6 विज्ञान

सजीव-विशेषताएँ एवम्‌ आवास

NCERT Solutions

प्रश्न 1: आवास किसे कहते हैं?

उत्तर: आवास का अर्थ ही होता है वास स्थान(एक घर)। कोई सजीव जिस स्थान में वह रहता है, वह उसका आवास कहलाता है।

प्रश्न 2: कैक्टस मरूस्थल में जीवन यापन के लिए किस प्रकार अनुकूलित है?

उत्तर: कैक्टस मरूस्थल में जीवन यापन के लिए निम्नलिखित प्रकार अनुकूलित है:

प्रश्न 3: रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए:
(क) पौधे और जंतुओं में पाए जाने वाले विशिष्ट लक्षण जो उन्हें आवास विशेष में रहने योग्य बनाते हैं, ------- कहलाते हैं।
(ख) स्थल पर पाए जाने वाले पौधों और जंतुओं के आवास को ------- आवास कहते हैं।
(ग) वे आवास जिसमें जल में रहने वाले पौधे और जंतु रहते हैं, ------- आवास कहलाते हैं।
(घ) मृदा, जल और वायु किसी आवास के ------- घटक हैं।
(ङ) हमारे परिवेश में होने वाले परिवर्तन जिसके प्रति हम अनुक्रिया करते हैं --------- कहलाते हैं।

उत्तर: (क) अनुकूलन, (ख) स्थलीय, (ग) जलीय, (घ) अजैव, (ङ) उद्दीपन

प्रश्न 4: निम्नलिखित सूची में कौन सी निर्जीव वस्तुएँ हैं:
हल, छत्रक, सिलाई मशीन, रेडियो, नाव, जलकुम्भी, केंचुआ।

उत्तर: हल, छत्रक, सिलाई मशीन, रेडियो, नाव

प्रश्न 5: किसी ऐसी निर्जीव वस्तुओं का उदाहरण दीजिए जिसमें सजीवों के दो लक्षण दिखाई देते हैं।

उत्तर: मोटर गाड़ी और बादल ऐसी निर्जीव वस्तुएँ है जिसमें सजीवों के दो लक्षण दिखाई देते हैं। मोटरगाड़ी गति करती है और बादल में वृद्धि होती है।

प्रश्न 6: निम्न में से कौन सी निर्जीव वस्तुएँ किसी समय सजीव का अंश थीं।
मक्खन, चमड़ा, मृदा, ऊन, बिजली का बल्ब, खाद्य तेल, नमक, सेब, रबड़।

उत्तर: मक्खन, चमड़ा, ऊन, खाद्य तेल, सेब, रबड़।

प्रश्न 7: सजीवों के विशिष्ट लक्षण सूचीबद्ध कीजिए?

उत्तर: पोषण, श्वसन, उत्सर्जन, गति, प्रजनन, उद्दीपन से अनुक्रिया, वृद्धि

प्रश्न 8: घास के मौदानी क्षेत्र में रहने वाले जंतुओं को अपना अस्तित्व बनाए रखने के लिए तीव्र गति क्यों आवश्यक है। (संकेत- घास स्थल आवासों में छिपने के लिए वृक्षों की संख्या बहुत कम होती है।)

उत्तर: इसे समझने के लिए शेर और हिरण का उदाहरण लेते हैं। जिस सुरक्षित दूरी से शेर हिरण पर आक्रमण कर सकता है, वहाँ से शेर को हिरण तक जल्दी पहुँचना होता है। यदि शेर ने सही समय पर हिरण को दबोच लिया तो शेर को भोजन मिल जाता है। लेकिन ऐसे मौके बहुत कम आते हैं, क्योंकि शेर को रोज रोज शिकार नहीं मिलता। यदि दस पंद्रह दिन से अधिक अंतराल तक शिकार नहीं मिला तो शेर इतना कमजोर हो जाता है कि शिकार पकड़ने लायक ही न रहे। हिरण को अपनी जान बचाने के लिए तुरंत प्रतिक्रिया करनी होती है। यदि हिरण ने सही समय पर शुरुआत की तो यह जिंदा बच जाता है, अन्यथा इसकी मृत्यु निश्चित है।

Extra Questions Answers

प्रश्न 1: ऊंट जल के बिना मरूस्थल में कैसे रह पाते हैं?

उत्तर: ऊंट की शारीरिक संरचना(बनावट) उसे मरूस्थल में रहने योग्य बनाता है। उसके पैर काफी लंबे होते हैं जिससे उसका शरीर रेत की गर्मी से दूर रहता है। उसे पसीना नहीं आता है जिससे जल की कमी नहीं होती है। उसमें मूत्र का उत्सर्जन भी कम होता है और मल शुष्क होता है।