसी खाद्य पदार्थ में मंड उपस्थित होगा तो परीक्षण के बाद वह किस रंग में परिवर्तित हो जाएगा?

उत्तर: किसी खाद्य पदार्थ में मंड उपस्थित होगा तो परीक्षण के बाद वह नीला या काले रंग में परिवर्तित हो जाएगा।

प्रश्न 4: प्रोटीन के परीक्षण के लिए किस विलयन का इस्तेमाल किया जाता है?

उत्तर: प्रोटीन के परीक्षण के लिए कॉपर सल्फेट और कास्टिक सोडा के विलयन का इस्तेमाल किया जाता है।

प्रश्न 5: प्रोटीनयुक्त पदार्थ परीक्षण के बाद किस रंग में परिवर्तित हो जाता है?

उत्तर: प्रोटीनयुक्त पदार्थ परीक्षण के बाद बैंगनी रंग में परिवर्तित हो जाता है।

प्रश्न 6: उर्जा देने वाला भोजन किसे कहते हैं?

उत्तर: कार्बोहाइड्रेट्युक्त भोजन को उर्जा देने वाला भोजन किसे कहते हैं।

प्रश्न 7: हमारे शरीर में विटामिन C का क्या काम होता है?

उत्तर: विटामिन C बहुत से रोगों से लड़ने में हमारी मदद करता है।

प्रश्न 8: हमारे शरीर को पोषक तत्वों के अलावा कुछ खनिज-लवणों की आवश्यकता होती है, उनके नाम लिखो।

उत्तर: आयरन, कैल्सियम, फास्फोरस और आयोडीन आदि

प्रश्न 9: हमारे शरीर को जल की आवश्यकता क्यों होती है?

उत्तर: भोजन में उपस्थित पोषकों को अवशोषित करने में जल हमारे शरीर की सहायता करता है। यह कुछ अपशिष्ट-पदार्थों जैसे कि पेशाब और पसीने को शरीर से बाहर निकालने में सहायता करता है।

प्रश्न 10: संतुलित आहार किसे कहते हैं?

उत्तर: हमारे शरीर की वृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य के लिए हमारे भोजन में उन सभी पोषक तत्वों का उचित मात्रा में होना अनिवार्य होता है जो हमारे शरीर के आवश्यकता की पूर्ति करता हो। कोई भी पोषक तत्व न तो आवश्यकता से ज्यादा हो और न कम। हमारे भोजन में पोषक तत्वों के अलावा रूक्षांश और जल भी उचित मात्रा में होना चाहिए। इसे हम संतुलित आहार कहते हैं।

प्रश्न 11: अभावजन्य रोग किसे कहते हैं?

उत्तर: वे रोग जो लम्बे समय तक पोषक तत्वों के अभाव के कारण होता है, उसे अभावजन्य रोग कहते हैं।

प्रश्न 12: प्रोटीन की कमी के कारण कौन सी बिमारी होती है?

उत्तर: प्रोटीन की कमी के कारण शरीर की वृद्धि रूक जाती है, बालों का रंग उड़ जाता है, चेहरे सूज जाते हैं, त्वचा की बिमारियाँ और पेचिश आदि हो जाते हैं।

प्रश्न 13: आयोडीन की कमी के कारण क्या होता है?

उत्तर: आयोडीन की कमी के कारण गर्दन की ग्रंथि फूल जाती (घेंघा) है और बच्चों में मानसिक विकलांगता होती है।

प्रश्न 14: आयरन की कमी के कारण क्या होता है?

उत्तर: आयरन की कमी के कारण खून की कमी हो जाती है।