6 विज्ञान

पौधों को जानिए

NCERT Solutions

प्रश्न 1: निम्नलिखित कथनों को ठीक करके लिखिए:

a) तना मिट्टी से खनिज और जल अवशोषित करता है।

उत्तर: जड़ें मिट्टी से खनिज और जल अवशोषित करती हैं।

b) पत्तियाँ पौधों को सीधा खड़ा रखती हैं।

उत्तर: तना पौधों को सीधा खड़ा रखता है।

c) जड़ें जल को पत्तियों तक पहुँचाती है।

उत्तर: तने जल को पत्तियों तक पहुँचाते हैं।

d) पुष्प में पुंकेसरों और पंखुड़ियों की संख्या सदा समान होती है।

उत्तर: पुष्प में पुंकेसरों और पंखुड़ियों की संख्या कभी समान तो कभी भिन्न होती है।

e) यदि किसी पुष्प के बाह्य दल परस्पर में जुड़ें हों तो उसकी पंखुड़ियाँ भी आपस में जुड़ी होंगी।

उत्तर: यदि किसी पुष्प के बाह्य दल परस्पर में जुड़ें हों तो उसकी पंखुड़ियाँ भी आपस में जुड़ी होंगी ऐसा हमेशा सम्भव नहीं होता है।

f) यदि किसी पुष्प के बाह्य दल परस्पर में जुड़ें हों तो स्त्रीकेसर पंखुड़ियों से जुड़ा होगा।

उत्तर: यदि किसी पुष्प के बाह्य दल परस्पर में जुड़ें हों तो स्त्रीकेसर पंखुड़ियों से कभी जुड़ा होगा तो कभी नहीं।

प्रश्न 2: निम्नलिखित के चित्र बनाइए:

(a) पत्ती (b) मूसला जड़ (c) एक पुष्प जिसका आपने सारणी 7.3 में अध्ययन किया हो।

प्रश्न 3: क्या अपने घर के आस-पास ऐसे पौधों को जानते हैं जिसका तना लम्बा परंतु दुर्बल हो?

उत्तर: हमारे घर के पास कद्दू(लौकी) और तोरई(नेनुआ) के पौधे हैं जिसका तना लम्बा परंतु दुर्बल है। इन्हें विसर्पी लता कहते हैं।

प्रश्न 4: पौधे में तने का क्या कार्य है?

उत्तर: पौधे में तने का निम्नलिखित कार्य है:

प्रश्न 5: निम्नलिखित में से किन पत्तियों में जालिका रूपी शिरा-विन्यास पाया जाता है?
गेहूँ, तुलसी, घास, मक्का, धनिया, गुड़हल

उत्तर: तुलसी, धनिया और गुड़हल की पत्तियों में जालिका रूपी शिरा-विन्यास पाया जाता है।

प्रश्न 6: यदि किसी पौधे की जड़ रेशेदार हो तो उसके पत्ते का शिरा-विन्यास किस प्रकार का होगा।

उत्तर: यदि किसी पौधे की जड़ रेशेदार हो तो उसके पत्ते का शिरा-विन्यास समांतर होगा।

प्रश्न 7: यदि किसी पौधे की पत्ती में जालिका रूपी शिरा-विन्यास हो तो उसकी जड़ें किस प्रकार की होंगी।

उत्तर: यदि किसी पौधे की पत्ती में जालिका रूपी शिरा-विन्यास हो तो उसकी जड़ें मूसला जड़ होंगी।

प्रश्न 8: क्या आप किसी पौधे की पत्ती की छाप को देखकर यह पहचान कर सकते हैं कि उसकी जड़ मूसला जड़ होगी अथवा झकड़ा जड़? कैसे?

उत्तर: किसी पौधे की पत्ती की छाप को देखकर यह पहचाना जा सकता है कि उसकी जड़ मूसला जड़ होगी अथवा झकड़ा जड़। जब एक पत्ती को कागज पर रखकर छापा जाता है तो इन रेखित संरचनाओं में शिराओं का छाप उभरकर आता है। अगर इन पत्तियों का छाप जालिका रूपी शिरा-विन्यास की तरह उभरा हो तो उसकी जड़ें मूसला जड़ होंगी। अगर इन पत्तियों की शिराओं का छाप एक दूसरे के समांतर हो तो उसकी जड़ें झकड़ा जड़ होंगी।

प्रश्न 9: पुष्प के विभिन्न भागों के नाम लिखिए।

उत्तर: पुष्प के विभिन्न भागों के नाम निम्नलिखित है:

बाह्यदल, पंखुड़ी, पुंकेसर, स्त्रीकेसर और पराग

प्रश्न 10: निम्न में से किन पौधों में फूल होता है?

घास, मक्का, गेहूँ, मिर्च, टमाटर, तुलसी, पीपल, शीशम, बरगद, आम, जामुन, अमरूद, अनार, पपीता , केला, नीबू, गन्ना, आलू, मूँगफली।

उत्तर: घास, मक्का, गेहूँ, मिर्च, टमाटर, तुलसी, पीपल, शीशम, बरगद, आम, जामुन, अमरूद, अनार, पपीता , केला, नीबू, गन्ना, आलू, मूँगफली इन सभी में फूल होता है सिर्फ गन्ना को छोड़कर्।

प्रश्न 11: पौधे के उस भाग का नाम लिखिए जो अपना भोजन बनाता है। इस प्रक्रम को क्या कहते हैं?

उत्तर: पत्ते अपना भोजन खुद बनाती हैं। इस प्रक्रम को प्रकाश-संश्लेषण कहते हैं।

प्रश्न 12: पुष्प के किस भाग में अंडाशय मिलता है?

उत्तर: पुष्प के स्त्रीकेसर वाले भाग में अंडाशय मिलता है।

प्रश्न 13: ऐसे दो पुष्पों के नाम लिखिए जिनमें से प्रत्येक में संयुक्त और अलग-अलग बाह्यदल हों।

उत्तर: धतूरों के फूल में संयुक्त और गुलाब में अलग-अलग बाह्यदल होते हैं।

Extra Questions Answers

प्रश्न 1: पर्णवृन्त किसे कहते हैं?

उत्तर: पत्ती का वह भाग जिसके द्वारा वह तने से जुड़ी होती है, उसे पर्णवृन्त कहते हैं।

प्रश्न 2: फलक किसे कहते हैं?

उत्तर: पत्ते के चपटे हरे भाग को फलक कहते हैं।

प्रश्न 3: वाष्पोत्सर्जन किसे कहते हैं?

उत्तर: पौधे से जलवाष्प निकलने की प्रक्रिया को वाष्पोत्सर्जन कहते हैं।

प्रश्न 4: प्रकाश-संश्लेषण किसे कहते हैं?

उत्तर: पत्तियाँ प्रकाश और हरे रंग की उपस्थिति में अपना भोजन बनाती हैं। इस प्रक्रिया में जल और कार्बनडाइआक्साइड का उपयोग करती है और आँक्सीजन का उत्सर्जन होता है। इन सारे प्रक्रम को प्रकाश-संश्लेषण कहते हैं।

प्रश्न 5: मूसला जड़ किसे कहते हैं?

उत्तर: जब एक ही मुख्य जड़ तने को मिट्टी से जकड़े रहता है, उसे मूसला जड़ कहते हैं।

प्रश्न 6: झकड़ा जड़ किसे कहते हैं?

उत्तर: जो जड़े सभी एक समान और रेशेदार दिखती हो, उसे झकड़ा जड़ कहते हैं।

प्रश्न 7: स्त्रीकेसर किसे कहते हैं?

उत्तर: पुष्प के केंद्र में स्थित भाग को स्त्रीकेसर कहते हैं। इसके तीन भाग -अंडाशय, वर्तिका, वर्तिकाग्र होते हैं। इसके अंडाशय में छोटी-छोटी गोल सरचनाएँ होती है जिसे बीजांड कहते हैं।