6 विज्ञान

वस्तुओं के समूह बनाना

NCERT Solutions

प्रश्न 1: लकड़ी से बनाई जा सकने वाली पाँच वस्तुओं के नाम लिखिए।

उत्तर: लकड़ी से बनाई जा सकने वाली पाँच वस्तुएँ खिड़की, दरवाज़ा, कुर्सी, मेज, बैट, आदि हैं।

प्रश्न 2: निम्नलिखित में से चमकदार पदार्थों का चयन कीजिए।
काँच की प्याली, प्लास्टिक का खिलौना, स्टील का चम्मच, सूती कमीज़

उत्तर: चमकदार पदार्थ- काँच की प्याली, स्टील का चम्मच

प्रश्न 3: निम्नलिखित वस्तुओं का मिलान उस पदार्थों से कीजिए जिनसे उन्हें बनाया जा सकता है। याद रखिए कोई वस्तु एक से अधिक पदार्थों से भी मिलकर बनी हो सकती है तथा किसी दिए गए पदार्थ का उपयोग बहुत-सी वस्तुओं को बनाने में किया जा सकता है।

वस्तुएँपदार्थ
(a) पुस्तक1. काँच
(b) गिलास2. लकड़ी
(c) कुर्सी3. कागज़
(d) खिलौना4. चमड़ा
(e) जूते5. प्लास्टिक

उत्तर: (a) 3, (b) 1, (c) 2, (d) 5,(e) 4

प्रश्न 4: नीचे दिए गए कथन सत्य हैं अथवा असत्य। इसका उल्लेख कीजिए।
(क) पत्थर पारदर्शी होता है जबकि काँच अपारदर्शी होता है।
(ख) नोटबुक में द्युति होती है जबकि रबड़ (इरेज़र) में नहीं होती।
(ग) चाक जल में विलीन हो जाता है।
(घ) लकड़ी का टुकड़ा जल पर तैरता है।
(ङ) चीनी जल में विलीन नहीं होती।
(च) तेल जल के साथ मिश्रणीय है।
(छ) बालू(रेत) जल में नि:सादित हो जाता है।
(ज) सिरका जल में विलीन हो जाता है।

उत्तर: (क) असत्य (ख) असत्य (ग) असत्य (घ) सत्य (ड.‌) असत्य (च) असत्य (छ) सत्य (ज) सत्य

प्रश्न 5: नीचे कुछ वस्तुओं और पदार्थों के नाम दिए गए हैं:
जल, बास्केट बॉल, चीनी, संतरा, ग्लोब, सेब और मिट्टी का घड़ा
इनको इस प्रकार, समूहित कीजिए:

(क) गोल आकृति तथा अन्य आकृतियाँ

उत्तर: गोल आकृति- बास्केट बॉल, संतरा, ग्लोब, और मिट्टी का घड़ा

अन्य आकृतियाँ-जल, सेब, चीनी

(ख) खाद्य एवम्‌ अखाद्य

उत्तर: खाद्य- चीनी, संतरा, सेब

अखाद्य- जल, बास्केट बॉल, ग्लोब, मिट्टी का घड़ा

प्रश्न 6: जल में तैरने वाली जिस वस्तुओं को आप जानते हैं उनकी सूची बनाइए। जाँच कीजिए और देखिए कि क्या वे तेल अथवा मिट्टी के तेल पर तैरती हैं।

उत्तर: लकड़ी, कॉर्क, स्टाइरोफोम आदि वस्तुएँ जल में तैरती है। जल के अलावे ये सभी वस्तुएँ तेल अथवा मिट्टी के तेल पर भी तैरती हैं।

प्रश्न 7: निम्नलिखित समूह में मेल न खाने वाला ज्ञात कीजिए:

(क) कुर्सी, पलंग, मेज़, बच्चा, आलमारी

उत्तर: बच्चा, जो कि सजीव है जबकि और सारी वस्तुएँ निर्जीव है।

(ख) गुलाब, चमेली, नाव, गेंदा, कमल

उत्तर: नाव सबसे अलग है,यह यातायात का एक साधन है और अन्य सभी फूल हैं।

(ग) ऐलुमिनियम, आयरन, ताँबा, चाँदी, रेत

उत्तर: रेत, यह अधातु है और सभी धातु है।

(घ) चीनी, नमक, रेत, कॉपर सल्फेट

उत्तर: रेत, यह पानी में अविलेय है और सभी का पानी में विलय हो जाता है।

Extra Questions Answers

प्रश्न 1: धातु किसे कहते हैं?

उत्तर: जो पदार्थ कठोर और चमकीले होते हैं तथा ताप अथवा विद्युत चालक होते हैं, उसे धातु कहते हैं।

प्रश्न 2: विलेय किसे कहते हैं?

उत्तर: जो पदार्थ जल में पूर्णत: विलीन हो जाए, उसे विलेय कहते हैं। जैसे- चीनी, नमक

प्रश्न 3: अविलेय किसे कहते हैं?

उत्तर: जो पदार्थ जल में मिश्रित नहीं हो पाता है, उसे अविलेय कहते हैं। जैसे- बालू, लकड़ी के बुरादे

प्रश्न 4: पारदर्शी पदार्थ किसे कहते हैं?

उत्तर: जिन पदार्थों से होकर वस्तुओं को देखा जा सकता है, उन्हें पारदर्शी पदार्थ कहते हैं।जैसे- काँच, जल, वायु, आदि।

प्रश्न 5: अपारदर्शी पदार्थ किसे कहते हैं?

उत्तर: जिन पदार्थों से होकर वस्तुओं को देखा नहीं जा सकता है, उन्हें अपारदर्शी पदार्थ कहते हैं।जैसे- लकड़ी, गत्ता, धातु, आदि।

प्रश्न 6: पारभासी पदार्थ किसे कहते हैं?

उत्तर: जिन पदार्थों से होकर वस्तुओं को स्पष्ट रूप से नहीं देखा जा सकता है, उसे पारभासी पदार्थ कहते हैं।