6 विज्ञान

शरीर में गति

NCERT Solutions

प्रश्न 1: रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए:

(क) अस्थियों की संधियाँ शरीर को -------- में सहायता करती हैं।
(ख) अस्थियाँ और उपास्थि संयुक्त रूप से शरीर को ---------- बनाती हैं।
(ग) कोहनी की अस्थियाँ --------- संधि द्वारा जुड़ी होती हैं।
(घ) गति करते समय --------- के संकुचन से अस्थियाँ खिंचती हैं।

उत्तर: (क) गति (ख) सुंदर (ग) हिंज (घ) पेशी

प्रश्न 2: निम्नलिखित दिए गए कथन सत्य है अथवा असत्य। इसका उल्लेख कीजिए।

(क) सभी जंतुओं की गति एवम्‌ चलन बिल्कुल एक समान होता है।
(ख) उपास्थि अस्थि की अपेक्षा कठोर होती है।
(ग) अंगुलियों की अस्थियों में संधि नहीं होती।
(घ) अग्रभुजा में दो अस्थियाँ होती हैं।
(ङ) तिलचट्टों में बाह्य कंकाल पाया जाता है।

उत्तर: (क) असत्य (ख) असत्य (ग) असत्य (घ) सत्य (ड.) सत्य

प्रश्न 3: कॉलम 1 में दिए गए शब्दों का संबन्ध कॉलम 2 के एक अथवा अधिक कथन से जोड़िए:

कॉलम 1कॉलम 2
(a) ऊपरी जबड़ा(1) शरीर पर पंख होते हैं।
(b) मछली (2) बाह्य कंकाल होते हैं।
(c) पसलियाँ(3) हवा में उड़ सकता है।
(d) घोंघा(4) एक अचल संधि है।
(e) तिलचट्टा(5) हृदय की सुरक्षा करती है।
(6) बहुत धीमी गति से चलता है।
(7) का शरीर धारा रेखीय होता है।

उत्तर: (a) 4, (b) 7, (c) 5, (d) 6, (e) 1, 2 और 3

प्रश्न 4: निम्न प्रश्नों के उत्तर दीजिए:

(क) कंदुक-खल्लिका संधि क्या है?

उत्तर: कंदुक-खल्लिका संधि में एक अस्थि का गेंद जैसा गोल हिस्सा दूसरी अस्थि की कटोरी रूपी गुहिका में धंसा हुआ होता है। इस प्रकार की संधि सभी दिशाओं में गति प्रदान करती है।

(ख) कपाल की कौन कौन सी अस्थि गति करती है?

उत्तर: कपाल की केवल निचले जबड़े की अस्थि गति करती है।

(ग) हमारी कोहनी पीछे की ओर क्यों नहीं मुड़ सकती?

उत्तर: कोहनी में हिंज(कब्ज़ा) संधि होती है। जिसमें केवल आगे और पीछे एक ही दिशा में गति हो सकती है। इसी कारण कोहनी पीछे की ओर नहीं मुड़ सकती।

Extra Questions Answers

प्रश्न 1: मानव शरीर में संधि किसे कहते हैं?

उत्तर: मानव अपने शरीर के विभिन्न भागों को उसी स्थान से मोड़ अथवा धुमा सकता है, जहाँ पर दो हिस्से एक दूसरे से जुड़ा हुए हों; जैसे-कोहनी, कंधा, गर्दन आदि। इसी जुड़े हुए स्थान को संधि कहते हैं।

प्रश्न 2: धुराग्र संधि किसे कहते हैं?

उत्तर: गर्दन और सिर को जोड़ने वाली संधि को धुराग्र संधि कहते हैं। इसके द्वारा शरीर को आगे पीछे और दाएँ बाएँ घुमा सकते हैं।

प्रश्न 3: अचल संधि किसे कहते हैं?

उत्तर: जिस संधि में गति संभव न हो उसे अचल संधि कहते हैं।

प्रश्न 4: हमारे शरीर के विभिन्न अंगों को विभिन्न आकृति कौन प्रदान करता है?

उत्तर: हमारे शरीर की सभी अस्थियाँ हमारे शरीर को एक सुंदर आकृति प्रदान करने के लिए एक ढाँचे का निर्माण करती है। इस ढाँचे को कंकाल कहते हैं।

प्रश्न 5: कारपेल किसे कहते हैं?

उत्तर: मानव शरीर की कलाई अनेक छोटी-छोटी अस्थियों से बनी है। जिसे कारपेल कहते हैं।

प्रश्न 6: पसली पिंजर किसे कहते हैं?

उत्तर: हमारी छाती की हड्डियों को पसली कहते हैं। इनसे एक पिंजरे जैसी संरचना बनती है जिसे पसली पिंजर कहते हैं।

प्रश्न 7: मेरूदंड(रीढ़ की हड्डी) क्या है?

उत्तर: मेरूदंड पीठ की हड्डियों का एक समूह है। जो सिर के पिछ्ले भाग से होकर गुदा के पास तक जाती है। यह अनेक छोटी-छोटी अस्थियों से बना है, जिसे कशेरूक कहते हैं। इसमें 33 कशेरूक होते हैं।

प्रश्न 8: उपास्थि किसे कहते हैं?

उत्तर: जो अस्थियों(हड्डियों) जैसा कठोर नहीं होता है तथा जिन्हें मोड़ा नहीं जा सकता है। उसे उपास्थि कहते हैं।