6 विज्ञान

भोजन: यह कहाँ से आता है?

NCERT अभ्यास

प्रश्न 1: क्या सभी जीवों को एक ही तरह के भोजन की जरूरत होती है?

उत्तर: सभी जीवों को एक ही तरह के भोजन की जरूरत नहीं होती है। अलग-अलग तरह के जीवों को अलग-अलग तरह के भोजन की जरूरत होती है। कुछ जीव सिर्फ पौधे खाते हैं, कुछ जीव सिर्फ जानवर खाते हैं। कुछ जीव पौधों और जानवर दोनों को खाते हैं।

प्रश्न 2: पाँच पौधों के नाम लिखो और बताइए इनके कौन से भाग का उपयोग भोजन के रूप में किया जाता है?

उत्तर: पाँच पौधों के नाम निम्नलिखित हैं जिनके विभिन्न भागों का उपयोग भोजन के रूप में किया जाता है:

पौधेखाने योग्य भाग
गाजरजड़
गोभीपुष्प (फूल)
आमफल
पालकपत्ते
चनाबीज
गन्नातना

प्रश्न 3: कॉलम1 में दिए गए खाद्य पदार्थ का मिलान कॉलम 2 से कीजिए।

कॉलम 1कॉलम 2
(a) दूध, दही, पनीर, घी1. दूसरे जंतुओं को खाते हैं।
(b) पालक, फूलगोभी, गाजर2. पादप एवम्‌ पादप-उत्पाद खाते हैं।
(c) शेर एवम्‌ बाघ3. सब्ज़ियाँ है।
(d) शाकाहारी4. सभी जंतु उत्पाद है।

उत्तर: (a) 4, (b) 3, (c) 1, (d) 2

प्रश्न 4: दिए गए शब्दों से रिक्त स्थानों की पूर्ति करें:

शकाहारी, पादप, दूध, गन्ना, मांसाहारी

  1. बाघ एक --------- है क्योंकि यह केवल मांस खाता है।
  2. हिरन केवल पादप-उत्पाद खाता है और इसलिए इसे --------- कहते हैं।
  3. तोता केवल --------- उत्पाद खाता है।
  4. जो -------- हम पीते हैं वह प्राय: गाय, भैंस या बकरी से प्राप्त होता है, इसलिए यह जंतु उत्पाद है।
  5. हमें चीनी --------- से मिलती है।

उत्तर: (a) मांसाहारी (b) शाकाहारी (c) पादप (d) दूध (e) गन्ना

Extra Questions Answers

प्रश्न 1: उन पाँच चीजों के नाम लिखो जिन्हें हम पौधों से प्राप्त करते हैं।

उत्तर: गेहूँ, धान, फल, सब्जी और मसाले

प्रश्न 2: उन पाँच चीजों के नाम लिखो जिन्हें हम जंतुओं से प्राप्त करते हैं।

उत्तर: दूध, मुर्गा, मछ्ली, अण्डा और मांस

प्रश्न 3: पाँच मसालों के नाम लिखें। इनका इस्तेमाल हम क्यों करते हैं?

उत्तर: पाँच मसालों के नाम हैं: हल्दी, मिर्ची, धनिया, जीरा, काली मिर्च। मसालों का इस्तेमाल हम खाने को स्वादिष्ट बनाने के लिए करते हैं। कभी-कभी इनका इस्तेमाल दवाईयों के रूप में भी किया जाता है।

प्रश्न 4: उन पाँच चीज़ों के नाम लिखें, जिनसे हमें खाने का तेल मिलता है।

उत्तर: सरसों, मूंगफली, तिल, सूर्यमुखी, सोयाबीन

प्रश्न 5: दूध से बनी किन-किन चीज़ों का इस्तेमाल हम करते हैं?

उत्तर: दही, पनीर, घी, मक्खन और मिठाई आदि।

प्रश्न 6: हमें किन-किन जंतुओं से दूध प्राप्त होता है?

उत्तर: प्राय: हमें गाय, भैंस, बकरी का ही दूध मिल पाता है। कभी-कभी हम ऊँट का दूध भी इस्तेमाल करते हैं।

प्रश्न 7: शाकाहारी किसे कहते हैं?

उत्तर: जो जंतु केवल पादप या पादप पदार्थ खाते हैं, उन्हें शाकाहारी कहते हैं।

प्रश्न 8: मांसाहारी किसे कहते हैं?

उत्तर: जो जंतु केवल जीव जंतुओं को खाते हैं, उन्हें मांसाहारी कहते हैं।

प्रश्न 9: सर्वाहारी किसे कहते हैं?

उत्तर: जो जंतु पौधे और जीव-जंतुओं दोनों खाते हैं, उन्हें सर्वाहारी कहते हैं।

प्रश्न 10: शहद हमें कहाँ से प्राप्त होता है?

उत्तर: शहद हमें मधुमक्खी के छत्तों से प्राप्त होता है।

प्रश्न 11: मधुमक्खियाँ शहद कैसे बनाती हैं?

उत्तर: मधुमक्खियाँ फूलों से मकरंद(मीठे रस) इकट्ठे करती हैं और उसे अपने छत्तों में जमा करती हैं। चूँकि फूल और उसका मकरंद साल के कुछ महीने ही मिल पाता है, इसलिए वह अपने उपयोग के लिए इसे इकट्ठा कर लेती हैं। इस तरह वह शहद का निर्माण करती हैं।