6 विज्ञान

जल

NCERT Solutions

प्रश्न 1: नीचे दिए गए रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए:
(क) जल को वाष्प में परिवर्तित करने के प्रक्रम को -------- कहते हैं।
(ख) जलवाष्प को जल में परिवर्तित करने के प्रक्रम को -------- कहते हैं।
(ग) एक वर्ष या उससे अधिक समय तक वर्षा का न होना उस क्षेत्र में ------- लाता है।
(घ) अत्यधिक वर्षा से ------- आती है।

उत्तर: (क) जलवाष्प, (ख) संघनन, (ग) सूखा, (घ) बाढ़

प्रश्न 2: नीचे लिखे में से प्रत्येक का क्या यह वाष्पन अथवा संघनन के कारण से है।
(क) ठंढे जल से भरे गिलास की बाहरी सतह पर जल की बूंदों का दिखना।
(ख) गीले कपड़ों पर इस्त्री करने पर भाप का ऊपर उठना।
(ग) सर्दियों में प्रात:काल कोहरे का दिखना।
(घ) गीले कपड़े से पोंछने के बाद श्यामपट्ट कुछ समय बाद सूख जाता है।
(ङ) गर्म छड़ के ऊपर जल छिड़कने से भाप का ऊपर उठना।

उत्तर: (क) संघनन, (ख) वाष्पन, (ग) संघनन, (घ) वाष्पन, (ङ) वाष्पन

प्रश्न 3: निम्नलिखित में से कौन सा कथन सत्य हैं?
(क) वायु में जलवाष्प केवल मानसून के समय उपस्थित रहता है।
(ख) जल महासागरों, नदियों और झीलों से वाष्पित होकर वायु में मिलता है परंतु भूमि से वाष्पित नहीं होता।
(ग) जल के जलवाष्प में परिवर्तन की प्रक्रिया वाष्पन कहलाती है।
(घ) जल का वाष्पन केवल सूर्य के प्रकाश में ही होता है।
(ङ) वायु के ऊपरी परतों में, जहाँ यह और ठंढ़ी होती है, जलवाष्प संघनित होकर छोटी-छोटी जलकणिकाएँ बनाती है।

उत्तर: (क) गलत, (ख) गलत, (ग) सही, (घ) गलत, (ङ) सही

प्रश्न 4: मान लीजिए कि आप अपनी स्कूल यूनिफार्म को वर्षा वाले दिन शीघ्र सुखाना चाहते हैं। क्या इसे किसी अँगीठी या हीटर के पास फैलाने पर इस कार्य में सहायता मिलेगी? यदि हाँ तो कैसे?

उत्तर: किसी अँगीठी या हीटर के पास यूनिफार्म को फैलाने पर वर्षा वाले दिन शीघ्र सुखाने में सहायता मिलेगी। अँगीठी या हीटर के पास ज्यादा गर्मी मिलेगी। इससे वाष्पीकरण भी तेजी से होगा। कपड़े को फैलाने से भी इसका वाष्पीकरण तेजी से होगा और कपड़ा जल्दी से सूख जाएगा।

प्रश्न 5: एक जल की ठंढी बोतल रेफ्रिजरेटर से निकालिए और इसे मेज पर रखिए। कुछ समय पश्चात आप इसके चारों ओर जल की छोटी-छोटी बूंदे देखेंगे। कारण बताओ?

उत्तर: वातावारण(वायुमंडल) में जलवाष्प पहले से ही मौजूद रहता है। जल की ठंढी बोतल के संपर्क में आने के कारण यह जलवाष्प ठंढी होकर उस पर संघनित हो जाता है। यह जल की छोटी-छोटी बूंदों के रूप में दिखता है।

प्रश्न 6: चश्मों के लेंस साफ करने के लिए लोग उस पर फूंक मारते हैं तो लेंस भींग जाते हैं। लेंस क्यों भींग जाते हैं? समझाइए।

उत्तर: जब लोग चश्मों के लेंस पर फूंक मारते हैं तो छोड़ी गई साँस से वाष्प की कुछ मात्रा निकलती है। यह जलवाष्प हवा के संपर्क में आते लेंस पर संघनित हो जाता है और लेंस भींग जाते हैं।

प्रश्न 7: बादल कैसे बनते हैं?

उत्तर: जैसे-जैसे वायु के साथ जलवाष्प ऊपर जाती है, ठंढ़ी होती जाती है। पर्याप्त ऊंचाई पर पहुँच कर यह जलवाष्प अत्यधिक ठंढ़ी होकर जल की छोटी-छोटी बूंद के रूप में संघनित हो जाती है, जिन्हें जलकणिका कहते हैं। यही छोटी जलकणिका जो हवा(वायु) में तैरती रहती है, बादल का रूप ले लेती है।

प्रश्न 8: सूखा कब पड़ता है?

उत्तर: जब किसी जगह पर लंबे समय तक बारिश नहीं होती है। तब उस क्षेत्र के कुछ तालाब और कुँओं का जलस्तर काफी नीचे चला जाता है और कुछ तो पूरी तरह सूख जाते हैं। भूमि का जल स्तर भी काफी नीचे चला जाता है। भूमि की नमी लगातार वाष्पोत्सर्जन द्वारा समाप्त हो जाती है। ऐसी स्थिति में उस क्षेत्र में सूखा पड़ने लगता है।

Extra Questions Answers

प्रश्न 1: हम अपने उपयोग के लिए जल कहाँ से प्राप्त करते हैं?

उत्तर: हम अपने उपयोग के लिए जल नदियों, तालाबों, झीलों और कुँओं से प्राप्त करते हैं।

प्रश्न 2: जल-चक्र से आप क्या समझते हैं?

उत्तर: पहाड़ों पर बर्फ़ (हिम) पिघलकर जल बन जाता है। जो नदियों और झरनों के रूप में नीचे आता है। कुछ जल वर्षा के रूप में भूमि पर नीचे गिरता है। वर्षा का कुछ जल नदियों और झरनों के रूप में बह जाता है तथा कुछ जल भूमि द्वारा सोख लिया जाता है। इस जल का कुछ भाग वाष्पोत्सर्जन द्वारा वापस वायु में चला जाता है। जो पुन: वर्षा, ओलों और हिम के रूप में पृथ्वी पर वापस लौट जाता है और अंत में महासागरों में मिल जाता है। जल के इस चक्रण को जल-चक्र कहते हैं।

प्रश्न 3: बाढ़ कब आती है?

उत्तर: जब किसी क्षेत्र में अत्यधिक वर्षा होती है। तब भारी बारिश से नदियों, तालाबों और झीलों का जल स्तर बढ़ जाता है। ऐसी स्थिति में जल बड़े क्षेत्र में बिखरकर बाढ़ का रूप ले लेता है। यह आगे बढ़ते हुए खेत-खलिहानों, गाँवों और शहरों को अपनी चपेट में ले लेता है।

प्रश्न 4: बाढ़ से क्या नुकसान होता है और क्या लाभ मिलता है? बताएँ।

उत्तर: बाढ़ अपने साथ फसलों, जानवरों, मानव और संपदा को बहा ले जाती है। इससे लोगों का जीवन तबाह हो जाता है। उसे अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। जब बाढ़ का जलस्तर उतरता है तो बहुत सारे जीव जंतुओं की मौत कीचड़ में फसने से हो जाती है। उसके बाद महामारी फैल जाती है।

बाढ़ से कुछ फायदे भी मिलते हैं। बाढ़ अपने साथ उपजाऊ मिट्टी भी लाती है। जिससे फसलों की उपज में वृद्धि होती है।