7 विज्ञान

ऊष्मा

NCERT अभ्यास

प्रश्न 1: प्रयोगशाला तापमापी तथा डाक्टरी थर्मामीटर के बीच समानताएँ तथा अंतर लिखिए।

उत्तर: समानताएँ: दोनों में पारा भरा रहता है।

प्रयोगशाला तापमापीडाक्टरी थर्मामीटर
इसका रेंज 10°C से 110°C होता है।इसका रेंज 35°C से 42°C होता है।
इस थर्मामीटर में किंक नहीं रहता है।इस थर्मामीटर में किंक रहता है।
इसका इस्तेमाल विभिन्न पदार्थों का तापमान मापने के लिए किया जाता है।इसका इस्तेमाल मानव शरीर का तापमान मापने के लिए किया जाता है।

प्रश्न 2: ऊष्मा चालक तथा ऊष्मा रोधी, प्रत्येक के दो उदाहरण दीजिए।

उत्तर: ऊष्मा चालक: लोहा, ताँबा

ऊष्मा रोधी: लकड़ी, प्लास्टिक

प्रश्न 3: रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए:

  1. कोई वस्तु कितनी गरम है इसकी जानकारी ............... द्वारा प्राप्त होती है।
  2. उबलते हुए पानी का ताप .................. तापमापी से नहीं मापा जा सकता।
  3. ताप को डिग्री .................. में मापते हैं।
  4. बिना किसी माध्यम द्वारा ऊष्मा स्थानांतरण के प्रक्रम को ................... कहते हैं।
  5. स्टील की एक ठंडी चम्मच गर्म दूघ के प्याले में रखी गई। यह अपने दूसरे सिरे तक ऊष्मा का स्थानांतरण ................. प्रक्रम द्वारा करेगी।
  6. हल्के रंग के वस्त्रों की अपेक्षा .................. रंग के वस्त्र ऊष्मा का अधिक अवशोषण करते हैं।

उत्तर: (a) तापमान, (b) डाक्टरी, (c) सेल्सियस, (d) विकिरण, (e) चालन, (f) गहरे

प्रश्न 4: कॉलम A में दिए कथनों का कॉलम B के शब्दों से मिलान कीजिए:

कॉलम Aकॉलम B
(a) थल समीर के बहने का समय(1) गर्मियाँ
(b) समुद्र समीर के बहने का समय(2) सर्दियाँ
(c) गहरे रंग के कपड़े पसंद करने का समय(3) दिन
(d) हल्के रंग के कपड़े पसंद करने का समय(4) रात

उत्तर: (a) 4, (b) 3, (c) 2, (d) 1

प्रश्न 5: सर्दियों में एक मोटा वस्त्र पहने की तुलना में उसी मोटाई का कई परतों का बना वस्त्र अधिक उष्णता क्यों प्रदान करता है? व्याख्या कीजिए।

उत्तर: यदि कई परतों का बना वस्त्र पहनते हैं तो विभिन्न परतों के बीच मौजूद हवा ऊष्मारोधी का काम करती है। इस तरह से हमें ऊष्मारोधी हवा की कई परते मिल जाती हैं, जिससे वस्त्र अधिक गर्माहट देता है।

प्रश्न 6: दिए गए चित्र में अंकित कीजिए कि कहाँ-कहाँ चालन, संवहन तथा विकिरण द्वारा ऊष्मा स्थानांतरित हो रही है।

उत्तर:

Methods of Transfer of Heat

प्रश्न 7: गरम जलवायु के स्थानों पर यह परामर्श दिया जाता है कि घरों की बाहरी दीवारों पर श्वेत (सफेद) पेंट किया जाए। व्याख्या कीजिए।

उत्तर: हम जानते हैं कि सफेद रंग अधिकतर ऊष्मा को परावर्तित कर देता है। इसलिए सफेद दीवार अधिक गर्म नहीं हो पाती है। इसलिए गरम जलवायु के स्थानों पर यह परामर्श दिया जाता है कि घरों की बाहरी दीवारों पर सफेद पेंट किया जाए ताकि घर को ठंडा रखने में मदद मिले।

प्रश्न 8: 30°C के एक लीटर जल को 50°C के एक लीटर जल के साथ मिलाया गया। मिश्रण का ताप होगा।

  1. 80°C
  2. 50°C से अधिक लेकिन 80°C से कम
  3. 20°C
  4. 30°C तथा 50°C के बीच

उत्तर: (d) 30°C तथा 50°C के बीच

प्रश्न 9: 40°C ताप की लोहे की किसी गोली को कटोरी में भरे 40°C ताप के जल में डुबाया गया। इस प्रक्रिया में ऊष्मा

  1. लोहे की गोली से जल ओर स्थानांतरित होगी।
  2. न तो लोहे की गोली से जल की ओर और न ही जल से लोहे की गोली की ओर स्थानांतरित होगी।
  3. जल से लोहे की गोली की ओर स्थानांतरित होगी।
  4. दोनों के ताप में वृद्धि कर देगी।

उत्तर: (b) न तो लोहे की गोली से जल की ओर और न ही जल से लोहे की गोली की ओर स्थानांतरित होगी।

प्रश्न 10: लकड़ी के एक चम्मच को आइसक्रीम के प्याले में डुबोया गया है। इसका दूसरा सिरा

  1. चालन के कारण ठंडा हो जाएगा।
  2. संवहन के कारण ठंडा हो जाएगा।
  3. विकिरण के कारण ठंडा हो जाएगा।
  4. ठंडा नहीं होगा।

उत्तर: (a) चालन के कारण ठंडा हो जाएगा।

प्रश्न 11: स्टेनलेस इस्पात की कड़ाही में प्राय: कॉपर (ताँबे) की तली लगाई जाती है। इसका कारण हो सकता है

  1. ताँबे की तली कड़ाही को अधिक टिकाऊ बना देती है।
  2. ऐसी कड़ाही देखने में सुंदर लगती है।
  3. स्टेनलेस इस्पात की अपेक्षा ताँबा ऊष्मा का अच्छा चालक है।
  4. स्टेनलेस इस्पात की अपेक्षा ताँबे को साफ करना अधिक आसान है।

उत्तर: (c) स्टेनलेस इस्पात की अपेक्षा ताँबा ऊष्मा का अच्छा चालक है।