8 भूगोल

भूमि, मृदा, जल

NCERT अभ्यास

प्रश्न 1: निम्न प्रश्नों के उत्तर दीजिए

(a) मृदा निर्माण के लिए उत्तरदायी दो मुख्य जलवायु कारक कौन से हैं?

उत्तर: तापमान और वर्षा

(b) भूमि निम्नीकरण के कोई दो कारण लिखिए।

उत्तर: वनोन्मूलन और अतिचारण

(c) भूमि को महत्वपूर्ण संसाधन क्यों माना जाता है?

उत्तर: भूमि हमारे लिए कई तरह से उपयोगी है। भूमि पर हम अपने घर बनाते हैं। भूमि पर खेती करते हैं जिससे हमें भोजन मिलता है। भूमि पर ही हम सड़क, रेल, उद्योग आदि बनाते हैं। भूमि से हमें खनिज मिलते हैं। इसलिए भूमि को महत्वपूर्ण संसाधन माना जाता है।

(d) किन्हीं दो सोपानों के नाम बताइए जिन्हें सरकार ने पौधों और प्राणियों के संरक्षण के लिए आरंभ किया है।

उत्तर: सरकार ने प्राकृतिक वनस्पति और वन्यजीव के संरक्षण के लिए नेशनल पार्क, वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी और बायोस्फेयर रिजर्व बनाए है। शिकार को अवैध घोषित कर दिया गया है। भारत में शेर, बाघ, हिरण, आदि के शिकार पर प्रतिबंध है।

(e) जल संरक्षण के तीन तरीके बताइए।

उत्तर: जल संरक्षण के तीन तरीके नीचे दिए गए हैं:

प्रश्न 2: सही उत्तर को चिह्नित कीजिए।

(i) निम्नलिखित में से कौन सा कारक मृदा निर्माण का नहीं है?

  1. समय
  2. मृदा का गठन
  3. जैव पदार्थ

उत्तर: (b) मृदा का गठन

(ii) निम्नलिखित में से कौन सी विधि तीव्र ढ़ालों पर मृदा अपरदन को रोकने के लिए सर्वाधिक उपयुक्त है?

  1. रक्षक मेखला
  2. मल्चिंग
  3. वेदिका कृषि

उत्तर: (c) वेदिका कृषि

(iii) निम्नलिखित में से कौन सा प्रकृति के संरक्षण के अनुकूल नहीं हैं?

  1. बल्ब को बंद कर देना चाहिए जब आवश्यकता न हो
  2. नल को उपयोग के बाद तुरंत बंद कर देना चाहिए
  3. खरीददारी के बाद पॉली पैक को नष्ट कर देना चाहिए।

उत्तर: (c) खरीददारी के बाद पॉली पैक को नष्ट कर देना चाहिए।

प्रश्न 3: कॉलम A और कॉलम B का मिलान कीजिए

कॉलम Aकॉलम B
(a) भूमि उपयोग(1) मृदा अपरदन को रोकना
(b) ह्यूमस(2) स्थलमंडल, जलमंडल और वायुमंडल के बीच जुड़ा एक संकरा क्षेत्र
(c) चट्टान बाँध(3) भूमि का उत्पादनकारी उपयोग
(d) जैवमंडल(4) ऊपरी मृदा पर निक्षेपित जैव पदार्थ
(4) समोच्चरेखीय जुताई

उत्तर: (a) 3, (b) 4, (c) 1, (d) 2

प्रश्न 4: निम्नलिखित कथनों के लिए सत्य या असत्य बताइए

  1. भारत का गंगा, ब्रह्मपुत्र का मैदान अत्यधिक आबाद प्रदेश है।
  2. भारत में प्रति व्यक्ति जल की उपलब्धता कम हो रही है।
  3. तटीय क्षेत्रों में पवन गति रोकने के लिए वृक्ष कतार में लगाए जाते हैं, जिसे बीच की फसल उगाना कहते हैं।
  4. मानवीय हस्तक्षेप और जलवायु परिवर्तन पारितंत्र को व्यवस्थित रख सकते हैं।

उत्तर: (a) T, (b) T, (c) F, (d) F