6 विज्ञान

हमारे चारों ओर के परिवर्तन

NCERT Solutions

प्रश्न 1: जब आप जलमग्न इलाके में घूमते हैं तो अपनी पोशाक को मोड़कर लंबाई कम कर लेते हैं। क्या इस परिवर्तन को उत्क्रमित किया जा सकता है?

उत्तर: हां, इस परिवर्तन को उत्क्रमित किया जा सकता है।

प्रश्न 2: अकस्मात आपका खिलौना टूट कर गिर जाता है। आप कतई इस परिवर्तन को नहीं चाहते थे। क्या यह परिवर्तन उत्क्रमित किया जा सकता है?

उत्तर: नहीं, यह परिवर्तन उत्क्रमित नहीं किया जा सकता है।

प्रश्न 3: नीचे दी गई सारणी में कुछ परिवर्तन दिए गए हैं। प्रत्येक परिवर्तन के सामने रिक्त स्थान में लिखिए कि वह परिवर्तन उत्क्रमित किया जा सकता है अथवा नहीं?

परिवर्तनउत्क्रमित किया जा सकता है(हाँ/नहीं)
1. लकड़ी के टुकड़े चीरना
2. आइसक्रीम का पिघलना
3. चीनी का जल में घुलना
4. खाना पकाना
5. आम का पकना
6. दूध का दही में जमना

उत्तर: (1) नहीं, (2) हाँ, (3) हाँ, (4) नहीं, (5) नहीं, (6) नहीं

प्रश्न 4: चित्रकारी करने पर ड्रॉइंग सीट में परिवर्तन हो जाता है। क्या आप इस परिवर्तन को उत्क्रमित कर सकते हैं?

उत्तर: चित्रकारी करने पर ड्रॉइंग सीट में परिवर्तन होने के बाद कभी इसका उत्क्रमण सम्भव हो पाता है तो कभी नहीं हो पाता है। जब चित्रकारी सिर्फ पेंसिल से की गई हो तो हम उसे उत्क्रमित कर सकते हैं। लेकिन जब चित्रकारी अलग- अलग कलर जैसे- वाटर कलर, क्रेऑन, ऑयल कलर आदि से किया गया हो तो इसे उत्क्रमित नहीं कर सकते हैं।

प्रश्न 5: उदाहरण देकर उत्क्रमित किए जाने वाले तथा उत्क्रमित न किए जाने वाले परिवर्तनों में अंतर स्पष्ट कीजिए।

उत्तर: ब़र्फ का पिघलना एक उत्क्रमित परिवर्तन है। जब हम पानी को फ्रीजर में ठंडा होने रखते हैं तब यह बर्फ़ में परिवर्तित हो जाता है। इसके विपरीत जब हम उसे फ्रीजर से बाहर निकालकर रखते हैं तब पुन: यह पानी(जल) में परिवर्तित हो जाता है। इससे स्पष्ट होता है कि बर्फ़ के पिघलने को उत्क्रमित किया जा सकता है।

दूसरी ओर जलती हुई लकड़ी के टुकड़े का उत्क्रमित परिवर्तन नहीं किया जा सकता है। लकड़ी जलने के बाद राख में परिवर्तित हो जाती है। जिसे वापस लकड़ी नहीं बनाया जा सकता है। ऐसा परिवर्तन उत्क्रमित परिवर्तन के विपरीत होता है।

प्रश्न 6: टूटी हुई ह्ड्डी पर बंधी पट्टी के ऊपर प्लास्टर ऑफ पेरिस(POP) की एक मोटी परत चढाई जाती है। सूखने पर यह कठोर हो जाती है जिससे टूटी हड्डी हिलती नहीं है। क्या POP में हुए इस परिवर्तन को उत्क्रमित कर सकते हैं?

उत्तर: प्लास्टर ऑफ पेरिस को जल से मिलाने पर एक रासायनिक परिवर्तन हो जाता है जिससे प्लास्टर ऑफ पेरिस का पाउडर कठोर हो जाता है। ऐसा जिप्सम नामक पदार्थ बनने के कारण होता है। जब जिप्सम को गर्म किया जाता है तो उससे जल निकल जाता है, जिससे वह दोबारा POP बन जाता है।

प्रश्न 7: रात्रि में एक सीमेंट की बोरी जो कि खुले मैदान में रखी हुई थी, वर्षा के कारण भीग जाती है अगले दिन धूप निकलती है। सीमेंट में जो परिवर्तन हो गया है, क्या उसे उत्क्रमित कर सकते हैं?

उत्तर: बारिश के पानी में भीगने के कारण सीमेंट की बोरी जम जाती है। सीमेंट में इस तरह का परिवर्तन रसायनिक परिवर्तन के कारण होता है। इस परिवर्तन को उत्क्रमित नहीं किया जा सकता है।