6 विज्ञान

प्रकाश: छायाएँ एवम्‌ परावर्तन

NCERT Solutions

प्रश्न 1: नीचे दिए गए बक्सों के अक्षरों को पुनर्व्यवस्थित करके एक ऐसा वाक्य बनाइए जिससे हमें अपार्दर्शी वस्तुओं के बारे में जानकारी मिलने में सहायत हो सके।

याछा अपार दर्शी हैं।बनातीवस्तुएँ

उत्तर: अपार दर्शी वस्तुएँ छाया बनाती हैं।

प्रश्न 2: नीचे दी गई वस्तुओं और पदार्थों को पारदर्शी, अपारदर्शी अथवा पारभासी तथा दीप्त अथवा अदीप्त में वर्गीकृत कीजिए:
वायु, जल, चट्टान का टुकड़ा, ऐलुमिनियम शीट, दर्पण, लकड़ी का तख्ता, पॉलीथीन शीट, CD, धुआँ, समतल काँच की शीट, कुहरा, लाल तप्त लोहे का टुकड़ा, छाता, प्रकाशमान प्रतिदीप्त नलिका, दीवार, कार्बन पेपर की शीट, गैस बर्नर की ज्वाला, गत्ते की शीट, प्रकाशमान टॉर्च, सेलोफोन शीट, तार की जाली, मिट्टी के तेल का स्टोव, सूर्य, जूगनू, चंद्रमा।

उत्तर: पारदर्शी- वायु, जल, पॉलीथीन शीट, समतल काँच की शीट, सेलोफोन शीट, तार की जाली

अपारदर्शी: चट्टान का टुकड़ा, ऐलुमिनियम शीट, लकड़ी का तख्ता, CD, छाता, दीवार, गत्ते की शीट,

पारभासी: धुआँ, कुहरा, कार्बन पेपर की शीट,

दीप्त: लाल तप्त लोहे का टुकड़ा, प्रकाशमान प्रतिदीप्त नलिका, गैस बर्नर की ज्वाला, प्रकाशमान टॉर्च, मिट्टी के तेल का स्टोव, सूर्य, जूगनू

अदीप्त: वायु, जल, चट्टान का टुकड़ा, ऐलुमिनियम शीट, दर्पण, चंद्रमा, पॉलीथीन शीट, CD, धुआँ, समतल काँच की शीट, कुहरा, छाता, दीवार, कार्बन पेपर की शीट, गत्ते की शीट, सेलोफोन शीट, तार की जाली

प्रश्न 3: क्या आप ऐसी आकृति बनाने के बारे में सोच सकते हैं जो एक ढंग से रखे जाने पर वृताकार छाया बनाए तथा दूसरे ढंग से रखे जाने पर आयताकार छाया बनाए?

उत्तर: बेलन

प्रश्न 4: किसी अंधेरे कमरे में यदि आप अपने चेहरे के सामने कोई दर्पण रखे तो क्या आप दर्पण में अपना परावर्तन देखेंगे?

उत्तर: किसी अंधेरे कमरे में अपने चेहरे के सामने कोई दर्पण रखकर दर्पण में अपना परावर्तन देखना सम्भव नहीं है। क्योंकि किसी भी चीज को देखने के लिए प्रकाश की जरूरत होती है।

Extra Questions Answers

प्रश्न 1: दीप्त पिंड किसे कहते हैं?

उत्तर: जो वस्तुएँ सूर्य की तरह स्वयं प्रकाश उत्सर्जित करती है, उसे दीप्त पिंड कहते हैं।

प्रश्न 2: पारदर्शी वस्तुएँ किसे कहते हैं?

उत्तर: जिस वस्तु के अंदर से होकर प्रकाश गुजरती हो और उस वस्तु के आर पार हम देख सकते हैं। उन वस्तुओं को पारदर्शी वस्तुएँ कहा जाता हैं।

प्रश्न 3: अपारदर्शी वस्तुएँ किसे कहते हैं?

उत्तर: जिस वस्तु के आर पार हम देख नहीं सकते हैं। उन वस्तुओं को पारदर्शी वस्तुएँ कहते हैं।

प्रश्न 4: पारभासी वस्तुएँ किसे कहते हैं?

उत्तर: जिन वस्तु के आर पार हम देख तो सकते हैं परंतु स्पष्ट रूप से नहीं । उन्हें पारभासी वस्तुएँ कहते हैं।

प्रश्न 5: प्रकाश का गमन किस दिशा में होता है?

उत्तर: प्रकाश का गमन एक सरल रेखा में होता है।

प्रश्न 6: किसी वस्तु की छाया कैसे बनती है?

उत्तर: प्रकाश एक सरल रेखा में गमन करता है। लेकिन जब कोई अपारदर्शी वस्तु इसे रोकती है तो उस वस्तु की छाया बनती है।